Indore Anant Chaturdashi: सुबह तक चलता रहा झांकियों का कारवां, रातभर जुटी रही भीड़
{"_id":"68bc3404d48c35b4d40b400f","slug":"indore-anant-chaturdashi-2025-grand-procession-of-jhaankis-today-heavy-crowd-on-streets-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Anant Chaturdashi: सुबह तक चलता रहा झांकियों का कारवां, रातभर जुटी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 07 Sep 2025 06:51 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:51 AM IST
खास बातें
Indore News: अनंत चतुर्दशी पर इंदौर में झांकियों का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। ट्रैफिक डायवर्ट कर पुलिस ने 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की है।
विज्ञापन
आईडीए ने आपरेशन सिंदूर पर झांकी बनाई
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
लाइव अपडेट
12:25 AM, 07-Sep-2025
रात 12 बजे उत्साह चरम पर रहा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
झांकियों का कारवां सुबह तक निकलता रहा। अलसुबह भी लोग घरों से निकलकर झांकियां देखने आते रहे। 10 साल की एक बच्ची लावण्या पवार मां कालका के भेष में आई। छोटे-छोटे कलाकारों ने भी करतब दिखाए। पुलिस की टीम हुड़दंग करने वालों पर खासतौर से नजर रख रही है। रेंडम चेकिंग भी की जा रही है। कुछ देर पहले बंबई बाजार चौकी पर एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया है। युवक को थाने ले जाया गया है। चल समारोह में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक और युवतियां उसे पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि उसकी पिटाई की वजह सामने नहीं आ सकी है।
10:32 PM, 06-Sep-2025
रात में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता झांकियों में पहुंचे। विजयवर्गीय ने हर बार की तरह इस बार भी गीत गाए और जनता को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ये देश है वीर जवानों का और कई अन्य गीत गाए। आईडीए ने भी इस बार भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर पर झांकी बनाई है।
विज्ञापन
10:13 PM, 06-Sep-2025
नगर निगम की झांकी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
झांकी और अखाड़ों का स्वागत करने के लिए मार्ग पर 100 से ज्यादा मंच लगाए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए ज्यादातर वाटर प्रूफ मंच लगाए गए हैं। इन मंचों से झांकी बनाने वाले श्रमिकों के अलावा अखाड़ों में शस्त्रकला दिखाने वाले पहलवानों व खलिफा का स्वागत किया जाएगा।
09:29 PM, 06-Sep-2025
खजराना मंदिर की झांकी सबसे आगे है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मिलों के कारवां में खजराना गणेश मंदिर की झांकी सबसे आगे है। राजकुमार मिल की झांकियां मिल के गेट से बाहर निकली और जनरेटर में खराबी के कारण झाकियों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद झांकी कलाकारों ने इलेक्ट्रिशियन की मदद ली और बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की। आधे घंटे बाद राजकुमार मिल की झांकियां फिर जगमगाई और कारवां में शामिल होकर आगे बढ़ी। इसके अलावा एमजी रोड की बिजली भी थोड़ी देर के लिए गुल हो गई थी।
09:04 PM, 06-Sep-2025
निगम की झांकी के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
प्रशासन का निर्णायक मंच कृष्णपुरा छत्री के समीप लगाया गया है। यहां प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक समिति की सदस्य बैठे हैं। वे झांकियों की बनावट, विषय, विद्युत सज्जा के आधार पर झांकियों को नंबर देंगे। जो सबसे ज्यादा नंबर लाएगा। उसे प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। अखाड़ों को भी उनकी शस्त्र कला, अनुशासन के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। अखाड़ों के उस्तादों से कहा गया है कि वे झांकी निकलने तक निर्धारित स्थलों पर रहें।
08:50 PM, 06-Sep-2025
कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने की झांकी की पूजा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
झांकियां समय पर निकले, इसके लिए शाम सात बजे ही मिलों के गेट पर प्रशासनिक अफसर पहुंच गए और श्रमिकों को समय पर झांकियां गेट से बाहर करने की हिदायत देते रहे। उन्होंने झाकियों के ट्रालों के टायरों की हवा और बेटरियां भी जांचने के लिए कहा। अफसरों ने ज्यादा तेज साउंड बजाने वाली डीजे गाड़ियों से भी स्पीकर कम कराए। हर मंच पर दो से ज्यादा स्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य अधिकारियों ने पूजा के बाद झांकियों को आगे बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 PM, 06-Sep-2025
कुल 16 झांकियां बनाई गई हैं इस बार
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इस बार 6 मिलों की 16 झांकियों के साथ ही 4 संस्थाओं की 12 अन्य झांकियां भी इसमें शामिल हो रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी पूरे चल समारोह में 32 अखाड़ों के समूह शामिल हो रहे हैं। खजराना गणेश की झांकी सबसे आगे चल रही है। इनके पीछे ट्रैक्टर में भगवान खजराना गणेश की प्रतिमा लगाई गई है। झांकियों को देखने के लिए लोग शाम से इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के साथ डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर हैं।
07:18 PM, 06-Sep-2025
एक सप्ताह की तेज बारिश के बावजूद झांकियां समय पर बन गई
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छह किलोमीटर लंबे झांकी मार्ग पर 3 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए है, जबकि पांच सौ से ज्यादा नगर सुरक्षा समिति सदस्य भी मदद करेंगे। 20 से ज्यादा वाच टावरों से पुलिस के विशेष दल झांकी मार्ग पर निगरानी रखेंगे। इन वाच टावरों पर चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी झांकी मार्ग पर लगाए गए हैं।
06:56 PM, 06-Sep-2025
झांकियों के साथ होंगे अखाड़े
इस बार खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, होप टेक्सटाईल (भण्डारी) मिल, नगर निगम, कल्याण मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी और मालवा मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल तथा हुकमचंद मिल, जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं की झांकियां निकलेंगी। एक संस्थान की दो या तीन झांकियां रहेंगी जो आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ स्वचलित होंगी। झांकियों के साथ अखाड़े भी रहेंगे।
06:44 PM, 06-Sep-2025
शाम से ही रास्ते बंद कर दिए
इंदौर की सड़कों पर झांकियां वैसे शाम सात बजे के बाद निकलेगी, लेकिन पुलिस ने शाम पांच बजे से ही नगर निगम चौराहा, चिमनबाग पर बेरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए। इससे लोग परेशान होते रहे। दरअसल चिमनबाग मार्ग पर शाम से ही अखाड़े और झांकियां लगना शुरू हो गई थी। इसके अलावा मंच भी लगाए जा रहे थे। इस कारण पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा।
