Mahakumbh Live: 29 दिनों में ही सरकार के अनुमान के बराबर श्रद्धालु लगा चुके डुबकी, 45 करोड़ के पार आंकड़ा
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में बिना विशेष स्नान पर्व के ही भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। संगम जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। आज सुबह से ही प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।
लाइव अपडेट
महाकुंभ में पाकिस्तान के कराची स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ मिश्रा पहुंचे।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, कुंभ मेले की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर फिलहाल यातायात व्यवस्था ठीक चल रही है। पिछले कुछ घंटों में यातायात दर समान रही और इसमें वृद्धि नहीं हुई है। शहर के अंदर के जंक्शन भी अच्छा काम कर रहे हैं।
महाकुंभ मेले में मंगलवार शाम छह बजे तक एक दिन में 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इनमें 10 लाख कल्पवासी और 1.13 करोड़ श्रद्धालु शामिल रहे। 10 फरवरी तक कुल 44.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और अगर आज छह बजे तक के आंकड़े को जोड़ लें तो यह आंकड़ा 45 करोड़ के पार है। सरकार ने 45 दिनों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में स्नान करने का अनुमान जताया था, जबकि यह आंकड़ा 29 दिनों में ही पूरा हो गया।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में पूरा देश आ रहा है। 29 दिनों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। बता दें कि सरकार ने अनुमान जताया था कि पूरे महाकुंभ में कुल 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में पूरा देश आ रहा है। 29 दिनों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं...:#सनातन_गर्व_महाकुम्भ_पर्व I #MahaKumbh2025 I @MahaKumbh_2025 pic.twitter.com/AYvkB43Pff
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 11, 2025
ट्रैश स्कीमर मशीन हर दिन निकाल रही 10 से 15 टन कचरा
महाकुम्भ में गंगा-यमुना को स्वच्छ, निर्मल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर अपने साथ भक्ति के साथ स्वच्छता का भाव भी ले जाएं, इसके लिए प्रयागराज नगर निगम मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगा हुआ है। न केवल मैनुअल, बल्कि आधुनिक तरीके से भी गंगा-यमुना के संगम को स्वच्छ बनाने का काम हो रहा है। इसके लिए बकायदा ट्रैश स्कीमर मशीन लगाई गई है। यह मशीन हर दिन गंगा-यमुना से 10 से 15 टन कचरा निकाल रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, 'महाकुंभ में आशा से अधिक श्रद्धालुओं के आने से कुछ व्यवस्थाओं में थोड़ी दिक्कत आई है मगर अन्य व्यवस्थाएं बहुत उत्तम हुई हैं। हमारे सभी श्रद्धालु संतुष्ट हैं... महाकुंभ के प्रारंभ से ही डिंपल यादव और अखिलेश यादव को केवल कमी ही दिख रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। यह भारत के लिए गर्व का विषय है।'
#WATCH बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "महाकुंभ में आशा से अधिक श्रद्धालुओं के आने से कुछ व्यवस्थाओं में थोड़ी दिक्कत आई है मगर अन्य व्यवस्थाएं बहुत उत्तम हुई हैं। हमारे सभी श्रद्धालु संतुष्ट हैं... महाकुंभ के प्रारंभ से ही डिंपल यादव और अखिलेश यादव को… pic.twitter.com/tevOWzIoN2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
एएसपी विशाल यादव ने कहा, आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, हमने नो-व्हीकल जोन बनाया है, ताकि लोगों को पैदल चलने के लिए जगह मिल सके। केवल आपातकालीन वाहनों और भोजन ले जाने वाले वाहनों को जाने की अनुमति है। स्टॉलों को हटाया जा रहा है और लोगों को ट्रैफिक से बचाने के लिए कहीं भी न रुकने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग थक जाता है, तो हम उन्हें पुलिस स्टेशन में रोकते हैं, उन्हें आराम और पानी देते हैं और फिर वे आगे बढ़ते हैं। मेला क्षेत्र और आयुक्तालय के बाहरी हिस्से में पार्किंग की सुविधा बनाई गई है।
#WATCH | Prayagraj, UP | ASP Vishal Yadav says, "... For the convenience of crores of devotees coming in, we have made a no-vehicle zone so that the people get space to walk... Only emergency vehicles and vehicles carrying food are allowed... The stalls are being removed, and… https://t.co/fmcGVFgtFI pic.twitter.com/7hMFHrV9Ga
— ANI (@ANI) February 11, 2025
महाकुंभ पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, 'मैं प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। देशभर से लोग आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई है। हर हिंदू इस जगह पर आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दुनियाभर से अलग-अलग समुदायों के लोग यहां आ रहे हैं।'
#WATCH प्रयागराज: बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, "मैं प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। देशभर से लोग आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने… pic.twitter.com/EYldvtUR6n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, 'महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है, उसके आगे भीड़ कुछ नहीं है। सरकार ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। मां, देश, धर्म और इंसानियत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।'
#WATCH प्रयागराज: अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, "महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है, उसके आगे भीड़ कुछ नहीं है। सरकार ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं... युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपनी जिम्मेदारी पूरी… pic.twitter.com/Faq1ppVmBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी परिवार सहित महाकुंभ पहुंचे हैं। उनके साथ मां कोकिलाबेन, बेटा आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और बहू समेत अन्य परिजन हैं।
#WATCH | Reliance Industries chairman Mukesh Ambani's mother, Kokilaben Ambani arrives at Triveni Sangam to attend Mahakumbh in Prayagraj pic.twitter.com/1k2YHaf9Wi
— ANI (@ANI) February 11, 2025