फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Datia Bye Election Result : दतिया में नहीं चला भाजपा का दांव, कांग्रेस ने 6016 मतों से हासिल की जीत

Mon, 03 Aug 2026 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 05:13 PM IST
खास बातें

Datia By-Election Vote Counting : दतिया विधानसभा उपचुनाव में 
कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने छह हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है।वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा है कि जनादेश को वे स्वीकार करते हैं। जो कमी रह गई है उसकी समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन
Datia Bypoll 2026 Result Live: BJP or Congress Who Will Win New MLA Name Vote Counting Updates
दतिया में कांग्रेस ने जीत हासिल की। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:40 PM, 03-Aug-2026

कांग्रेस प्रत्याशी बोले- ये भाजपा के अंत की शुरुआत

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। जनता ने बहुत साथ दिया। राजेंद्र भारती ने तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं। 
05:38 PM, 03-Aug-2026

जनादेश स्वीकार करता हूं-भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी

दतिया से भाजपा के प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार मान ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा है कि मैं जनादेश स्वीकार करता हूं। हम समीक्षा करेंगे कहां कमी रह गई। आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस नेताओं से मिलकर उनको जीत की बधाई दी 
विज्ञापन
05:33 PM, 03-Aug-2026

दतिया उपचुनाव में जीती कांग्रेस

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। अंतिम यानि 15 वें राउंड में भाजपा को 3464 मत मिले जबकि कांग्रेस को 1949 मत ही प्राप्त हुए। सभी 15 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को 60701 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस को 66726 मत मिले। कांग्रेस ने करीब छह हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।
 
 
04:36 PM, 03-Aug-2026

कमियों की समीक्षा होगी-आशुतोष तिवारी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से छह हजार से ज्याद मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कमियों की समीक्षा की जाएगी और वे जनादेश को स्वीकार करते हैं। 
इसके पहले 13 वें राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4813 मत मिले  थे वहीं कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3260 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा के कुल वोट 50623 रहे जबकि कांग्रेस के कुल वोट 61677 थे। वहीं 14 वें राउंड में भाजपा को 6614  तो कांग्रेस को 3100 मत प्राप्त हुए थे। इस राउंड में भाजपा के कुल वोट 57237 थे। वहीं कांग्रेस के 64777 मत थे। सात हजार से ज्यादा की लीड कांग्रेस ने 14 वें राउंड में बना ली। 

 
03:40 PM, 03-Aug-2026

12वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त

दतिया उपचुनाव की मतगणना के दौरान 12वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बनाई हुई है। 12वें राउंड में 12607 वोटों से फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा काफी पीछे है। 
03:21 PM, 03-Aug-2026

11वें राउंड में भी आगे कांग्रेस

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस ने 3878 जबकि भाजपा ने 2651 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 12221 वोटों की हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 03-Aug-2026

कांग्रेस में जश्न शुुरू

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, भोपाल में जश्न शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीरें लेकर मुख्यालय पहुंचे हैं।

02:23 PM, 03-Aug-2026

नौवें राउंड के बाद कांग्रेस 9,519 वोटों से आगे

नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले।
02:04 PM, 03-Aug-2026

आठवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त और मजबूत

आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6,828 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की।

कांग्रेस: 38,264
भाजपा: 31,681
ASP: 11,754

इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 6,583 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 160 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है।
01:07 PM, 03-Aug-2026

सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह की मजबूत बढ़त

 

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5580 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4071 वोट और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 660 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों की बढ़त हासिल की। सात राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के कुल 31,436 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के 28,141 वोट और आजाद समाज पार्टी के 10,451 वोट हो गए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 3295 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 140 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि शेष बूथों की गिनती जारी है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed