HP Lok Sabha Election Voting Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान, मंडी अव्वल
{"_id":"665a61515a47ca055e0f49b9","slug":"himachal-pradesh-lok-sabha-election-2024-phase-7-voting-live-update-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch-2024-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Lok Sabha Election Voting Live: हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान, मंडी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Jun 2024 04:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:37 PM IST
खास बातें
Himachal Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting News: हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के लिए 70.05 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
हिमाचल लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:50 PM, 01-Jun-2024
हिमाचल प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में इस बार फिर उत्साह दिखाया। चार लोकसभा सीटों के चुनाव में 70.05 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में 72.42 फीसदी मतदान हुआ था।
09:57 PM, 01-Jun-2024
ऊना जिले में लोकसभा के लिए कहां कितना हुआ मतदान
लोकसभा आम निर्वाचन के लिए ऊना विधानसभा क्षेत्र में 74.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहां कुल 87650 मतदाताओं में से 65516 ने मतदान किया। इनमें 33758 महिला, 31756 पुरुष और 2 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 72.16 प्रतिशत मतदान हुआ। वहां कुल 84212 मतदाताओं में से 60770 ने मतदान किया। इनमें 30929 महिला, 29840 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में 71.22 फीसद मतदान हुआ। वहां कुल 89258 मतदाताओं में से 63571 ने मतदान किया। इनमें 33157 महिला और 30414 पुरुष मतदाता रहे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 76.23 प्रतिशत मतदान हुआ। वहां कुल 87693 मतदाताओं में से 66844 ने मतदान किया। इनमें 34858 महिला, 31985 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे।
विधानसभा उपचुनाव में ये रहा मत प्रतिशत
कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में 76.85 फीसद मतदान हुआ। वहां कुल 87693 मतदाताओं में से 67391 ने शनिवार को मतदान में भाग लिया, इनमें 35299 महिला और 32091 पुरुष और 1 तीसरे जेंडर के मतदाता रहे।
विज्ञापन
09:42 PM, 01-Jun-2024
हिमाचल में चार लोकसभा सीट के लिए 70.05 प्रतिशत मतदान
हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म हो गया है. चारों लोकसभा सीटों में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईटीवीएम में कैद हो गया है. लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून 2024 को आएगा. हिमाचल में कुल 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म हो गया है. चारों लोकसभा सीटों में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईटीवीएम में कैद हो गया है. लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून 2024 को आएगा. हिमाचल में कुल 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।
08:24 PM, 01-Jun-2024
छह विधानसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान प्रतिशत
कुटलैहड़- 76.20 %
धर्मशाला- 70.10%
बड़सर- 69.00%
लाहौल स्पीति- 75.09%
गगरेट- 73.00%
सुजानपुर- 74.10%
08:03 PM, 01-Jun-2024
8:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 68.48
1. हमीरपुर 67.03%
2. कांगड़ा 66.21%
3. मंडी 71.48%
4. शिमला 69.58%
07:38 PM, 01-Jun-2024
7:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 67.14
1. हमीरपुर 66.05
2. कांगड़ा 64.92
3. मंडी 69.78
4. शिमला 68.10
विज्ञापन
विज्ञापन
07:34 PM, 01-Jun-2024
6:00 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए हिमाचल में कुल मतदान 66.91
1. हमीरपुर 66.05
2. कांगड़ा 64.78
3. मंडी 69.47
4. शिमला 67.61
06:31 PM, 01-Jun-2024
लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. आज यानी शनिवार को सातवें और आखिरी फेज का मतदान हुआ. हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दल ईवीएम को सील करता हुआ। वहीं, कुछेक जगहों में लाइनों में लगे लोग ही मतदान कर पाएंगे।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: The polling party seals the EVMs as the voting for the Lok Sabha elections concludes. pic.twitter.com/R9Wr2fZQMg
— ANI (@ANI) June 1, 2024
05:51 PM, 01-Jun-2024
लोकसभा व विधानसभा सीटों के लिए 5:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर पांच बजे तक कुल 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। हमीरपुर में 65.90%, कांगड़ा में 64.07%, मंडी में 69.07%, शिमला में 67.50% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मंडी में 69.07% मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा की बात करें कुल छह सीटों में कुटलैहड़ में शाम पांच बजे तक 71.40%, धर्मशाला में 66.27%, बड़सर में 50.00%, लाहौल स्पीति में 73.32 प्रतिशत, गगरेट में 68.28 प्रतिशत, सुजानपुर में 63.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर पांच बजे तक कुल 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। हमीरपुर में 65.90%, कांगड़ा में 64.07%, मंडी में 69.07%, शिमला में 67.50% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मंडी में 69.07% मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा की बात करें कुल छह सीटों में कुटलैहड़ में शाम पांच बजे तक 71.40%, धर्मशाला में 66.27%, बड़सर में 50.00%, लाहौल स्पीति में 73.32 प्रतिशत, गगरेट में 68.28 प्रतिशत, सुजानपुर में 63.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।
05:45 PM, 01-Jun-2024
ऊना में पांच बजे तक 69.27 प्रतिशत मतदान
जिला ऊना में लोकसभा चुनाव में पांच बजे तक 69.27 प्रतिशत और विधानसभा उपचुनाव में 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।