{"_id":"6380cea380cfb73c4a5ca897","slug":"mp-news-three-youths-riding-a-bike-died-in-a-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, घर लौट रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, घर लौट रहे थे तीनों
Fri, 25 Nov 2022 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:48 PM IST
सार
हादसा जबलपुर के तिलवारा घाट थाना क्षेत्र के चरगवां रोड स्थित जोधपुर चौराहे पर हुआ। तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जोधपुर चौराहे के पास उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए चली गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीती रात हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे, उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए चली गई। तीनों युवक खेती संबंधित काम से शहर गए थे, लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर के तिलवारा घाट थाना क्षेत्र के चरगवां रोड स्थित जोधपुर चौराहे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्राम बिजुरी के रहने वाले अनिल, सुम्मी व नन्हेलाल ठाकुर मोटरसाइकिल से खेती के काम से शहर गए थे। देर रात तीनों लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जोधपुर चौराहा के पास समीप नागपुर से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों युवक मोटरसाइकिल सहित सामने की तरफ गिर गए और बस उन्हें रौंदते हुए निकल गई। जिसके कारण उनकी घटना स्थल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को गिरफतार कर लिया है।