फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mp Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest News Today in Hindi 25 november 2022

लाइव अपडेट

11:19 PM, 25-Nov-2022

MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले की नदी के घाट पर छह मगरमच्छों का डेरा, डरकर भाग रहे ग्रामीण

Six crocodiles encamped on the banks of the river in this district of Madhya Pradesh
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ये मगरमच्छ उसी घाट पर बैठे नजर आते हैं जहां  ग्रामीण नहाते हैं और पानी उपयोग में लेते हैं। मवेशी भी उसी घाट पर पानी पीने जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ के कारण जान का खतरा बना रहता है। और पढ़ें
11:07 PM, 25-Nov-2022

Rajasthan: सात साल की बच्ची के साथ पूर्व पार्षद कर रहा था दुष्कर्म, एक महीने में कई बार की ज्यादती

Madhya Pradesh Ex councilor raped seven year girl In Kota
आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है। जहां का वह पार्षद भी रह चुका है। उसकी शादी हो चुकी है और 4 बच्चे भी हैं] लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा चुका है। कुछ साल पहले उसने पीड़िता की मौसी से शादी कर ली थी। और पढ़ें
विज्ञापन
10:29 PM, 25-Nov-2022

Jabalpur: रिसॉर्ट में प्रेमिका की हत्या करने वाले ने कई शहरों में की धोखाधड़ी, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

Jabalpur: The man who killed his girlfriend in the resort cheated in many cities
जबलपुर के रिसॉर्ट में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। युवक ने बताया है कि उसने गुजरात, मालेगांव सहित अन्य शहरों में भी धोखाधड़ी की है। जिनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। और पढ़ें
09:01 PM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, पूरे परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra: Priyanka walked 24 km with Rahul
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का साथ देने पहुंचीं प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है। और पढ़ें
08:23 PM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: सीएम ने पाकिस्तान जिंदाबाद नारे की जांच के आदेश दिए, बोले- यात्रा में तोड़ने वाले भी जोड़े

Bharat jodo yatra: CM Shivraj orders inquiry into slogans raised during Rahul Gandhi's yatra, Pakistan Zindaba
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं।  और पढ़ें
08:45 PM, 25-Nov-2022

Morena: स्कूल में टंकी का प्लेटफॉर्म गिरा, दबने से एक छात्र की मौत, दो घायल, लोगों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Morena: Tank platform collapses in school, one student dies, two injured
मुरैना जिले के सरकारी स्कूल में अचानक पानी की टंकी का प्लेटफॉर्म ढह गया। इससे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 25-Nov-2022

MP News: हमीदिया में कमीशन का खेल! 155 रुपए का एंटीबायोटिक इंजेक्शन लोकल पर्चेस में 500 रुपए में खरीद रहे

MP News: Antibiotic injection worth Rs 155 for commission in Hamidia bought for Rs 500 in local purchase
हमीदिया अस्पताल में मैरोपिनम एंटीबायोटिक इंजेक्शन 1 ग्राम का रेट कॉन्टेक्ट करने मार्च 2022 में टेंडर जारी किए गए थे। इसके लिए 155 रुपए प्रति वाइल के रेट पर एपेक्स फार्मासुटिकल से अस्पताल ने सितंबर 2022 में रेट कॉन्टेक्ट किए। इसके बावजूद अस्पताल के पर्चेस विभाग से 1 ग्राम मैरोपिनम एंटीबायोटिक इंजेक्शन की खरीदी लोकल पर्चेस से की जा रही है। और पढ़ें
07:48 PM, 25-Nov-2022

MP News: बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, घर लौट रहे थे तीनों

MP News: Three youths riding a bike died in a bus collision
हादसा जबलपुर के तिलवारा घाट थाना क्षेत्र के चरगवां रोड स्थित जोधपुर चौराहे पर हुआ। तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जोधपुर चौराहे के पास उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए चली गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें
07:18 PM, 25-Nov-2022

Jabalpur: तालाब व झीलों के संरक्षण के मामले में हाईकोर्ट गंभीर, प्रदेश में मौजूदा जलस्रोत की रिपोर्ट तलब

Jabalpur: High Court serious in the matter of conservation of ponds and lakes
हाईकोर्ट ने प्रदेश में मौजूदा जलस्रोत की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। याचिका पर अगली सुनवाई जनवरी के तीसरे सप्ताह में निर्धारित की गई है। और पढ़ें
07:12 PM, 25-Nov-2022

Bhopal News: भोपाल में ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदला, अब 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की तरफ से जारी आदेश में शासकीय/ अशासकीय/आईसीएसई एवं सीबीएसई से संबंद्ध शालाओं में तापमान में गिरावट व शीतलहर के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन का समय सुबह 8.30 बजे के बाद तय किया जता है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed