फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 27 December 2024

लाइव अपडेट

10:35 PM, 27-Dec-2024

MP News: CM बोले-किसानों को दलहल और तिलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें,उद्यानिकी फसलों का उत्पादन भी बढ़ाएं

MP News: CM said- Encourage farmers to produce pulses and oilseeds, also increase the production of horticultu
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन फसल उत्पादन में बीते वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार सोयाबीन का उपार्जन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन के अलावा किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। और पढ़ें
10:22 PM, 27-Dec-2024

MP News: सीएम के निर्देश- धान का जल्द परिवहन और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें

MP News: CM's instructions - ensure early transportation of paddy and timely payment to farmers.
मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे खुले में रखे धान को तिरपाल से ढंक लें और किसानों से आग्रह करें कि वे मौसम साफ होने पर ही अपना धान उपार्जन के लिए लाएं। अगर मौसम खराब रहता है, तो धान उपार्जन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:20 PM, 27-Dec-2024

Jabalpur News: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, शव रखकर किया चक्काजाम, राजनीतिक दबाव में एक्शन नहीं लेने के आरोप

The youth injured in the stabbing died, the road was blocked by keeping the dead body और पढ़ें
10:15 PM, 27-Dec-2024

ईडी की छापेमारी: भोपाल समेत तीन शहरों में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर जांच, भारी मात्रा में दस्तावेज मिले

ED raid: Investigation on Saurabh Sharma's locations in three cities including Bhopal, huge amount of document
ईडी ने सौरभ शर्मा और उनके साथियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में छह ठिकानों पर कार्रवाई की है।  और पढ़ें
10:13 PM, 27-Dec-2024

MP News: सहायक निदेशक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पत्नी की पढ़ाई से एतराज, पत्नी को पढ़ाई के लिए करता था मना

MP News: Assistant director committed suicide by hanging himself, objected to his wife's studies
छतरपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर रामकुमार त्रिवेदी ने पत्नी की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी से असहमति के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी मृदाक्षी ने परिवार और पढ़ाई दोनों संभालने की बात कही, लेकिन पति को ऐतराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
09:22 PM, 27-Dec-2024

Indore News: इंदौर के युग पुरुषधाम की मान्यता रद्द ,86 बच्चों को उज्जैन के सेवा धाम में भेजा

Indore News: Recognition of Yug Purush Dham of Indore canceled, 86 children sent to Seva Dham of Ujjain
जुलाई माह में पंद्रह दिन के भीतर आश्रम के 10 बच्चों की मौत हो गई थी। तब उन मौतों को आश्रम में छुपाया, लेकिन जब लगातार बच्चे बीमार पड़ने लगे और अफसरों ने पता किया तो दस बच्चों की बीमारी से मौत का पता चला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 27-Dec-2024

Mandsaur: मंदसौर-नीमच-रतलाम में मावठे की बारिश, गरोठ में गिरे ओले, मंदसौर मंडी में लहसुन बारिश के पानी में बही

Mandsaur: Heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, hail fell in Garoth, garlic washed away in rain water in Mand
मंदसौर, नीमच, और रतलाम में सीजन की पहली मावठे की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। तेज बारिश और ओले गिरने से किसानों की उपज भीग गई, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अफीम किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताते हुए खुशी जाहिर की। और पढ़ें
09:05 PM, 27-Dec-2024

Rajgarh News: कुप्रथा के तहत झगड़े के 30 लाख मांगने वाले आरोपियों की पुलिस ने लगाई क्लास, कान पकड़े-माफी मांगी

Police arrested accused who demanded Rs 30 lakh for a fight under evil practice, held their ears, apologized
राजगढ़ जिले में नातरा कुप्रथा के तहत 30 लाख रुपये की मांग और नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के पुनर्विवाह पर झगड़े की रकम न देने पर आरोपियों ने आगजनी की थी। कुप्रथा के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई सराहनीय है।  और पढ़ें
08:54 PM, 27-Dec-2024

Ashoknagar News: आंबेडकर को लेकर सियासत तेज, अशोकनगर में आजाद समाज पार्टी नेताओं ने किया प्रदर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। अशोकनगर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने रैली निकालकर शाह से इस्तीफा और माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।  और पढ़ें
08:51 PM, 27-Dec-2024

Bhopal: मंत्री विश्वास सारंग नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति संवेदना

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करते हुए यह निर्णय लिया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed