फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   ED raid: Investigation on Saurabh Sharma's locations in three cities including Bhopal, huge amount of document

ईडी की छापेमारी: भोपाल समेत तीन शहरों में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर जांच, भारी मात्रा में दस्तावेज मिले

Fri, 27 Dec 2024 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Dec 2024 10:15 PM IST
सार

ईडी ने सौरभ शर्मा और उनके साथियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में छह ठिकानों पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
ED raid: Investigation on Saurabh Sharma's locations in three cities including Bhopal, huge amount of document
सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदरों और साथियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शनिवार को छापेमारी की। ईडी की टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में शर्मा और उसके रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी। ईडी को छापेमारी में कई दस्तावेज और नकदी मिलने की खबर है। छापे के दौरान टीम अपने साथ मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची।  ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर की छह जगहों पर छापेमारी की। भोपाल में ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके साथी शरद जयसवाल के ठिकानों पर छापा मारा। जमीन में छिपे सोने-चांदी का पता लगाने के लिए ईडी की मेटर डिटेक्टर लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार सौरभ के दफ्तर से ईडी को अहम सुराग मिले, जहां ताला बंद अलमारी और कागजात मिले हैं। बाद में ताला खोलने वाले को बुलाया गया और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी खंगाली गई।  
विज्ञापन


ग्वालियर में तीन बैग दस्तावेज जब्त
ग्वालियर में ईडी ने सौरभ शर्मा के पुराने घर और उसके साथी चेतन शर्मा के घर पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह शुरू होकर शाम तक चली। इस दौरान टीम ने 3 बैग दस्तावेज जब्त किए और 2 लोगों से पूछताछ की। टीम के साथ एक युवक और महिला को भी ले जाया गया। 
विज्ञापन


जबलपुर में रिश्तेदार के घर जांच
वहीं, ईडी ने जबलपुर में सौरभ के रिश्तेदार और बिल्डर रोहित तिवारी के घर पर भी छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि रोहित को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी और उसने कई अहम सुराग छिपाने की कोशिश की थी। रोहित की फर्म, ओमेगा रियल कॉन प्राइवेट लिमिटेड में भी छापा मारा गया। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने छापेमारी में दस्तावेज जब्त किए है। फिलहाल ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ शर्मा के ठिकानों से मिले 7.95 करोड़ रुपए
बता दें, 19 दिसंबर को लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां से टीम को 7 करोड़ 98 लाख रुपए की चल संपत्ति मिली थी। इसमें नगदी, सोना, चांदी शामिल है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। वहीं, आईटी की टीम ने भोपाल के पास ही एक कार को जब्त किया था। उसमें 52 किलो सोना और करीब 10 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए। यह माल एक आरटीओ लिखी कार से बरामद किया गया। सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग में सात साल नौकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया था। वह ठेकेदारी का काम करने लगा था। अब एजेंसियां भ्रष्टाचार के साथ ही काले धन को सफेद करने की कोशिश करने के एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed