Datia Bye Election Result : दतिया में नहीं चला भाजपा का दांव, कांग्रेस ने 6016 मतों से हासिल की जीत
Datia By-Election Vote Counting : दतिया विधानसभा उपचुनाव में
कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने छह हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है।वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा है कि जनादेश को वे स्वीकार करते हैं। जो कमी रह गई है उसकी समीक्षा की जाएगी।
लाइव अपडेट
कांग्रेस प्रत्याशी बोले- ये भाजपा के अंत की शुरुआत
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। जनता ने बहुत साथ दिया। राजेंद्र भारती ने तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं।जनादेश स्वीकार करता हूं-भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी
दतिया से भाजपा के प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार मान ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा है कि मैं जनादेश स्वीकार करता हूं। हम समीक्षा करेंगे कहां कमी रह गई। आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस नेताओं से मिलकर उनको जीत की बधाई दीदतिया उपचुनाव में जीती कांग्रेस
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। अंतिम यानि 15 वें राउंड में भाजपा को 3464 मत मिले जबकि कांग्रेस को 1949 मत ही प्राप्त हुए। सभी 15 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को 60701 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस को 66726 मत मिले। कांग्रेस ने करीब छह हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।कमियों की समीक्षा होगी-आशुतोष तिवारी
इसके पहले 13 वें राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4813 मत मिले थे वहीं कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3260 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा के कुल वोट 50623 रहे जबकि कांग्रेस के कुल वोट 61677 थे। वहीं 14 वें राउंड में भाजपा को 6614 तो कांग्रेस को 3100 मत प्राप्त हुए थे। इस राउंड में भाजपा के कुल वोट 57237 थे। वहीं कांग्रेस के 64777 मत थे। सात हजार से ज्यादा की लीड कांग्रेस ने 14 वें राउंड में बना ली।
12वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त
दतिया उपचुनाव की मतगणना के दौरान 12वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त बनाई हुई है। 12वें राउंड में 12607 वोटों से फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा काफी पीछे है।11वें राउंड में भी आगे कांग्रेस
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस ने 3878 जबकि भाजपा ने 2651 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 12221 वोटों की हो गई है।कांग्रेस में जश्न शुुरू
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, भोपाल में जश्न शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीरें लेकर मुख्यालय पहुंचे हैं।
नौवें राउंड के बाद कांग्रेस 9,519 वोटों से आगे
नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले।आठवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त और मजबूत
आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6,828 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की।कांग्रेस: 38,264
भाजपा: 31,681
ASP: 11,754
इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 6,583 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 160 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है।
सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह की मजबूत बढ़त
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5580 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4071 वोट और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 660 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों की बढ़त हासिल की। सात राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के कुल 31,436 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के 28,141 वोट और आजाद समाज पार्टी के 10,451 वोट हो गए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 3295 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 140 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि शेष बूथों की गिनती जारी है।
