फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AAP Rally Today Live: राजस्थान में आप का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल बोले- देश में जनतंत्र खत्म हो रहा

Sun, 18 Jun 2023 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Jun 2023 04:23 PM IST
खास बातें

AAP Party Kejriwal Rally Today in Rajasthan News Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान दौरे पर हैं। वे यहां श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी माैजूद हैं।

विज्ञापन
AAP Rally in Rajasthan Live Updates Delhi CM Kejriwal to Address Rally in Sriganganagar News in Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:06 PM, 18-Jun-2023
चौथी पास राजा की कहानी
केजरीवाल ने मंच से लोगों को कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि चौथी पास राजा की कहानी आप जितना प्रचार प्रसार करोगे उतनी देश की तरक्की होगी। ये कहानी एक राजा की है, जो चौथी पास था। वो अहंकारी राजा था। इस कहानी में राजा तो है पर रानी नहीं है। एक बार बहुत गरीब घर में एक बच्चा पैदा हुआ। ज्योतिषि आया बच्चे को देखा और बोला माई तेरा बेटा सम्राट बनेगा। माई हैरान रह गई। कुछ साल बाद बच्चा स्कूल जाने लगा। मन नहीं लगा तो चौथी के बाद स्कूल से नाम कटवा लिया। घर में गरीबी के कारण वो बचपन में ही चाय बेचने लगा। वो भाषण बहुत अच्छा देता था। घंटों तक भाषण देता रहता था। बाद में वो राजा बन गया। पढ़ा लिखा तो था नहीं तो अफसर जहां बोलते थे वो वहां साइन कर देता था। धीरे-धीरे सबको पता चल गया राजा अनपढ़ है। उसने धीरे से एक फर्जी डिग्री ले ली। अब राजा और अहंकारी हो गया। पता तो कुछ था नहीं किसी ने कहा नोटबंदी कर दो। राजा ने नोटबंदी कर दी। पूरे देश का बेड़ा गर्क हो गया। सब रोजगार बरबाद हो गया। फिर किसी ने कहा कि किसान कानून बना दो। अब राजा को समझ ताे थी नहीं उसने तीन कानून बना दिए। नतीजा साढ़े सात सौ किसान मर गए। आंदोलन हो गया। फिर राजा को अपने कानून वापस लेने पड़े। राजा को अक्कल तो थी नहीं। उन्होंने कहा कि अंत में आपसे एक ही विनती है कि अगली बार वोट डालना तो ऐसे आदमी को वोट डालना जिसको इतनी समझ हो कि दो हजार का नोट चलाना है या बंद करना है।
03:53 PM, 18-Jun-2023
चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलेगा
पहले कहा कि दो हजार का नोट आएगा। कुछ साल में ही दो हजार का नोट बंद हो गया। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलेगा। इनको यही नहीं पता दो हजार का नोट आएगा कि जाएगा। चारो तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। 
 
विज्ञापन
03:47 PM, 18-Jun-2023
सुप्रीप कोर्ट के आदेश में क्या है
केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने कहा भारत एक जनतंत्र है। जनता अपनी सरकार चुनती है। जनता सर्वोपरि है। वहीं मोदी जी ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खारिज कर दिया। मोदी जी का अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता की नहीं चलेगी। 
 
03:29 PM, 18-Jun-2023
अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार पर हमला से की। केजरीवाल ने कहा कि कि पीएम मोदी अहंकार में है, वे कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। दोस्तो, देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। पीएम मोदी कहते हैं कि मैं सुप्रीम का आदेश नहीं मानता, ये तानाशही है।   

03:23 PM, 18-Jun-2023
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गंगागर के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने भारत माता के जयकारे के साथ की।  
01:27 PM, 18-Jun-2023
आप प्रदेश की 200 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी 
आम आदमी पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पार्टी नेताओं की ओर से पहले की कर दिया गया था। लबें समय से पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत रह रही है। प्रदेश सहित जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सभा में प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 18-Jun-2023

AAP Rally Today Live: राजस्थान में आप का चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल बोले- देश में जनतंत्र खत्म हो रहा

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज  राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे। आम आदमी पार्टी के दोनों नेता प्रदेश के श्री गंगानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे तक केजरीवाल और भगवंत मान शहर के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
   
रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए चेतावनी
सीएम अरविंद केजरीवाल रैली में बिजली, पानी, शिक्षा, पेपर लीक, और भ्रष्टाचार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश  की जनता को संबोधित करेंगे। आप नेताओं का कहना है कि ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए एक चेतावनी होगी।

यहां देखें लाइव
 http://-https://www.facebook.com/AAPRajasthan?mibextid=ZbWKwL
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed