Mahakumbh 2025 Live: शाम के समय भी श्रद्धालुओं में स्नान को लेकर उत्साह, आसानी से डुबकी लगाकर लौट रहे लोग
Prayagraj Maha Kumbh Snan Live: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने सीएम योगी के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने त्रिवेणी संगम पर आरती भी की।
लाइव अपडेट
लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बोले, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कुंभ में इतनी बड़ी घटना घटी, तो यह सिर्फ विपक्ष का सवाल नहीं है, कुंभ में क्या हुआ, यह पूरी दुनिया ने देखा है। सरकार लापता लोगों और मौतों की संख्या छिपा रही है। हमने 2 मिनट मौन की मांग की थी, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है। सरकार को लोगों की जान जाने की कोई चिंता नहीं है। उन्हें (केंद्र सरकार) कोई परवाह नहीं है कि गरीब लोग मरें या जिएं।'
आज मंगलवार को तीर्थराज प्रयाग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद किया। साथ ही उनकी कथा का श्रवण किया।
आज तीर्थराज प्रयाग में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से सौजन्य भेंट कर उनकी कथा का श्रवण किया।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/lxlVgGAhGN
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) February 4, 2025
त्रिवेणी घाट पर शाम के समय भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। घाट पर भी बहुत ज्यादा संख्या में भीड़ नहीं है। श्रद्धालु बड़े ही आराम से संगम में डुबकी लगाकर लौट रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बयान पर भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा, 'मैं लगभग दिसंबर के आखिरी सप्ताह से यहां (महाकुंभ) हूं। मैं यहां के महत्व को समझता हूं। वे (विपक्ष) लोग जिस तरह गंगा और संगम की आलोचना करते हैं, उन्होंने इसके महत्व को नहीं जाना है। पूरे हिंदुस्तान का संत समाज आज एकजुट है। पीएम मोदी का जो संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा, उसमें यह महाकुंभ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बयान पर भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा, "मैं लगभग दिसंबर के आखिरी सप्ताह से यहां(महाकुंभ क्षेत्रक) हूं... मैं यहां के महत्व को समझता हूं... वे(विपक्ष) लोग जिस तरह गंगा और संगम की आलोचना करते हैं, उन्होंने… pic.twitter.com/W9Jr7F0wxr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
'मैंने बार-बार कहा कि महाकुंभ-2025, प्रयागराज के आयोजन में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु भागीदार बनेंगे। विगत 22 दिनों में महाकुंभ में 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 29 जनवरी को हुए हादसे की तह तक हम लोग जाएंगे, षड्यंत्रकारियों को बेनकाब करेंगे।'
सीएम योगी ने कहा, 'जहां एक ओर आमजन सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षड्यंत्र कर रहे तत्वों के द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ के नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।'
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...New records of lies and falsehood are being made by elements taking a contract against Sanatana Dharma. Congress president Mallikarjun Kharge and SP chief Akhilesh Yadav's statements in Parliament are drawing everyone's… pic.twitter.com/TNNloGCXUP
— ANI (@ANI) February 4, 2025
मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ हादसे पर विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से दिए गए बयानों के जवाब में कहा, 'सपा और कांग्रेस में सनातन विरोधी प्रतिस्पर्धा है। अखिलेश यादव का बयान निंदनीय है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान गुमराह करने वाला और शर्मनाक है। सनातन विरोधी बड़ा हादसा चाहते थे। सरकार ने घायलों का इलाज करवाया। सरकार हर पहलु की जांच करा रही है।'
डिजिटल स्वरूप का भी किया अवलोकन
इसके बाद दोनों नेताओं ने बड़े हनुमान मंदिर के नजदीक बने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र पहुंचकर महाकुंभ के दिव्य-भव्य और डिजिटल स्वरूप का भी अवलोकन किया। भूटान नरेश का यह दौरा भारत-भूटान मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।भूटान के राजा ने लेटे हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले, मंगलवार की सुबह महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने एयरपोर्ट पर तीर्थराज प्रयाग की पावन पुण्य भूमि पर पधारे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। भूटान नरेश ने कहा तीर्थराज प्रयाग आकर मैं धन्य हो गया हूं इस धार्मिक क्षेत्र से मन आनंदित है।#WATCH | King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, offers prayers at Lete Hanuman Mandir in Prayagraj#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/wji6MMoSYM
— ANI (@ANI) February 4, 2025