{"_id":"6aa782df5bf68d8d9208ca9e","slug":"dead-body-of-a-youth-going-to-goa-found-on-rudrapur-railway-track-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस
Mon, 14 Sep 2026 10:45 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:45 AM IST
सार
35 वर्षीय दीपक नैथवाल दोस्तों के साथ गोवा जा रहे थे, तभी रेलवे पटरी पर उनकी लहूलुहान लाश मिली। प्रारंभिक जानकारी में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है। हादसे से ठीक पहले आखिर क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गोवा जा रहे युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन हादसे से ठीक पहले आखिर हुआ क्या था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 10:38 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि अमरदीप कॉलोनी-भूरारानी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पटरी के पास युवक का शव पड़ा था। शरीर से काफी खून निकल रहा था। पास में टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला, जबकि शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल में मिले सिम के जरिए परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान दीपक नैथवाल पुत्र नंद किशोर, निवासी गढ़ बागेश्वर के रूप में हुई। बताया गया कि दीपक अपने दोस्तों रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ गोवा जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
दोस्त रोहित ने पुलिस को बताया कि सभी दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीपक नीचे गिर गया और वे घबरा गए। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोस्त मुरादाबाद पहुंच गए और वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि मामले में पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोस्तों के बयानों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन