Cyclone Biparjoy Live: राजस्थान में बिपरजॉय से फ्लाइट-ट्रेनें रद्द, कई जिलों में बारिश जारी, इतनी हुई बरसात
{"_id":"648d2dcdf31d4695f70c7ec4","slug":"biparjoy-cyclone-in-rajasthan-news-live-updates-storm-effect-in-barmer-jalore-pali-2023-06-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Cyclone Biparjoy Live: राजस्थान में बिपरजॉय से फ्लाइट-ट्रेनें रद्द, कई जिलों में बारिश जारी, इतनी हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 17 Jun 2023 09:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:58 PM IST
खास बातें
Rajasthan Cyclone Biparjoy Update Live: बिपरजॉय तूफान के असर से राजस्थान के बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, जोधपुर और जालोर जिले में तेज बारिश हो रही है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल रही है। प्रदेश के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सड़कों पर इस तरह भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:50 PM, 17-Jun-2023
बारिश में गिरा पेड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
बाड़मेर, सिरोही, पाली जिलों में जोरदार बारिश
बाड़मेर, सिरोही, पाली जिलों में जोरदार बारिश हुई। बारिश से चारो तरफ पानी से हुई तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कहीं पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं तो कहीं मकान भी बह गए हैं। इस दौरान रानीवाड़ा एसडीएम कुसुमलता चौहान बिपरजॉय चक्रवात तूफान से हो रही बारिश की मॉनिटरिंग करने सड़कों पर निकलीं। कई जगह सैकड़ों पर पेड़ गिरे मिले।

05:44 PM, 17-Jun-2023
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर गहरा दबाव
गुजरात और दक्षिण पूर्व पाकिस्तान से सटे दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' से बना हुआ है। गुजरात से सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के ऊपर गहरा दबाव (चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का अवशेष) पिछले 6 घंटों के दौरान 17 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा है। आज यह 11:30 घंटे IST पर अक्षांश 25.3°N और देशांतर 71.9°E के पास गुजरात से सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में केंद्रित रहा,जोकि बाड़मेर से लगभग 70 किमी दक्षिणपूर्व और जोधपुर से 160 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।
इसके पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 06 घंटों के दौरान कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद, इसके पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 18 जून की सुबह तक डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की बहुत संभावना है।

03:38 PM, 17-Jun-2023
बिपरजॉय चक्रवात के कारण राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। 17 जून को सुबह 8:30 बजे दर्ज बारिश के अनुसार पिछले 24 घंटों में बाड़मेर, सिरोही, जालौर और उदयपुर जिले में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश दर्ज की गई है। माउंट आबू सिरोही में भारी बारिश दर्ज की गई है।
यहां हुई इतनी बारिश मिलीमीटर में
- माउंट आबू, सिरोही: 210
- माउंट आबू, तहसील, सिरोही: 135
- सेड़वा, बाड़मेर: 136
- रानीवाड़ा, जालौर: 110
- बीदासर, चूरू: 76
- रेवदर, सिरोही: 68
- सांचौर, जालौर: 59
- पिंडवाड़ा, सिरोही: 57.2
- गिरवा, उदयपुर: 49
- गुंदा, उदयपुर: 49
- जालौर: 47
- जसवंतपुरा, जालौर: 46
- सिणधरी,बाड़मेर: 46
- डीडवाना नागौर: 23
- बाड़मेर: 39
- चौहटन, बाड़मेर: 39
- आबूरोड, सिरोही: 38
- कोटडा, उदयपुर: 35
01:53 PM, 17-Jun-2023
5 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली और जोधपुर में बारिश के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 जिलों- जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनूं, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, जयपुर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में बादल गरजने के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

01:37 PM, 17-Jun-2023
शनिवार को सुबह से ही बाड़मेर, सिरोही और राजसमंद में भारी बारिश का हो रही है। अजमेर और उदयपुर संभाग में 200 एमएम तक बारिश की संभावना जताई गई है। 18 जून को जैसलमेर और बाड़मेर में इस चक्रवात का असर कुछ कम होगा। लेकिन, 19 जून को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 जून को पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
11:49 AM, 17-Jun-2023
सभी जिलों में 3 दिन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सभी जिलों में 3 दिन अलर्ट जारी किया है। 19-20 जून तक चक्रवात का असर रहेगा। शनिवार से कई जिलों में बारिश होने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। जोधपुर में जिला प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं। महंगाई राहत कैंप भी 3 दिन के लिए स्थगित किए गए हैं । स्टेट ओपन स्कूल में 2 दिन परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

10:55 AM, 17-Jun-2023
10 से ज्यादा जिलों में रुक रुककर बारिश जारी
तूफान के असर से बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, कोटा, डूंगरपुर, बीकानेर में बारिश हुई। प्रदेश के करीब 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। जालौर के चितलवाना में सर्वाधिक 3 इंच, पाली के सुमेरपुर, सिरोही के शिवगंज और माउंट आबू में भी एक-एक इंच बारिश हुई है। राजधानी जयपुर में भी देर रात और शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

10:11 AM, 17-Jun-2023
जोधपुर में ये रहेगा बंद
जोधपुर में जिला कलक्टर और अध्यक्ष,आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जोधपुर हिमांशु गुप्ता ने बिपर जॉय चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर आदेश जारी कर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कोचिंग संस्थाओं, जिम, पर्यटन स्थलों और समर कैंप आदि को आज 17 जून को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश की अवहेलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

10:06 AM, 17-Jun-2023
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द...
1. गाडी संख्या 09461, गांधीधाम-अमृतसर एक्सप्रेस 16.06.23
2. गाडी संख्या 09462, अमृतसर-गांधीधाम एक्सप्रेस 17.06.23
3. गाडी संख्या 04841, जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस 17.06.23
4. गाडी संख्या 04842, भीलड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 17.06.23
.गाडी संख्या 14893, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस 17.06.23
6. गाडी संख्या 14894, पालनपुर- जोधपुर एक्सप्रेस 17.06.23
7. गाडी संख्या 04881, बाडमेर-मुनाबाव एक्सप्रेस 17.06.23
8. गाडी संख्या 04882, मुनाबाव-बाडमेर एक्सप्रेस 17.06.23
9. गाडी संख्या 14895, जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस 17.06.23
10. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-जोधपुर एक्सप्रेस 17.06.23
11. गाडी संख्या 04839, जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस 17.06.23
12. गाडी संख्या 04840, बाडमेर-जोधपुर एक्सप्रेस 17 और 18.06.23
13. गाडी संख्या 04843, जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस 17.06.23
14. गाडी संख्या 04844, बाडमेर-जोधपुर एक्सप्रेस 17.06.23
09:45 AM, 17-Jun-2023
बिपरजॉय तूफान के कारण अजमेर में 18 जून को होने वाली आर्मी की भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि कायड़ विश्राम स्थली पर कैंडिडेट को अब 24 जून की रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।