फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Madhya Pradesh Ex councilor raped seven year girl In Kota

Rajasthan: सात साल की बच्ची के साथ पूर्व पार्षद कर रहा था दुष्कर्म, एक महीने में कई बार की ज्यादती

Fri, 25 Nov 2022 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Nov 2022 11:07 PM IST
सार

आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है। जहां का वह पार्षद भी रह चुका है। उसकी शादी हो चुकी है और 4 बच्चे भी हैं] लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा चुका है। कुछ साल पहले उसने पीड़िता की मौसी से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Ex councilor raped seven year girl In Kota
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में साल साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। आरोपी पूर्व पार्षद है, वह करीब एक महीने से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को मामला सामने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोट्स के अनुसार मामला शहर के मामला बोरखेड़ा थाना इलाके का है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता का मौसा लगता है। वह करीब एक महीने पहले बच्ची को चॉकलेट दिलाने के लिए अपने घर ले गया था। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह रोने लगी तो तुसे डरा धमकाकर शांत करा दिया। इसके बाद से बच्ची डरी सहमी सी रहने लगी। 
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी ने उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया। 14 नवंबर को आरोपी मौसा की पत्नी घर पर नहीं थी। इस दौरान आरोपी मौसा ने बच्ची को अपने घर बुला लिया, कुछ देर बाद बच्ची के पिता ने आवाज लगाई तो वह काफी देर बाद बाहर आई। वह डरी हुई भी दिख रही थी। इस पर पिता ने अपनी पत्नी से बच्ची से बात करने के लिए कहा। काफी देर समझाइश के बाद बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची के पिता ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है। जहां का वह पार्षद भी रह चुका है। उसकी शादी हो चुकी है और 4 बच्चे भी हैं। लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा चुका है। कुछ साल पहले पीड़ित बच्ची की मौसी से शादी करने के बाद कोटा में ही उनके पड़ोस में रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed