HP Budget Session Live: विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल बोले- देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनेगा हिमाचल
{"_id":"65cc53739f14f3e10f04d349","slug":"hp-assembly-budget-session-live-updates-today-governor-s-address-2024-02-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Budget Session Live: विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल बोले- देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनेगा हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 14 Feb 2024 07:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:34 PM IST
खास बातें
Himachal Budget Session Live Updates: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार सुबह राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू हुआ। 29 फरवरी को 13 दिवसीय सत्र का समापन होगा। जानें राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें...
विज्ञापन
राज्यपाल का अभिभाषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:32 PM, 14-Feb-2024
महामारियों से निपटने के लिए मंडी में बनी जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला : शुक्ल
विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि पूरे देश में कोविड वायरस ने सदी की सबसे बड़ी सावर्जनिक स्वास्थ्य चुनौती पेश की है। भविष्य में ऐसी महामारियों से निपटने के लिए राज्य में पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक मंडी में स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बीते तीन वर्षों से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन राज्य के रूप में चुना जा रहा है। मंडी, बिलासपुर और शिमला में तीन विशिष्ट औषधीय पौधों के कॉरिडोर स्थापित किए गए हैं। कहा कि बिजली महादेव मंदिर तक रोपवे बनाया जा रहा है। माता चिंतपूर्णी और बगलामुखी में रोपवे निर्माण हो रहा है। जाखू मंदिर के लिए एस्केलेटर स्थापित कर दिया है। उन्होंने बताया कि एचपी शिवा परियोजना के लिए जुलाई 2023 में एक हजार 292 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह परियोजना छह हजार हेक्टेयर भूमि पर लागू की जाएगी। प्रदेश के इतिहास में पहली बार दूध खरीद मूल्य में छह रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने मनरेगा में दो करोड़ 25 लाख कार्य दिवस अर्जित कर पांच लाख 50 हजार से अधिक परिवारों को रोजगार दिया है। 65 फीसदी रोजगार महिलाओं को दिया गया है। 2061 वन मित्रों की नियुक्ति की प्रक्रिया नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। 92 नए उद्यमों और 49 स्थापित उद्यमों को परियोजना विस्तार के लिए राज्य सिंगल विंडो में स्वीकृति प्रदान की गई। प्रदेश की 562 किलोमीटर सड़कों को सीमेंट ट्रीटेड बेस तकनीक से बनाने के लिए अनुमोदित किया गया है। शहीद सैनिकों की अनुग्रह अनुदान राशि को बढ़ाया गया है।

06:46 PM, 14-Feb-2024
राज्यपाल ने 66 मिनट के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं
राज्यपाल ने 66 मिनट के अभिभाषण में सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की एक साल की उपलब्धियां गिनवाईं। पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर 1.15 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभान्वित करना सराहनीय है। प्रदेश की पात्र 2.43 लाख महिलाओं को भी प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत अनाथ 4121 बच्चों पर 7.65 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। प्रदेशवासियों के साहस और सरकार के मजबूत इरादों से हम सभी ने मानसून सीजन के दौरान आई प्राकृतिक आपदा का सामना किया। आपदा में फंसे 75 हजार सैलानियों को सुरक्षित निकाला है। राज्यपाल ने अभिभाषण के अंत में प्रदेश वासियों को बसंत पंचमी और यूएई में मंदिर का उद्घाटन होने पर बधाई भी दी। राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में बैठकर कुछ देर अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों से बातचीत भी की।

04:48 PM, 14-Feb-2024
भानुपल्ली-बैरी रेललाइन के लिए राज्य सरकार ने दिए 801 करोड़
सरकार राज्य में रेलवे का नेटवर्क विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। भानुपल्ली (पंजाब) को बिलासपुर और बैरी से जोड़ने के लिए 6753 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत वाली 63 किलोमीटर लंबी परियोजना प्रगति पर है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से 25:75 के लागत अनुपात में विकसित की जा रही है। अब तक राज्य के हिस्से के रूप में 801 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 115 करोड़ 99 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बिलासपुर तक कुछ खंडों को छोड़कर बाकी जमीन रेलवे को सौंप दी गई है। बिलासपुर तक इस रेलवे लाइन का काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ और बद्दी को जोड़ने वाली 31 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन 1540 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जा रहा है।

04:15 PM, 14-Feb-2024
प्रदेश में पांच नए हेलीपोर्ट्स तैयार, जिला मुख्यालयों में भी मिलेगी सुविधा
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण साधन है । इसके माध्यम से राजस्व सृजन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विश्व स्तरीय पर्यटन अधोसंरचना के विकास पर भी बल दिया जा रहा है। सरकार की ओर से कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटन ढांचे के विकास पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नई पर्यटन गतिविधियों जैसे कि आधुनिक गोल्फ कोर्स, चिड़ियाघर, पर्यटन क्षेत्र, वेलनेस पर्यटन और ईको टूरिज्म का विकास भी किया जा रहा है। प्रदेश में पांच नए हेलीपोर्ट्स कांगनीधार, सासे मनाली , बद्दी और संजौली व रामपुर का निर्माण पूरा हो चुका है। इनके संचालन लाइसेंस के लिए डीजीसीए का अंतिम निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त जसकोट हमीरपुर, रक्कड़ और पालमपुर (कांगड़ा), सुल्तानपुर (चंबा), आलू ग्राउंड मनाली, शारबो (किन्नौर), जिस्पा, सिस्सू और रंगरिक (लाहौल-स्पीति) में नए हेलीपोर्ट्स विकसित किए जा रहे हैं। दो नई स्थायी उड़ानें कुल्लू-अमृतसर तथा शिमला-अमृतसर भी शुरू कर दी गई हैं। तीन नए हेलीकाप्टर मार्ग रिकांगपिओ, कुल्लू और रक्कड (कांगड़ा) के लिए आशय पत्र प्राप्त हो चुका है, औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त, औहर (बिलासपुर) में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर वन वे साइड सुविधा और नादौन में एक नया होटल परिसर विकसित किया जा रहा है।
04:03 PM, 14-Feb-2024
विशेष राहत पैकेज में राहत राशि 5 से 20 गुणा अधिक
सरकार की ओर से जारी किए गए विशेष राहत पैकेज के तहत राहत राशि, केंद्र सरकार की ओर से जारी मानदंड़ों से 5 से 20 गुणा अधिक है जोकि पूरे देश में अपनी तरह का पहला प्रयास रहा है। विशेष राहत पैकेज के तहत जिनके घर इस आपदा से पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, उन्हें एक लाख 30 हजार से बढ़ाकर 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान पर 4 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान पर 6 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा अन्य सभी राहत मदों पर भी वृद्धि की गई है। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। इसके अतिरिक्त आपदा प्रभावित परिवारों को नवंबर से मार्च तक 20 किलो आटा, 15 किलो चावल, 2 लीटर तेल, एक किलो नमक व 2 किलो चीनी प्रतिमाह उपलब्ध करवाई जा रही।

03:33 PM, 14-Feb-2024
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में 4121 बच्चों को मिलेगा लाभ
प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों तथा विशेष रुप से देखभाल व सुरक्षा वाले बच्चों की व्यापक देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरु की। प्रदेश सरकार इन बच्चों के माता-पिता का फर्ज निभाते हुए इनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ जीवन के हर चरण में उनका प्रोत्साहन व समर्थन कर रही है। राज्य के 4121 बच्चों को इस योजना के तहत पात्र घोषित करके उन पर 7 करोड़ 65 लाख 43 हजार रुपये व्यय किए गए हैं।

02:25 PM, 14-Feb-2024
महिला सम्मान निधि योजना लागू की
राज्यपाल ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण गारंटियों में से एक गांरटी को क्रियान्वित करने के लिए एक नई योजना इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना लागू की गई है। प्रथम चरण में जिला लाहौल-स्पीति की पात्र महिलाओं के साथ पूरे प्रदेश की पात्र पेंशनभोगी वृद्ध महिलाओं, विधवाओं, परित्यकताओं, एकल नारियों व दिव्यांग महिलाओं सहित 2.43 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार 500 रूपये की राशि दी जाएगी । वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 7 लाख 83 हजार 719 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में कुल एक हजार 256 करोड़ 43 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 41 हजार 799 नए लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की वर्तमान प्रकिया को सरल करते हुए पात्र विधवाओं, परित्यक्ताओं, एकल नारियों व दिव्यांगजनों के लिए आय सीमा व ग्रामसभा की सिफारिश की अनिवार्य शर्तों में पूरी तरह छूट प्रदान कर दी है। विधवा पुर्नविवाह के लिए प्रोत्साहन राशि 65 हजार रूपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये की गई है।

02:12 PM, 14-Feb-2024
19 गाव मॉडल ईको विलेज योजना के तहत विकसित होंगे
कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष में अभी तक 197 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। सरकार रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने और उन्हें बिजली की ग्रिड से जोड़ने पर बल दे रही है। पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए विभिन्न संस्थानों को राशि प्रदान की गई है। 19 गावों को मॉडल ईको विलेज योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। राज्य में 112 किलोमीटर सड़कों का निर्माण भी प्लास्टिक कचरे से किया गया है।

02:08 PM, 14-Feb-2024
सौर ऊर्जा को भी दिया जा रहा प्रोत्साहन, स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे
इसी उद्देश्य से सौर ऊर्जा को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज से पहले सौर ऊर्जा का अर्थ था कि कुछ स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लग जाएं या फिर सोलर लालटेन बांट दी जाए। मेरी सरकार ने इस व्यवस्था को भविष्य की मांग के आधार पर बदला है। प्रदेश में 250 किलोवाट से पांच मेगावाट तक की क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने के लिये आवेदन मंगवाए गए हैं। अभी तक 247 आवेदकों को लगभग 252 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। इनमें से 93 मेगावाट की परियोजनाओं की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं जिन्हें इस वर्ष के अंत तक स्थापित कर दिया जाएगा। इससे स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे तथा हरित ऊर्जा उत्पादन को एक सफल आर्थिक विकल्प के रूप में अपनाने का रास्ता खुलेगा।

01:47 PM, 14-Feb-2024
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 लागू
राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने व उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 लागू की है। इस योजना के तहत परिवहन विभाग ने ई-टैक्सी स्कीम लागू की है। स्कीम के तहत ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इन्हीं ई-टैक्सियों को कम से कम चार वर्षों के लिए सरकारी विभागों द्वारा अनुबंध पर भी लिया जाएगा। विभाग को इस योजना में एक हजार 222 बेरोजगार युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन