फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan School Collapse Live: स्कूल हादसे में सात बच्चों की मौत, शिक्षा मंत्री बोले- मैं जिम्मेदार हूं

Fri, 25 Jul 2025 06:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 25 Jul 2025 06:41 PM IST
खास बातें

School Roof collapse in Rajasthan Jhalawar Live Updates: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इसमें  8 बच्चों की मौत हो गई है। करीब 27 बच्चे घायल हैं। इसमें से 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जब हादसा हुआ तब मौके पर करीब 35 बच्चे थे। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों को निलंबित किया है। मौके पर गांव वालों ने प्रदर्शन किया है। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan School Building Collapse Live Updates: Children Trapped Rescue Operation Underway Jhalawar News
हादसे के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन किया, मुआवजे की मांग की - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:42 PM, 25-Jul-2025
राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
झालावाड़ हादसे में 7 बच्चों की मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक, झालावाड़ के कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को आयोग ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 
07:35 PM, 25-Jul-2025
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ली हादसे की जिम्मेदारी,बोले-मैं जिम्मेदार हूं,कोई और नहीं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ पहुंचे। अस्पताल में भर्ती बच्चों को देखने के बाद बोले,'हादसे के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। शिक्षा मंत्री मैं हूं तो ये मेरी जिम्मेदारी है। किसी और के लिए क्यों बोलूं।' शिक्षा मंत्री ने भर्ती छात्रों की कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार दो हजार स्कूलों को ठीक कर रही है। 
 
विज्ञापन
06:37 PM, 25-Jul-2025
हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,मुआवजे की कर रहे मांग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का प्रदर्शन,भारी पुलिस बल तैनात
झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने मनोहर थाना रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं भारी पुलिस बल मौके पर लगाया गया है।  ग्रामीण मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि सरकार पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दे। इसके साथ ही एक करोड़ रुपये मुआवजे दे।  वसुंधरा राजे के अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले पुलिस ने मीणा और उनके समर्थकों को वहां से हटाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और नरेश मीणा और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। निर्मल चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
05:56 PM, 25-Jul-2025
संसद में बोले हनुमान बेनीवाल 
सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस मुद्दे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी अफसरों और नेताओं के बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए जिससे  स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार हो
03:45 PM, 25-Jul-2025
झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। स्कूल के सभी 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में शिक्षकों की प्रारंभिक लापरवाही मानी गई है। हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत हो गई है। 27 घायल हुए हैं। इसमें से 8 बच्चों की हालत गंभीर है। 
 
03:00 PM, 25-Jul-2025
गांव वालों ने बताया कि स्कूल के भवन को लेकर पहले शिकायत की गई थी। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल गिरने पर मलबे से बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने वाले बनवारी ने बताया कि स्कूल के भवन की हालत खराब है। इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को थी। इसके बारे में शिकायत भी की गई थी। पर स्कूल के अधिकारी पंचायत में शिकायत करने की बात करते रहे। पंचायत वाले अन्य पर टालते रहे। समय पर भवन की मरम्मत हो जाती तो ये हादसा नहीं होता।वहीं झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौर का कहना है कि जर्जर भवनों की सूचि में इस स्कूल का नाम नहीं था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 25-Jul-2025
घायल बच्चों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती किया गया - फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायल पांच और बच्चों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज झालावाड़ अस्पताल में चल रहा है।
01:12 PM, 25-Jul-2025
संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे झालावाड़ अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
गांववालों ने बताया कि स्कूल में दो क्लास चल रही थीं। यहां सात कमरे हैं। जब हादसा हुआ तब 71 बच्चे दो क्लास में मौजूद थे। वहीं स्कूल में दो शिक्षक थे। दोनों शिक्षक स्कूल से बाहर थे। इस वजह से वे हादसे का शिकार नहीं हुए। घायल बच्चों से मिलने के लिए संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत झालावाड़ अस्पताल पहुंचे। 
11:54 AM, 25-Jul-2025

Rajasthan School Building collapse: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मदद का दिया अश्वासन



झालावाड़ स्कूल हादसे में बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। ट्वीट के माध्यम से पीएम ने कहा, 'दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' साथ ही प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद की बात भी कही।
11:44 AM, 25-Jul-2025

Rajasthan School Building collapse: डोटासरा बोले- सरकारी तंत्र की लापरवाही मासूमों की मौत की जिम्मेदार

घटना पर दुख जताते हुए डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधा। सिस्टम की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मासूमों की जान सिर्फ लापरवाही की वजह से गई है। मां-बाप से बहुत सपने देखकर बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजा होगा लेकिन सरकारी तंत्र इतना लापरवाह हो गया कि यही संज्ञान नहीं ले सका कि ये भवन बच्चों के सुरक्षित है कि नहीं। हमें इस घटना से सीख लेकर जिम्मेदारी जरूर लेनी चाहिए। हमें उन विद्यायल जो जर्जर हैं, बच्चों के सुरक्षित नहीं हैं, वहां से बच्चों को दूसरी जगह बच्चों को शिफ्ट करना चाहिए। जब तक वहां नया भवन न बने या मरम्मत न हो जाए तब तक बच्चों को शिक्षा कहीं और सुचारू रूप से कराई जानी चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed