HP Budget 2022: 30 हजार नौकरियां, आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्कर्स, आउटसोर्स, चौकीदार, आईटी, एसएमसी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले
{"_id":"6221a0a521f4d7542205cc66","slug":"himachal-budget-session-2022-cm-jairam-thakur-present-5th-budget-of-his-term-as-cm-today-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Budget 2022: 30 हजार नौकरियां, आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्कर्स, आउटसोर्स, चौकीदार, आईटी, एसएमसी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 04 Mar 2022 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:20 PM IST
खास बातें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया। शिक्षा क्षेत्र के लिए 2022-23 में 8 हजार 412 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..
विज्ञापन
बजट पेश करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:54 PM, 04-Mar-2022
30 हजार नौकरियां देगी सरकार
प्रदेश सरकार 30 हजार नौकरियां देगी। विभिन्न श्रेणियों के पद भरेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया। सशस्त्र बलों के शहीद और विकलांग हुए जवानों के बच्चों को दी जा रही छात्रवृत्ति को 1500 रुपये करने की घोषणा की गई है। वर्ष 1983 से इस छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी नहीं हुई और 30 रुपये से 200 रुपये प्रतिमाह का ही प्रावधान था। आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना का नाम अब मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना होगा। छात्रों को अब 300 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिवर्ष तथा छात्राओं के लिए 600 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को 1200 से बढ़ाकर 5 हजार प्रतिवर्ष तथा छात्रावास में रह रहे छात्रों के लिए 2400 रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
मानदेय बढ़ाने की घोषणा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
आशा वर्कर्स को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
जल रक्षक को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
जलशक्ति विभाग में मल्टी पर्पज वर्कर्स को 3900 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर को 5550 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
दिहाड़ीदारों को दिहाड़ी 50 रुपये बढ़ाई।
आउटसोर्स को अब न्यूनतम 10500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
राजस्व लंबरदार को 3200 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा, यथावत सेवाएं जारी रहेंगी। इन्हें नहीं हटाया जाएगा। नीति बनाने पर विचार होगा।
आईटी टीचर को 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा।
एसपीओ को 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा।

01:35 PM, 04-Mar-2022
संगीत महाविद्यालय शुरू होगा
पर्यटन स्थलों वाली सड़कों की मरम्मत पांच साल के बजाए अब तीन साल में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछली सरकार के कार्यकाल में बनी सड़कों से वर्तमान में सड़कों की संख्या बढ़ने की तुलना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ज्यादा सड़कें बनाईं। हिमाचल की औद्योगिक नीति की अवधि दिसंबर 2025 तक बढ़ाने की घोषणा। परिवहन करों का पड़ोसी राज्यों के करों से युक्तिकरण होगा। ड्रोन तकनीक के प्रयोग को बढ़ाने और प्रशिक्षण के लिए नई गरूड़ योजना शुरू होगी। बोतल पर लगे होलोग्राम को स्कैन कर लगेगा शराब के वैध स्रोत का पता। एक मोबाइल एप शुरू होगी। जहरीली शराब प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा की है। लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक संगीत महाविद्यालय शुरू होगा। एक राज्य सम्मान भी शुरू करने की घोषणा। 100 करोड़ की लागत से ताबो में बौद्ध प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। 12769 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा देंगे।

12:39 PM, 04-Mar-2022
हिमकेयर कार्ड अब तीन साल में रिन्यू होगा
बीएड और टेट पास शास्त्री और एलटी अब टीजीटी और स्कूल प्रवक्ता न्यू भी प्रवक्ता कहलाएंगे। टीजीटी से प्रवक्ता बने अध्यापकों को एक विकल्प दिया जाएगा। यह अध्यापक लंबे वक्त से मांग उठा रहे थे। कौशल आपके द्वार योजना शुरू करने की घोषणा। हिमकेयर कार्ड रिन्युल अवधि बढ़ाई। हिमकेयर कार्ड अब एक नहीं तीन साल में रिन्यू होगा।पंजीकरण अब पूरे वर्ष होगा। पहले यह 1 साल थी। मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा। क्लीनिक मोबाइल योजना में डॉक्टर पारिवारिक तौर पर काम करेगा। 50 और एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। डॉक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। बिजलीं दरें घटाने की घोषणा।

12:18 PM, 04-Mar-2022
नगर निकायों के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा
महापौर नगर निगम को 15000 रुपये प्रति माह, उप महापौर नगर निगम को 10000 रुपये प्रति माह, पाषर्द नगर निगम को 6050 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8000 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 6500 रुपये प्रति माह, पार्षद नगर परिषद 3000 रुपये प्रति माह, प्रधान नगर पंयायत को 6500 रुपये प्रति माह, उप प्रधान नगर पंयायत को 5000 रुपये प्रति माह और सदस्य नगर पंयायत को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

12:09 PM, 04-Mar-2022
मानदेय बढ़ाने की घोषणा
जिला परिषद अध्यक्ष को 10000 रुपये, सदस्य जिला परिषद को 6000, पंचायत समिति अध्यक्ष को 9000, उपाध्यक्ष पंचायत समिति को 6550, सदस्य पंचायत समिति को 5550, प्रधान ग्राम पंचायत 5550 रुपये, उप प्रधान ग्राम पंचायत को 3500 रुपये मानदेय और सदस्य ग्राम पंचायत को प्रति बैठक अब 300 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को 25 हजार की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉपअप के रूप में दी जाएगी।

12:01 PM, 04-Mar-2022
मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी
कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी। इस योजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 1000 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। मॉडल आगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। इन पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अनुसूचित जाति, ओबीसी के लोगों को जो कर्ज वापस करने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे 12 हजार लोगों की कर्ज और जुर्माने की राशि मूलधन से वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा। मुख्यमंत्री असहाय बाल पुनर्वास योजना शुरू होगी।

11:51 AM, 04-Mar-2022
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा
वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई। 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी। 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा। 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।

11:40 AM, 04-Mar-2022
दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा
कृषि क्षेत्र के लिए बजट में 583 करोड़ का प्रावधान। किसानों को मक्की और गेहूं के गुणवत्ता बीज के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान। गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार किया। मौजूदा कानून को सख्त किया जाएगा। गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए 500 से बढ़ाकर आर्थिक मदद 700 रुपये की। दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने शेयर बोला-
जब गाय नहीं होगी तो गोपाल नहीं होंगे
इस दुनिया में हम खुशहाल कहां होंगे।

11:20 AM, 04-Mar-2022
विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा
सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। विधायक एच्छिक निधि 10 से 12 लाख करने की घोषणा। उज्जवला और गृहिणी योजना में तीन निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा। विधायक क्षेत्र विकास निधि में अब रोपवे भी शामिल होगा। अभी तक पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, सड़क, पुल ही शामिल थे। नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता योजना से वित्तपोषण करवा सकेंगे। वर्ष 2022-23 के अंत तक 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। 50 हजार किसान पंजीकृत होंगे।

11:07 AM, 04-Mar-2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांचवां बजट भाषण सदन में पढ़ना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना बजट भाषण सुनने विधानसभा सदन पहुंची हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीवीआईपी गैलरी में मौजूद हैं।
स्पीकर गैलरी में मुख्यमंत्री के ओएसडी, महेंद्र धर्माणी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, एपीएमसी शिमला किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी बैठे हैं।
बजट में बढ़ेगा कर्मचारियों का हिस्सा, विकास का भाग घटेगा
इस बार बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के हिस्से का बजट बढ़ जाएगा, जबकि विकास का भाग घट जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों की यह हिस्सेदारी 60 फीसदी के आसपास रह सकती है। विकास का बजट 35 फीसदी तक घट सकता है।