फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023: RPSC सदस्य केसरी की नियुक्ति को CM गहलोत ने मानी गलती, कहा- मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Fri, 13 Oct 2023 11:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 11:13 PM IST
खास बातें

Election Schedule BJP Congress Candidates List News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live Updates Rajasthan Assembly Election Schedule BJP Congress Candidates List News
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:53 PM, 13-Oct-2023
सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बनाए गए करनाल केसरी सिंह की नियुक्ति पर विवाद हो गया है। सीएम गहलोत ने नियुक्ति को अपनी गलती बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय हो गया। इससे मैं आहत और दुखी हूं। यह मेरी ही गलती की वजह से हुआ है। आर्मी बैकग्राउंड के व्यक्ति को लेने और मकराना से हमारे खिलाफ कांग्रेस से टिकट मांगने वाला कोई चुनाव न लड़े इस लालच में मुझसे ये गलती हो गई। गहलोत ने ये बातें शुक्रवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं। 

गहलोत ने कहा- हम उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नहीं पा रहा है। किसी व्यक्ति ने आर्मी में 22 साल सेवा दी हो तो यही लगता है कि वह देश प्रेम और देश के लिए मर मिटने को तैयार रहता है। उसके लिए जाति, धर्म, वर्ग सब पीछे रह जाते है।  अगर, रिटायरमेंट के बाद कोई आर्मी का व्यक्ति इस तरह जाति के हिसाब से बात करे तो वह स्वीकार्य नहीं हो सकता। हम इसकी निंदा करते हैं। 

दरअसल, आचार संहिता लगने से बिल्कुल पहले सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में कर्नल केसरी सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के बाद केसरी सिंह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें वे जाट समाज पर कथित तौर पर अनुचित टिप्पणियां कर रहे थे।  

कोई किसी भी गुट का हो मिलकर लड़ेंगे
चुनाव की तैयारी को लेकर सीएम गहलोत ने कहा- हर पार्टी में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। इन सब को भूलकर हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हर जिताऊ कैंडिडेट को टिकट दिलाने की कोशिश रहेगी और टिकट मिलने के बाद सब मिलकर उसे कामताब करेंगे। प्रत्याशी जीतेंगे तभी हमारी सरकार बनेगी। प्रत्याशियों के चयन में सिर्फ एक ही क्राइटेरिया रखा गया है, वह जिताऊ होना चाहिए।  

जयपुर में ईडी की छापेमारी को लेकर गहलोत ने कहा- ये सब सांसद किरोड़ी लाल मीणा और केंद्र सरकार की मिली भगत है। सांसद मीणा मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के काम करते रहते हैं। ईडी में झूठी सच्ची शिकायतें करते हैं। वो जो कर रहे हैं, वह हमारे लिए नई बात नहीं है। मैं सिर्फ यही कहूंगा कि किसी को राजनीतिक तौर पर परेशान करने के लिए इस तरह की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। 
10:34 PM, 13-Oct-2023
गणपति प्लाजा पहुंचे आईटी के अफसर - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह सांसद मीणा ने दिया धरना, शाम को पहुंच गए आईटी अफसर  
भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार सुबह जयपुर के गणपति प्लाजा में 500 करोड़ का काला धन होने का दावा किया था। इसे लेकर वह धरने पर बैठ गए थे। शाम को इनकम टैक्स ने गणपति प्लाजा पर छापा मारा। आईटी अफसर गणपति प्लाजा में बने लॉकर्स की जांच कर रहे हैं। ये लॉकर्स प्लाजा के बेसमेंट में बने हुए हैं। लॉकर में क्या मिला है, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।  


इससे पहले शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिनेश खोड़निया  के आवास पर सर्च की करवाई की थी। दिनेश के आवास पर सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहुंची थी। उस समय फ्लैट पर ताला लगा था। संबंधित व्यक्तियों को कॉल कर चाबी मांगने के बाद सर्च अभियान शुरू किया था। इसके अलावा खोड़निया के डूंगरपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई थी। ये कार्रवाई पेपर लीक मामले को लेकर गई है।
विज्ञापन
09:06 PM, 13-Oct-2023
अमीन कागजी के खिलाफ विरोध। - फोटो : अमर उजाला
अमीन कागजी को हटाओ, किशन पोल बचाओ 
शुक्रवार को कांग्रेस विधायक अमीन काजगी के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस वॉर रूम के सामने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अमीन कागजी को टिकट नहीं देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने अमीन कागजी को हटाओ, किशनपोल बचाओ के नारे लगाए। साथ ही उनके हाथ यह नारा लिखी तख्तियां भी थीं। प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं कांग्रेस वॉर रूम के बाहर पहुंची थी। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर वहां हटाया।
 
01:21 PM, 13-Oct-2023
वोट फॉर होम के लिए करें ये काम - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनाव में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। 18.05 लाख मतदाताओं को घर बैठकर वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। 80 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को भी  को भी यह सुविधा दी जाएगी।

पात्र मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के पांच दिवस के भीतर बीएलओ द्वारा दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर बी.एल.ओ. को देना होगा और होम वोटिंग वाले इन मतदाताओं की सूची पार्टियों को भी दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 76 हजार 85 मतदाता हैं तो वहीं विशेष योग्यजन के रूप में पांच लाख 60 हजार 876 मतदाता पंजीकृत हैं।
12:15 PM, 13-Oct-2023
सांसद किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के एमआई रोड स्थित गणपति टावर में लॉक रूम पहुंचे किरोड़ीलाल मीणा
मीणा का दावा है कि 100 लॉकर में 500 करोड़ की रकम और कई किलो सोना मौजूद है। जब तक पुलिस आकर इनको सील नहीं करती, जब तक यही बैठकर धरना दूंगा। मीणा बोले, इसमें बड़े मगरमच्छ शामिल हैं। अगर नाम लिए तो सब कुछ गायब कर दिया जाएगा। इसलिए तब तक बैठूंगा, जब तक इनको सील नहीं किया जाता है। डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कार्रवाई के बाद नाम का खुलासा करूंगा। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और बातचीत का दौर शुरू हो चुका है।
12:02 PM, 13-Oct-2023
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भय मुक्त मतदान के लिए पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च
आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा करौली जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस प्रशासन ने चुनावी तैयारियों का आगाज किया। आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर करौली, हिंडौन, सपोटरा सहित जिले भर में शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

करौली जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्र तथा संवेदन शील क्षेत्रों मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास करने के लिए जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। एएसपी सुरेश जैफ ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील मतदान केंद्र तथा संदिग्ध क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर अपराधियों को कल संदेश दिया है। 

करौली कोतवाली से देर शाम शुरू हुआ फ्लैग मार्च हिंडौन दरवाजा, चौधरी पाड़ा, फूटा कोट, हटवाड़ा बाजार, भूडारा बाजार, बड़ा बाजार, वजीरपुर दरवाजे होते हुए कलेक्ट सर्कल पहुंचा। इसी प्रकार हिंडौन सिटी में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह तथा एसपी ममता गुप्ता के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। सपोटरा में डीएसपी मुरारी लाल मीणा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय से फ्लैग मार्च निकाला गया। सपोटरा शहर के विभिन्न मार्गो से शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरा।

मतदाताओं से बिना किसी से डरे और बिना किसी के प्रलोभन के मतदान की अपील की है। ये लोकतंत्र का उत्सव हैं सभी महिला, पुरूष, युवा जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। सभी भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान करें और विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:21 AM, 13-Oct-2023

Rajasthan Election 2023: RPSC सदस्य केसरी की नियुक्ति को CM गहलोत ने मानी गलती, कहा- मिलकर लड़ेंगे चुनाव

पेपर लीक मामले में शुक्रवार सुबह प्रदेश के तीन शहरों में ED की कार्रवाई शुरू हुई तो खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सीनियर नेताओं के करीबियों के घर और दफ्तर सहित नौ ठिकानों पर ED की कार्रवाई हो रही है। यह सभी जगह दिनेश खोडानिया, स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि इसमें से दिनेश खोडानिया मुख्यमंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं। वहीं, स्पर्धा चौधरी पेपर लीक सरगना सुरेश ढाका की महिला मित्र हैं और अशोक जैन भी एक कांग्रेस नेता के करीबी हैं।  ईडी के सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक में शामिल आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण को ईडी ने पिछले दिनों रिमांड पर लिया था। बाबूलाल ने पूछताछ में कुछ अन्य लोगों की जानकारी ईडी को दी थी। बाबूलाल कटारा से हुई पूछताछ के बाद ईडी ने भूपेंद्र सारण को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। भूपेंद्र सारण से भी पूछताछ की गई थी, बाबूलाल कटारा और भूपेंद्र सारण जानते हैं कि और कौन लोग पर्दे के पीछे थे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed