फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: जयपुर में PM मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन', बोले- कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं, धोखा दे रही है

Mon, 25 Sep 2023 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Sep 2023 05:39 PM IST
खास बातें

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सातवीं बार राजस्थान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य समापन करने जयपुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
PM Modi In Jaipur Live: Women took the responsibility of Prime Minister's public meeting in Dadiya
जयपुर में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

05:32 PM, 25-Sep-2023

मैं हवा हवाई बातें नहीं करता, मेरे पैर जमीन पर रहते हैं



पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारजनों के मैं हवाहवाई बातें नहीं करता। मैं हवा में नहीं रहता, मोदी के पैर जमीन पर ही रहते हैं, इसलिए बीते वर्षों में हमने सामान्य से सामान्य लोगों की छोटी-छोटी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया। दुनिया भर के उद्योगों को भारत आमंत्रित कर रहे हैं। आज हम मुद्रा योजना से महिलाओं दलित पिछड़े समाज के साथियों को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ खेती से जुड़े उद्योगों फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा विकास सर्वोपरि है। हर वर्ग को लाभ हो रहा है।
05:26 PM, 25-Sep-2023


जहां कदम-कदम पर करप्शन हो, वहां कौन पैसा लगाना चाहेगा

देश के अलग-अलग राज्यों में औद्योगिक विकास नई ऊंचाई पर है। राजस्थान में भी निवेश बढे़, यहां नए कारखाने लगें, नई फैक्ट्रियां लगें, ये बहुत जरूरी है, लेकिन जहां कदम-कदम पर करप्शन हो, जहां लाल डायरी में काली करतूत हों। हर कोई कट और कमीशन में व्यक्त हो, वहां कौन पैसा लगाना चाहेगा। कौन पूंजी निवेश करेगा, जहां सरेआम गले काटने की घटनाएं हों और सरकार मजबूर हो। ऐसे वातावरण में निवेश कैसे हो सकता है। यह साधारण अपराध नहीं है यह कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टीकरण की नीति का परिणाम है।
विज्ञापन
05:12 PM, 25-Sep-2023
किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा
यहां की कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि सिर्फ धोखा दे सकती है। राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं वो हर बार पूरे राज्य को शर्मिंदगी से भर देते हैं। यहां की कांग्रेस सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण देती है। मैं आज राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूं, राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
05:12 PM, 25-Sep-2023


चुनाव में घमंडियां गठबंधन को इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा

कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को राजस्थान का समाज अच्छे से समझ रहा है। मैं जानता हूं राजस्थान चुनाव में ही नहीं बल्कि आने वाले हर चुनाव में घमंडियां गठबंधन को इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा। वह जड़ों से उखड़ जाएंगे। मेरे परिवार जनों राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार के विरोध बढ़ता जा रहा है।
05:03 PM, 25-Sep-2023
गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान 
वन रैंक वन पेंशन की गारंटी देश के पूर्व सैनिकों को दी थी। आप देख रहे हैं मोदी ने वह गारंटी पूरी कर दी। सैनिकों को निवृत्ति है वन रैंक वन पेंशन के 70000 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जिसने 70000 करोड़ रुपये देकर वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है साथियों जब नीयत साफ होती है, जब खुद पर भरोसा होता है, तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गारंटी दी थी। आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है वह सब देख रहे हैं।
04:58 PM, 25-Sep-2023
आज पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है, ये मैंने नहीं किया, ये सब आपके वोट की ताकत का असर
आज पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। जी-20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं, भारत में गणेश चतुर्थी के दिन अपनी नई संसद भवन से कम का शुरू किया है और नई इमारत में सबसे पहले कम भाजपा सरकार ने हमारी माता बहनों बेटियों को ही समर्पित किया है। अनेक दशकों से हमारी माताएं बहनें लोकसभा और विधानसभा में 33 परसेंट आरक्षण की आस लगाए बैठी थीं। उन्होंने जनता से पूछा कि माता बहनों की उम्मीद किसने पूरी की? किसने पूरी की कितने पूरी? जनता ने कहा आने तो प्रधानमंत्री बोले- आपका जवाब गलत है, ये मैने नहीं किया ये आपके वोट की ताकत का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 25-Sep-2023
राजस्थान का मौसम बदल चुका है
साफ संकेत मिल रहा है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। मैं राजस्थान के हर भाजपा कार्यकर्ताओं को और राजस्थान की जनता जनार्दन को इन सफल यात्राओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरे परिवारजनों आज मैं जयपुर ऐसे समय में आया हूं, जब देश का गौरव बढ़ा है।
03:42 PM, 25-Sep-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
03:12 PM, 25-Sep-2023
किन-किन मुद्दों पर होगा कांग्रेस का घेराव
प्रधानमंत्री की इस महासभा पर सभी की नजर है बनी हुई है। देखना है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को किन-किन मुद्दों पर घेरने की तैयारी है।
02:31 PM, 25-Sep-2023
पहले भी छह बार आ चुके हैं पीएम
प्रधानमंत्री का राजस्थान में ये सातवां दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री छह बार राजस्थान दौरे पर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed