फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Nikay Chunav Result live: भाजपा ने अबोहर निगम जीता, तपा में हारे प्रत्याशी की पत्नी पर चढ़ाई स्कॉर्पियो

Fri, 29 May 2026 08:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 08:57 PM IST
खास बातें

Punjab Municipal Election Results 2026 Live Updates in Hindi: पंजाब में आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को मतदान हुआ था। आज आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Nikay Chunav Results 2026 Live Ward Wise Winner Vote Counting Punjab Municipal Election Updates
मोहाली निगम के वार्ड नंबर छह से जीते आप के सनी आहलूवालिया - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

08:36 PM, 29-May-2026

तपा काउंसिल चुनाव के बाद हिंसा, हारे उम्मीदवार की पत्नी को स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप

नगर काउंसिल तपा के वार्ड नंबर 8 में चुनाव परिणाम के बाद गंभीर हिंसा हुई है। चुनाव हार चुके आजाद उम्मीदवार नाजम हुसैन राजू खान की पत्नी नाजिया पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 से विजयी उम्मीदवार के समर्थकों पर आरोप है। उन्होंने चुनाव जीत के बाद इलाके में हंगामा किया। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने नाजिया को टक्कर मारी। गाड़ी उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में भीड़ की ओर आई। हादसे में महिला के सिर, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उसका एक बाजू भी टूट गया।

घायल महिला को पहले तपा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरनाला रेफर किया गया। बाद में उसे बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया। पीड़ित परिवार ने इसे चुनाव जीतने के बाद की गुंडागर्दी बताया है। नाजिया के पति नाजम हुसैन राजू खान ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विजयी उम्मीदवार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
06:11 PM, 29-May-2026

अबोहर में भाजपा का परचम

नगर निगम अबोहर में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा ने 27, आप  ने 21, कांग्रेस और आजाद ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। बीजेपी ने बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल किया।
विज्ञापन
06:08 PM, 29-May-2026

मोगा निगम और कोट ईसे खां पंचायत में आप का दबदबा

मोगा नगर निगम और कोट ईसेखां पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। चुनाव परिणामों में जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए भरपूर समर्थन दिया। मोगा निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं पार्टी को 7 सीटें, बीजेपी को 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें तथा 6 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

इसके अलावा कोट ईसेखां नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 1 सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा। इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि मोगा की जनता ने एक बार फिर विकास और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी की इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
05:48 PM, 29-May-2026

नाभा काउंसिल में आप को जीत

नाभा नगर काउंसिल के 23 वार्ड के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी जीती। आम आदमी पार्टी के 11 उम्मीदवार जीते। कांग्रेस के पांच और भाजपा के 3 उम्मीदवार जीते। शिरोमणि अकाली दल और आजाद उम्मीदवार को दो-दो सीट मिली।

विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि नाभा की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम को देखकर भारी मतों से पार्टी को जितवाया है। इसके लिए वह नाभा की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।

वार्ड नंबर 6 से आप कैंडिडेट कमल कुमार राजू, वार्ड नंबर 18 से कैंडिडेट उधम सिंह, कैंडिडेट ऊषा रानी मुंगो के बेटे संजय मुंगो, हरप्रीत सिंह प्रीत, गौतम बातिश, जसदीप खन्ना, अमरदीप खन्ना, बलविंदर सिंह रवि और सुखविंदर कौर लालका के पति कश्मीर लालका ने कहा कि हम हलके के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें टिकट देकर इनाम दिया और वार्ड के लोगों ने हमें जो जीत दिलाई है, उसके लिए हम हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे और वार्ड का जो भी काम होगा, हम उसे पहल पर करेंगे।  
05:17 PM, 29-May-2026

फिरोजपुर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस टिकट पर पति-पत्नी ने दर्ज की जीत

फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनावों में वार्ड नंबर छह और वार्ड नंबर नौ से कांग्रेस प्रत्याशी पति-पत्नी रिशी शर्मा व ईशा शर्मा ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस उम्मीदवार ईशा शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराकर जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर नौ से रिशी शर्मा ने भी कांग्रेस का परचम लहराया। चुनाव नतीजे सामने आते ही दोनों के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

रिशी शर्मा और ईशा शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड के लोगों के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाई है। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
05:10 PM, 29-May-2026

अबोहर में भाजपा ने जीती 26 सीटें

अबोहर नगर निगम वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 15 पर आप और 26  पर बीजेपी जीती है। एक पर कांग्रेस और एक पर आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की। बीजेपी ने 50 में से 26 सीटों पर जीत हासिल करके नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:04 PM, 29-May-2026

कुल 1977 वार्डों में अब तक के परिणाम

आम आदमी पार्टी - 845
शिअद - 165
कांग्रेस - 338
बीजेपी - 131
आजाद - 240
 बसपा - 6
04:58 PM, 29-May-2026

अबोहर में भाजपा बोर्ड बनाने की तरफ अग्रसर

अबोहर में भाजपा बोर्ड बनाने की और अग्रसर है। भाजपा को बहुमत के लिए 26 सीट चाहिए। पार्टी 24 सीट जीत चुकी है। 50 में से 9 वार्डों के परिणाम आने अभी बाकी हैं।
04:41 PM, 29-May-2026

मोगा में 50 में से 26 वार्डों पर जीती आप

मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 6 सीटें, बीजेपी को 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 2 सीटें तथा 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कोट ईसेखां नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा।  
04:39 PM, 29-May-2026

अबोहर में भाजपा आगे

अबोहर निगम में 41 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 15 वार्डों में आप, 24 पर बीजेपी जीत गई है। वहीं कांग्रेस और आजाद एक-एक सीट पर जीते हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed