Mahakumbh 2025 Day 27 Highlights: अब तक 40 करोड़+ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पूर्वोत्तर से पहुंचे अघोरी साधक
{"_id":"67a6a642ce8673e7b90eb466","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-02-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 Day 27 Highlights: अब तक 40 करोड़+ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पूर्वोत्तर से पहुंचे अघोरी साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Feb 2025 11:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:16 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: वसंत पंचमी के बाद से महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किए। आलम ये रहा कि फाफामऊ में भीषण जाम जैसी स्थिति दिखी। गाड़ियों की लगी लंबी कतारों के बीच महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक फंस गए।
संगम में डुबकी लगाने के लिए सामान्य श्रद्धालुओं के साथ कुछ विदेशी और सियासी मेहमानों का क्रम भी जारी रहा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:48 PM, 08-Feb-2025
महाकुंभ में आए कामाख्या देवी मंदिर के अघोरी
महाकुंभ में कामाख्या देवी मंदिर से अघोरी बाबा बालकनाथ आए। उन्होंने कहा, कामाख्या देवी मंदिर में वास करते हैं। वह खास मनोरथ के लिए महाकुंभ आए हैं। श्मशान में साधना करते हैं। शिवरात्रि के बाद उज्जैन लाैटेंगे। बाबा बालकनाथ की जटाएं पैरों को छूती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन भर जटाएं नहीं कटाईं।शैंपू-चंदन और नीम लगाते हैं।
महाकुंभ में कामाख्या देवी मंदिर से अघोरी बाबा बालकनाथ आए। उन्होंने कहा, कामाख्या देवी मंदिर में वास करते हैं। वह खास मनोरथ के लिए महाकुंभ आए हैं। श्मशान में साधना करते हैं। शिवरात्रि के बाद उज्जैन लाैटेंगे। बाबा बालकनाथ की जटाएं पैरों को छूती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन भर जटाएं नहीं कटाईं।शैंपू-चंदन और नीम लगाते हैं।
09:10 PM, 08-Feb-2025
40 करोड़ के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, महाकुंभ में माैनी अमावस्या जैसी भीड़
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। शहर जाम से जूझता रहा। देर रात तक भी श्रद्धालुओं का रेला कम नहीं हुआ। संगम पहुंचने के लिए दस किमी तक यात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं। त्रिवेणीपुरम से लेकर चुंगी पुल तक पैक सभी रास्ते रहते हैं। अंदर के रास्तों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़कें हांफती रहीं। पुलिसकर्मियों को भीड़ का लोड बढ़ने के कारण एक्स्ट्रा ड्यूटी करनी पड़ रही। झूंसी से लेकर दारागंज तक भीतर के रास्तों पर पैदल निकलना मुश्किल हुआ।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। शहर जाम से जूझता रहा। देर रात तक भी श्रद्धालुओं का रेला कम नहीं हुआ। संगम पहुंचने के लिए दस किमी तक यात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं। त्रिवेणीपुरम से लेकर चुंगी पुल तक पैक सभी रास्ते रहते हैं। अंदर के रास्तों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़कें हांफती रहीं। पुलिसकर्मियों को भीड़ का लोड बढ़ने के कारण एक्स्ट्रा ड्यूटी करनी पड़ रही। झूंसी से लेकर दारागंज तक भीतर के रास्तों पर पैदल निकलना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन
07:48 PM, 08-Feb-2025
हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
महाकुंभ में चल रहे जनजाति संगम में सांस्कृतिक विविधताओं का दर्शन हुआ। जनजाति संस्कृति व परंपरा का मंचन देख दर्शकों ने भी सराहना की। पांच दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन युवा कलाकारों ने पारंपरिक कला के जरिये बताया कि संगीत ईश्वर की आराधना का माध्यम है। शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से चल रहे जनजाति समागम में इंदिरा गांधी कला केंद्र और सेवा समर्पण संस्थान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।
03:40 PM, 08-Feb-2025
'महाकुंभ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है'
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। महाकुंभ पहुंचने पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों और संतों की विरासत है। जो ग्रहों की गणना से आता है। आगे कहा कि हम भाग्यशाली हैं और हम यहां जो भीड़ देख रहे हैं वह एक बड़ी बात है जो हमें केवल भारत में ही देखने को मिलती है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए इंतजामों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। लोग देश-विदेश से यहां आ रहे हैं। वहीं उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि दिल्ली के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। दिल्ली के लोगों को भरोसा था कि उनका विकास डबल इंजन सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाई।#WATCH | Prayagraj, UP | On Maha Kumbh 2025, Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says, "Maha Kumbh is a symbol of our heritage and culture... This is the heritage of our ancestors and saints and comes from planetary calculations... We are fortunate and the footfall we are seeing here… pic.twitter.com/TBqlUxJpCt
— ANI (@ANI) February 8, 2025
03:06 PM, 08-Feb-2025
मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं: मुख्यमंत्री मोहन यादव
संगम पहुंचने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं। यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाने। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं। जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया।
03:03 PM, 08-Feb-2025
महामंडलेश्वर से लेकर न्यायाधीश तक के वाहन फाफामऊ में भीषण जाम में फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 08-Feb-2025
महाकुंभ में पुलिस से नोकझोंक
प्रयागराज के फाफामऊ में भीषण जाम लगा। पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते कुछ गाड़ियां संगम की ओर रवाना हुईं। दोपहर दो बजे पुलिस से नोकझोंक हुई।02:57 PM, 08-Feb-2025
राजस्थान और एमसी के सीएम ने संगम में लगाई डुबकी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया।02:11 PM, 08-Feb-2025
प्रयागराज पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।01:34 PM, 08-Feb-2025
दशाश्वमेध घाट के पास लगा लंबा जाम