फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Punjab Live: पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- भारत सरकार की योजनाओं पर लगा रहे अपना स्टिकर

Fri, 17 Jul 2026 05:33 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Jul 2026 05:33 PM IST
खास बातें

PM Modi Chandigarh Visit Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेक परिसर में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अब वे जालंधर पहुंच गए हैं। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi Punjab Chandigarh Visit Live Launched Major Development Projects Security Tightened All update
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : X @BJP4India

लाइव अपडेट

05:33 PM, 17-Jul-2026

पंजाब में नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई: पीएम मोदी


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। भाजपा ही पंजाब का विकास करेगी। 
05:24 PM, 17-Jul-2026

पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला


पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की धरती है। उनके राज में पंजाब में शांति थी। उन्होंने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आज गैंग्वार हो रहा है। नशे के सौदागर सरेआम घूम रहे हैं। पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। पंजाब की सत्ता में बैठे लोग देश की राजनीति बदलने का दावा कर रहे हैं। आज जो पार्टी पंजाब में है ना उसकी नियत साफ है ना वो ईमानदार है। उन्होंने कहा पंजाब की आप सरकार केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टिकर लगा रहा है। 
विज्ञापन
05:17 PM, 17-Jul-2026

सरदार तेजा सिंह समुंदरी की पुण्यशताब्दी पर किया नमन  

पीएम ने सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं पुण्यशताब्दी पर उन्हें नमन किया। 
05:12 PM, 17-Jul-2026

पंजाबी से की संबोधन की शुरुआत

पीएम मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया और लोगों का अभिवादन किया। पीएम ने कहा कि गुरुओं की धरती पर आकर गर्व महसूस हो रहा है। 
04:56 PM, 17-Jul-2026

पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने पीएम को किया सम्मानित    

पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने शाॅल और महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर देकर पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने हरे रंग की पगड़ी पहनी हुई है।  
04:29 PM, 17-Jul-2026

5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 17-Jul-2026

दो ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी।
04:21 PM, 17-Jul-2026

ट्रेन में सवार बच्चों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने अमृतसर-वाराणसी ट्रेन में सवार बच्चों से मुलाकात की। मोदी ने संत निरंजन दास से भी मुलाकात की। 
04:08 PM, 17-Jul-2026

जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी जालंधर कैंट स्टेशन पहुंच गए हैं। सभ्याचारक टीम ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू उनके साथ हैं। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
03:50 PM, 17-Jul-2026

प्रधानमंत्री मोदी जालंधर पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी जालंधर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वे कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed