Magh Mela 2026 Live: 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तेज बहाव से पुलिया बही; ATS ने संभाला मोर्चा
{"_id":"6958995038cf716f92058221","slug":"prayagraj-magh-mela-2026-live-updates-devotees-sangam-snan-holy-dip-on-paush-purnima-sangam-photos-videos-2026-01-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Magh Mela 2026 Live: 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तेज बहाव से पुलिया बही; ATS ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 03 Jan 2026 05:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:45 PM IST
खास बातें
Magh Mela Prayagraj Snan Live Updates: पौष पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल लिया है। पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर 108 आस्था की डुबकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
05:42 PM, 03-Jan-2026
शाम 4 बजे तक लगभग 21 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई डूबकी
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर शाम 4 बजे तक लगभग 21 लाख 50 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।05:05 PM, 03-Jan-2026
रेलवे की तैयारी पर क्या बोले उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आज पौष पूर्णिमा का प्रथम स्नान है। इसी के साथ माघ मेला का भी शुभारंभ भी हो गया है। रेल प्रशासन प्रयागराज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या, उनके यात्रा के पैटर्न का हम आकलन कर रहे हैं। उस हिसाब से सेवा को विस्तारित कर रहे हैं। कल हमने कुल 31 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। आज अभी तक छह ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है। रेल प्रशासन मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
04:40 PM, 03-Jan-2026
माघ मेले में एटीएस ने संभाला मोर्चा, स्नाइपर हुए तैनात
माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी कमान संभाल ली है। सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एटीएस की टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं। तीन जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले मेले में सुरक्षा के लिए एटीएस को भी बुलाया गया है। एटीएस की दो टीमों ने माघ मेले में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, पुलिस व पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री भी तैनात की गई है।04:38 PM, 03-Jan-2026
पानी के तेज बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा
पौष पूर्णिमा पर अक्षय वट मार्ग पर पुलिया गंगा के तेज बहाव के कारण बह गई। मौके पर मौजूद मेला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ दिया।04:37 PM, 03-Jan-2026
2 बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर दो बजे तक लगभग 19 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।04:35 PM, 03-Jan-2026
तेज बहाव से पुलिया बही
माघ मेले में गंगा के तेज बहाव से पुलिया बह गई। लेकिन समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। इस पुलिया को लोक निर्माण विभाग ने बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 03-Jan-2026
संगम नोज के पास एक घोड़ा बेकाबू
प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में संगम नोज के पास एक घोड़ा बेकाबू हो गया। घुड़सवार पुलिस कर्मी घोड़े से नीचे गिरकर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।02:13 PM, 03-Jan-2026
12 बजे तक 15 लाख 30 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 12 बजे तक लगभग 15 लाख 30 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली।01:55 PM, 03-Jan-2026
माघ पूर्णिमा पर 108 आस्था की डुबकियों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प
भगवान लड्डू गोपाल के नाम पर ऐतिहासिक प्रार्थना प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर त्रिवेणी संगम तट पर आज आस्था और न्याय का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गणेश जी, भगवान लड्डू गोपाल (श्री केशव देव जी महाराज) एवं माता शाकुंभरी देवी के दिव्य विग्रहों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद के विशेष वादी संख्या–6 आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती के पावन संगम में 108 आस्था की डुबकियां लगाईं।01:09 PM, 03-Jan-2026