फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Air Force Day Live: IAF प्रमुख ने नए ध्वज का किया अनावरण, बोले- हर चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार

Sun, 08 Oct 2023 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Oct 2023 02:50 PM IST
खास बातें

Iaf Air Show In Prayagraj Live Updates: वायुसेना का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड संपन्न हो गई है। परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए। परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया।

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2023 Live Parade in Bamrauli, IAF Air Show In Prayagraj News Updates
Indian Air Force Day - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:49 PM, 08-Oct-2023

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 91वें वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
01:47 PM, 08-Oct-2023
वर्तमान ध्वज में अशोक स्तंभ के शेर और उसके नीचे देवनागरी में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है। ऐतिहासिक अशोक स्तंभ भारत का राजचिह्न भी है। नीचे एक हिमालयी ईगल है, जिसके पंख फैले हुए हैं, जो भारतीय वायुसेना के लड़ने के गुणों को दर्शाता है। हल्के नीले रंग के घेरे में हिमालयी ईगल को घेरे हुए है, जिस पर लिखा है ‘भारतीय वायुसेना’। भारतीय वायुसेना के आदर्श वाक्य संस्कृत में 'नभः स्पृशं दीप्तम्' है। हिंदी में इसका अर्थ है 'जीत के साथ आकाश को छुओ।' यह आदर्श वाक्य श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 11 के श्लोक 24 से लिया गया है और इसका अर्थ है। ‘उज्ज्वल तू स्वर्ग को छूएगा’ या दूसरे शब्दों में ‘महिमा के साथ आकाश को छूना’
विज्ञापन
01:06 PM, 08-Oct-2023

झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर किया गया है बदलाव

वायुसेना का वर्तमान ध्वज नीले रंग का है। इसमें पहले चतुर्थांश में राष्ट्रीय ध्वज है और केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों, यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना एक गोलाकार घेरा है। इस पताका को 1951 में अपनाया गया था। एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए अब एक नया ध्वज बनाया गया है। झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर बदलाव किया गया है। फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया जाएगा।
12:31 PM, 08-Oct-2023
रविवार को नए ध्वज को सबसे पहले चार वायु योद्धाओं द्वारा एक चलित मंच पर स्थापित करके वायुसेना प्रमुख के सामने लाया गया। उसके बाद वायु सेना प्रमुख नए ध्वज का अनावरण किया। वहीं, उनके सामने दो ड्रोन पर्दे की दीवार के पीछे से एक बड़ी पताका उठाई गई। जिसे परेड की पृष्ठभूमि के रूप में रखा गया है। इसके बाद ध्वज स्तंभ पर नई पताका फहराई गई। वहां से पुराना संस्करण हटा दिया गया। इसे पूरे सम्मान के साथ मोड़कर वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया और बाद में वायुसेना संग्रहालय में प्रदर्शनी के तौर पर शामिल किया जाएगा। इस दौरान वायु सेना का विमान एमआई-17वी5 वायुसेना के नए ध्वज के साथ नीची उड़ान भरी। 
12:03 PM, 08-Oct-2023

72 वर्ष के बाद किया बदलाव

भारतीय वायु सेना ने 72 वर्ष के बाद अपने झंडे में बदलाव किया है। प्रयागराज के बमरौली मध्य वायु कमान मुख्यालय पर वायु सेना दिवस पर इसका अनावरण किया। वायु सेना की स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को गई थी। 72 वर्ष के बाद वायु सेना ने अपने झंडे में परिवर्तन किया है।
11:31 AM, 08-Oct-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु सेना दिवस के अवसर पर बधाई दी। पीएम ने कहा कि वायु सैनिकों की महान सेवा और त्याग हमारे आकाश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 08-Oct-2023

बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड संपन्न

मध्य वायु कमान में 91वें स्थापना दिवस पर बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड संपन्न हो गई है। सुबह पैरा हैड ग्लाइडर की एंट्री के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए। पैरा मोटर 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा में चलता हुआ दर्शकों के बीच से गुजरा। दोनों पैरा मोटर हवा में दर्शकों के नजदीक आकर अभिवादन किया। लोगों की तालियों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद 8000 फीट की ऊंचाई से पैराट्रूपर्स कूदे और 150 किमी. प्रति घंटा की गति से नीचे आए। यह देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे। परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए। परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया।
11:20 AM, 08-Oct-2023

नई तकनीकि के साथ आगे बढ़ रही सेना: वीआर चौधरी

मुख्य अतिथि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायु सेना दिवस की बधाई दी। उन्होंने सेना के द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए हर समय तैयार है। कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इसी के साथ सेना भी नई तकनीकि के साथ आगे बढ़ रही है।
11:17 AM, 08-Oct-2023

हमने चुनौतियों का डंटकर सामना किया: सीडीएस अनिल चौहान

प्रयागराज बमरौली में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में सेना के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई हैं, जिनका हमने डंटकर मुकाबला किया है।
11:13 AM, 08-Oct-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed