Atiq Ahmed News Live: नैनी जेल लाया गया अतीक अहमद, कल 11 बजे कोर्ट में किया जाएगा पेश
{"_id":"6420446917542d5597066e96","slug":"atiq-ahmad-sabarmati-to-prayagraj-live-prayagraj-police-left-for-atiq-from-sabarmati-jail-2023-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed News Live: नैनी जेल लाया गया अतीक अहमद, कल 11 बजे कोर्ट में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 Mar 2023 07:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 27 Mar 2023 07:09 PM IST
खास बातें
Mafia Atique Ahmed Ahmed Shifting from Gujarat to Prayagraj Live Updates: उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से पुलिस प्रयागराज की नैनी जेल लेकर पहुंच गई है। कल 11:00 बजे अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11:00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें। यहां पढ़ें अतीक की प्रयागराज वापसी से जुड़े अपडेट
विज्ञापन
नैनी जेल लाया गया माफिया अतीक अहमद
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:06 PM, 27-Mar-2023
फरहान को भी लाया गया नैनी जेल
तीसरे आरोपी फरहान को भी पुलिस चित्रकूट जेल से लेकर नैनी जेल लेकर पहुंची है।06:58 PM, 27-Mar-2023
अतीक के बाद अशरफ को लाया गया नैनी जेल
अतीक अहमद के भाई अशरफ को नैनी जेल लाया गया है। बरेली की जेल से असरफ को नैनी जेल लाया गया है।
विज्ञापन
05:28 PM, 27-Mar-2023
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतीक नहीं होगा पेश
अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11:00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला ने निर्देश जारी किया है।05:17 PM, 27-Mar-2023
नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक
नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद का काफिला। यूपी पुलिस कल गुजरात की साबरमती जेल से लेकर हुई थी रवाना। उमेश पाल हत्याकांड में गैंगस्टर अतीक से होगी पूछताछ।
05:07 PM, 27-Mar-2023
थोड़ी देर में नैनी जेल पहुंचेगा माफिया अतीक
कुछ ही देर में नैनी जेल पहुंचेगा माफिया अतीक अहमद का काफिला।04:35 PM, 27-Mar-2023
प्रयागराज पहुंचा अतीक का काफिला
माफिया अतीक अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज पहुंच गई है। जेल पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 27-Mar-2023
प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की अर्जी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है । थोड़ी देर में कोर्ट में होगी सुनवाई।03:49 PM, 27-Mar-2023
65 किलोमीटर तक चित्रकूट की पुलिस भी काफिले के साथ
चित्रकूट शहर से होते हुए काफिला अब प्रयागराज की ओर रवाना हो चुका है। लगभग 65 किलोमीटर तक चित्रकूट की पुलिस इस काफिले के साथ चलेगी।03:39 PM, 27-Mar-2023
चित्रकूट में 10 मिनट तक रुका माफिया का काफिला
चित्रकूट में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लगभग 10 मिनट तक माफिया अतीक अहमद का काफिला खड़ा रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन वह कुछ नहीं बोला। दो बार वह है अपने बंदी वाहन के गेट तक आया लेकिन उसमें मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे लौटा दिया। लगभग 20 वाहनों के बीच अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।03:08 PM, 27-Mar-2023