फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Vishwas Sarang will not celebrate his birthday, tribute and condolences for the demise of Dr.

Bhopal: मंत्री विश्वास सारंग नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति संवेदना

Fri, 27 Dec 2024 08:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Dec 2024 08:51 PM IST
सार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करते हुए यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Bhopal: Minister Vishwas Sarang will not celebrate his birthday, tribute and condolences for the demise of Dr.
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करते हुए लिया है। गौरतलब है कि हर वर्ष 29 दिसंबर को मंत्री सारंग का उनके समर्थक बड़े ही धूम-धाम से जन्म दिन मनाते हैं। भोपाल के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी लोग भोपाल पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


समर्थकों को भोपाल आने से रोका
मंत्री सारंग का जन्मदिन आगामी 29 दिसंबर को है, लेकिन उन्होंने वीडियो जारी कहा है कि राष्ट्रीय शोक के चलते इस वर्ष जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का उत्सव नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से भी अपील की है कि वे 29 दिसंबर को उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भोपाल न आएं।
विज्ञापन


उनका योगदान अविस्मरणीय
सारंग ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व और देश के पूर्व प्रधानमंत्री व रिजर्व बैंक के गवर्नर रहते हुए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। उनके सम्मान में यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम इस शोक की घड़ी में किसी भी प्रकार का उत्सव न मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed