Punjab Bandh: पंजाब बंद खत्म, धरने से उठे किसान, खन्ना में बंद रहे बाजार, ठेके खुले
{"_id":"6772257f539dea5f6104ab5d","slug":"punjab-bandh-live-updates-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal-news-in-hindi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Bandh: पंजाब बंद खत्म, धरने से उठे किसान, खन्ना में बंद रहे बाजार, ठेके खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 Dec 2024 05:55 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:55 PM IST
खास बातें
Punjab Bandh Today live News in Hindi: किसान यूनियनों की ओर से किए पंजाब बंद से लोगों की परेशानी बढ़ है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है। इस बंद को लेकर किसान संगठनों ने आम जनता से अपील की है।
विज्ञापन
पंजाब बंद खत्म, वाहनों की आवाजाही शुरू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:20 PM, 30-Dec-2024
धरने से उठाने लगे किसान
किसान व मजदूर संगठनों की तरफ से पंजाब बंद को खत्म कर दिया गया है। पंजाब बंद सुबह 7 से शाम 4 बजे तक किया गया था। ऐसे में अब सड़कों पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी उठ गए हैं। शाम चार बजे के बाद सड़कों पर धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
03:55 PM, 30-Dec-2024
मजदूर का दर्द छलका, बोले- शाम को रोटी नहीं मिलेगी
पंजाब बंद की वजह से गरीब तबके के लोग जो दिहाड़ी लगाकर दो वक्त की रोटी खाते हैं उनके लिए परेशानी हुई है। फगवाड़ा में एक मजदूर का दर्द छलका और उसने कहा कि किसान भाई सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन मजदूर लोग कहां जाएं। मजदूर वर्ग के लोगों को दिहाड़ी लगाने के बाद ही रोटी मिलती है। क्योंकि वो दिनभर काम करते हैं और उस कमाई से शाम को खाने का सामान खरीदते हैं। पंजाब बंद होने की वजह से उनकी दिहाड़ी नहीं लगी। ऐसे में सरकार को मजदूरों के बारे में सोचना चाहिए कि गरीब लोग कैसे अपना पेट भरेंगे।
विज्ञापन
03:02 PM, 30-Dec-2024
किसानों के साथ दूल्हा।
- फोटो : संवाद
पंजाब बंद के दौरान पठानकोट में बरात को भी किसानों ने रोक दिया। इस दौरान दूल्हा भी किसानों के हक में धरने में कुछ देर के लिए शामिल हुआ। पठानकोट और जेएंडके को जोड़ने वाला कथलोर पुल पर किसानों ने धरना लगाया है। किसानों ने यहां सभी वाहनों को रोक दिया है। जम्मू जाने आने वाले वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
02:19 PM, 30-Dec-2024
धरने पर बैठे विधायक
फगवाड़ा के हाईवे पर स्थित शुगर मिल चौक पर किसानों के धरने में जिला कपूरथला कांग्रेस प्रधान व स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद वह किसानों के साथ धरने पर बैठे बैठ गए।
खन्ना में ठेके खुले
पंजाब खन्ना में किसानों ने बाजार बंद करवाए। किसानों ने जबरदस्ती खुली हुई दुकानों को भी बंद करवा दिया, लेकिन शराब के ठेके खुले रहे। वहीं, हलवारा में लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।
02:06 PM, 30-Dec-2024
बरनाला में बाजार बंद, सभी हाईवे पर यातायात रोका
बरनाला में किसानों के समर्थन में बाजार बंद, रेल और बस सेवा भी स्थगित है। किसानों द्वारा चंडीगढ़ बठिंडा नेशनल हाईवे पर बड़वर टोल प्लाजा, बरनाला-मानसा हाईवे पर धौला, बरनाला-लुधियाना हाईवे वाजिदके में सड़कों पर धरने लगाकर वाहनों को रोक कर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी।
01:46 PM, 30-Dec-2024
किसानों के लिए चाय का लंगर।
- फोटो : संवाद
फगवाड़ा में किसानों के धरने में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित किया। फगवाड़ा में शुगर मिल चौक पर धरने पर बैठे किसानों के लिए दोपहर में चाय लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 30-Dec-2024
कुराली में किसानों का धरना।
- फोटो : संवाद
चंडीगढ़-जालंधर हाईवे पर भी किसानों ने धरना लगाया है। इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। कुराली में किसान संगठन के सदस्य बीच सड़क पर धरना लगाकर बैठे हुए हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। हाईवे पर धरने के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। किसानों का यह धरना शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
12:50 PM, 30-Dec-2024
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्री।
- फोटो : संवाद
पंजाब बंद के दौरान ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। इस वजह से पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी है, लेकिन उन्हें ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना में रेलवे यात्री भी परेशान हो रहे हैं। लुधियाना में रेलवे स्टेशन पर ठंड के बीच यात्री ट्रेनों का इंताजर करते रहे।
11:59 AM, 30-Dec-2024
फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान।
- फोटो : संवाद
फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि न खाने के लिए कुछ है और न ही ट्रेन के आने का कुछ पता है। इस कारण केवल चाय पीकर गुजारा कर रहे हैं। जालंधर में पंजाब बंद के दौरान कड़ी सतर्कता और जन सुरक्षा के लिए 24 प्रमुख स्थानों पर 1200 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
11:39 AM, 30-Dec-2024
पंजाब से कटा जम्मू-कश्मीर का संपर्क, हाईवे पर किसान
पंजाब बंद के चलते पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालवा टोल प्लाजा में धरने पर बैठे किसान जत्थेबंदियों के सदस्यों ने वाहनों को रोक दिया है। इसी तरह पठानकोट और जम्मू कश्मीर को जाने वाले रास्ते में पड़ते बॉर्डर क्षेत्र में कथलोर पुल को भी किसानों ने बंद किया हुआ है। वहीं पठानकोट बस स्टैंड पर भी बंद की काल का असर देखने को मिला है, जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।