MP LS Election Dates Live: मप्र में चार चरणों में मतदान, 19-26 अप्रैल और 7-13 मई को वोटिंग, नतीजे चार जून को
{"_id":"65f50b2b1d5a9227f20a6667","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-dates-announcement-live-ec-press-conference-phase-wise-chunav-schedule-results-news-2024-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP LS Election Dates Live: मप्र में चार चरणों में मतदान, 19-26 अप्रैल और 7-13 मई को वोटिंग, नतीजे चार जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
खास बातें
MP Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में मतदान कब होगा, इसके लेकर चुनाव आयोग तारीख का एलान कर दिया है। जानिए, क्या है चुनाव कार्यक्रम?
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:05 PM, 16-Mar-2024
कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व अर्थात लोकसभा चुनाव का बिगुल आधिकारिक रूप से बज चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और इसी दिन छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भी मतदान है। मैं पूरे प्रदेश और छिंदवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि अब समय बहुत कम बचा है, इसलिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव कार्य में लग जाएं। कांग्रेस पार्टी ने देश, प्रदेश और छिंदवाड़ा के लिए जो-जो काम किए हैं, उनको जनता के सामने लेकर जाए और कांग्रेस पार्टी के वादों को स्पष्ट शब्दों में पूरे उत्साह के साथ जनता के सामने रखें। आप सबकी संगठित और सामूहिक शक्ति से कांग्रेस पार्टी आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और विजयश्री प्राप्त करेगी। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
04:57 PM, 16-Mar-2024
हम इतिहास बनाएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र् के सबसे बड़े पर्व यानी चुनाव के कार्यक्रम घोषित हो गए हैं। मैं मप्र भाजपा की ओर से चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। जिस प्रकार से चुनावी प्रक्रिया को पूरी तैयारी के साथ देश के सामने रखा है। पूरी पारदर्शिता, पूरी स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। सात चरणों में देश में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में चार चरणों को वोटिंग होंगी। 29 लोकसभाओं के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को चुनाव होंगे। मप्र की अहम भूमिका होगी। ज्यादा से ज्यादा से मतदान हो, ये प्रयास भाजपा करेगी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में कई बातों का उल्लेख किया गया है, जो नए मतदाता है। 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा है। 64523 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता तैयार में जुट गई है। मैं अपील करता हूं कि मतदान कर कर्तव्य तो निभाएंगे ही। साथ देश में बेहतर सरकार देने के इरादे से उतरेंगे। मुझे भरोसा है कि इस बार मप्र में सभी 29 सीटें जीतकर भाजपा इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन
04:55 PM, 16-Mar-2024
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इसका इंतजार कर रहे थे और लोग भी। पीएम मोदी के नेतृत्व में, बीजेपी 370 का आंकड़ा पार करेगी और एनडीए, 400 का आंकड़ा। बीजेपी-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा, और पीएम मोदी रिकॉर्ड बहुमत के साथ फिर से पीएम बनेंगे। कांग्रेस पूरी तरह से किनारे हो जाएगी और सबसे कम सीटें हासिल करेगी क्योंकि उनके पास कोई नेता, नीति या विजन नहीं है।
04:18 PM, 16-Mar-2024
मध्य प्रदेश की 29 सीटों में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान
पहला चरण: 6 सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
दूसरा चरण: 7 सीटें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल
तीसरा चरण: 8 सीटें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़
चौथा चरण: 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा

04:10 PM, 16-Mar-2024
किस जिले में कब कहां मतदान
पहले चरण यानी 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभी सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सात मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ मतदान होगा। चौथे और आखिरी चरण में 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा जिले में वोटिंग होगी।

03:54 PM, 16-Mar-2024
चार चरण में मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में सात और चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

03:45 PM, 16-Mar-2024
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। वे लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। कुछ देर में चुनाव की तारीख का एलान किया जाएगा।
03:00 PM, 16-Mar-2024
कुछ देर में तारीखों का एलान
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सभा सीटों के लिए मतदान कब होगा इसका एलान कुछ ही देर में होने वाला है। तारीखों के एलान को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस वार्ता कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सभा सीटों के लिए मतदान कब होगा इसका एलान कुछ ही देर में होने वाला है। तारीखों के एलान को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस वार्ता कर रहे हैं।
02:42 PM, 16-Mar-2024
सीएम यादव का दावा प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा दावा किया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीएम यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतेगी।
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा दावा किया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीएम यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतेगी।
"मध्यप्रदेश में हम 29 में से 29 सीट जीतेंगे...." - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव pic.twitter.com/jYSK9K1CHX
— Narendra Saluja ( मोदी का परिवार ) (@NarendraSaluja) March 16, 2024
02:20 PM, 16-Mar-2024
चुनाव की घोषणा के बाद लागू होगी आदर्श आचार संहिता
चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के लिए लेकर दोपहर तीन बजे तारीख का एलान करेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान सरकारी कर्यक्रमों समेत अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे। एक क्लिक पर जानिए, क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है, किन चीजों पर लगती है रोक?

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन