फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: राहुल ने BJP पर किया तंज; कहा- मंत्री तोमर का बेटा वीडियो में किसके पैसों की बात कर रहा

Mon, 13 Nov 2023 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Nov 2023 08:13 PM IST
खास बातें

MP Assembly Election 2023 Live: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में यहां सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव-प्रचार में जुटी हैं। आज 13 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह एमपी के कई जिलों में पांच जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी भी बड़वानी में जनसभा करेंगे। वहीं, राहुल गांधी भी प्रचार मैदान में नीमच, हरदा और भोपाल में जुटे रहेंगे।

विज्ञापन
mp election 2023 live shah to address public meetings today modi kicks off campaign in badwani
भोपाल में नुक्कड़ सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:00 PM, 13-Nov-2023
मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के वीडियो को लेकर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के सब रिकॉर्ड इन्होंने तोड़ दिए हैं। पहली बार मैंने देखा इनका मंत्री है तोमर नाम का, नाम सुना होगा आपने, सुना है। उसके बेटे का वीडियो आपने देखा है। भाइयों और बहनों, वह किसके पैसों की बात कर रहा था। जो कह रहा था कि दस करोड़ इधर जाएंगे, पचास करोड़ उधर जाएंगे, सौ करोड़ उधर जाएंगे, इसको उस बैंक अकाउंट में डालो और इसको उस बैंक अकाउंट में डालो। वह किसके पैसे की बात कर रहा था। आपके पैसे की बात हो रही थी वहां पर। मध्यप्रदेश की जनता के पैसों की बात कर रहा था। आपके जेब का पैसा है और इनके सब के सब मंत्री करते हैं। उसमें यहां के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

भाजपा सरकार में हुए घोटालों की गिनाई लिस्ट
देवेंद्र तोमर का वीडियो, महाकाल कॉरिडोर स्कैम, मिड डे मील का पैसा और व्यापम घोटाला जो सबसे बड़ा घोटाला है। उसमें एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया, 40 लोग मर गए कोई इन्क्वायरी नहीं। पटवारी एग्जाम स्कैम, एमबीबीएस की सीट बिकती हैं। लेकिन एक बात है भाइयों-बहनों कि नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के जो भी स्कैम्स हैं उनकी कोई जांच नहीं करवाते। न सीबीआई, न ईडी और न ही इनकम टैक्स से जांच करवाते है। तोमर जी के बेटे का वीडियो आता है तो कई इनकम टैक्स नहीं, कोई सीबीआई नहीं और कोई ईडी नजर नहीं आती। बस नरेंद्र मोदी आएंगे, भाषण कर जाएंगे। अच्छा बताइए कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि पंद्रह लाख हर अकाउंट में डालेंगे, डाल दिया क्या। नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन मिट जाएगा, मिटा क्या।
07:17 PM, 13-Nov-2023
राहुल ने बताया अदाणी पूरी दुनिया में क्यों मशहूर हैं
भोपाल की नरेला विधानसभा में नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाइयों और बहनों मूड कैसा है आप लोगों का। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जो सरकार है, जहां भी सरकार होती है इनकी दो-तीन काम करती हैं। सबसे पहले पूरा का पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देते हैं। इनकी दोस्ती होती है, जैसे अदाणी जो पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनिया में किसी से भी पूछो कि ये अदाणी कौन है। किसी भी देश में कहेंगे कि नरेंद्र मोदी का सबसे बेहतर दोस्त है। पूरा का पूरा फायदा एक दो उद्योगपतियों को मिलता है। अदाणी जी को एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स, एग्रीकल्चर का पूरा का पूरा स्टोरेज का ढांचा, इंफ्रास्ट्रक्चर, हिमाचल में सेब आदि पूरा का पूरा एक-दो उद्योगपतियों को ही पकड़ा देते हैं।

'आपका पैसा अदाणी की जेब में जाता है'
पैसा कहां से आता है। पैसा जीएसटी के जरिए आपकी जेब से आता है। तो सिस्टम क्या है, जीएसटी से, किसानों से, छोटे दुकानदारों से, लघु और मध्यम उद्योग वालों से और बेरोजगार युवाओं से पैसा लेते हैं और अदाणी जी की जेब में डालते है। 24 घंटा मीडिया में आपको नरेंद्र मोदी जी या शिवराज चौहान जी का चेहरा दिखाए देगा। यह इनका सिस्टम है। हम इनसे लड़े हैं कर्नाटक में लड़े। कर्नाटक में बीजेपी के सब नेता कह रहे थे कि बीजेपी की स्वीप होगी। कांग्रेस पार्टी ने उनको दिखा दिया कर्नाटक में दिखाया, हिमाचल में दिखाया और अब हम मध्यप्रदेश में 150 सीटें लेकर दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
06:35 PM, 13-Nov-2023
भोपाल में रोड शो करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने भारी जनमानस के साथ किया रोड शो
मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रोड शो करीब शाम 5.45 उत्तर विधानसभा के इमामी गेट से शुरू हुआ, जो काली मंदिर तक चला। इसमें राहुल गांधी ट्रक में सवार हो कर लोगों का अविवादन करते रहे। उनके साथ ट्रक में कांग्रेस के प्रत्याशी भी मोजूद रहे। इसके साथ ही प्रभारी सुरजेवाला, सुरेश पचौरी सहित तमाम अन्य नेता मोजूद रहे। राहुल गांधी ने अपने इस रोड शो से उत्तर और मध्य विधान सभा को कवर किया। उत्तर विधानसभा में आतिफ अकील और मध्य विधानसभा में आरिफ मसूद कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राहुल ने इनके पक्ष में रोड शो किया। यह मुस्लिम आबादी बाहुल्य क्षेत्र है। करीब 45 मिनट का रोड शो था जो काली मंदिर पर समाप्त हो गया। 

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो भोपाल के इमामी गेट से होते सोमवारा, मोती मस्जिद, सुलतानिया रोड और बुधवारा होते हुए काली मंदिर पर समाप्त हुआ। राहुल गांधी का करीब दो किलोमीटर का रोड शो था। इस बीच मोती मस्जिद के पास राहुल गांधी ने दो मिनट लोगों को संबोधित भी किया। अब वे भोपाल की नरेला विधानसभा में नुक्कड़ सभा करेंगे।
05:08 PM, 13-Nov-2023
'कांग्रेस सोने का महल बनाने का वादा करेगी, आलू वाला सोना'
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का यह चरित्र, दूसरी तरफ भाजपा है जो सेवा के संकल्प को, राष्ट्र प्रथम के अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आंखों से देखा है, इससे ये नारा निकला है। सुन लीजिए- कांग्रेस आई, तबाही लाई और मप्र ने तो इसको भुगता है। बीते सालों के अनुभव कहते हैं, जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है। जहां कांग्रेस फिर सरकार में आई है, वहां समृद्ध राज्य भी संकट से घिर गए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों को, माता-बहनों को, कर्मचारियों को चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा किया था। वहां कांग्रेस सरकार बनी, झूठे लॉलीपॉप पकड़ा कर सरकार तो बना ली। पर हालात हैं कि वहां पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। किसानों को अपनी उपज पानी में बहानी पड़ी। कर्मचारियों और युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया। यही स्थिति कर्नाटक में है। उन्होंने बिजली महंगी कर दी। बच्चों का दूध महंगा कर दिया, सब परेशान हैं। कर्नाटक में विकास की बर्बादी हो गई। सोचिए ये मप्र का क्या हाल करेंगे। अभी तो जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए ये सोने का महल बनवा देंगे। अब ये सोना कौनसा लाएंगे, आलू वाला, कोई भरोसा नहीं। सोने का महल देंगे। फिर कहेंगे, आलू से सोना निकालूंगा फिर महल बनाऊंगा। कांग्रेस सरकार में आकर लूट मचा देगी। मप्र के युवाओं, पहली बार वोट डालने जा रहे नव मतदाताओं को सतर्क रहना होगा।
05:01 PM, 13-Nov-2023
'कांग्रेस तिजोरी भरने के लिए मप्र में जीतना चाहती है'
मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों मप्र का यह चुनाव सिर्फ भाजपा या कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। यह चुनाव मप्र के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा निकालकर लाई है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहती है। आप छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए, कैसे काली कमाई के ढेर हर दिन निकल रहे हैं। ये मेहनत की कमाई है क्या, गद्दे के नीचे क्यों छिपाना। मोदी इसको पकड़ता है। इसलिए आप इतना प्यार करते हैं, वो गाली देते हैं। वो कितनी भी गालियां दे दें, पर आपका प्यार गालियों को भी चूर-चूर कर देता है।
04:46 PM, 13-Nov-2023
पीएम नरेंद्र मोदी बड़वानी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के चुनाव में भाजपा को धार देने नरेंद्र मोदी बड़वानी जिले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सभी को मजबूत जिंदगी देने वाला है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। आपसे से किए हर वादे, ये मेरे शब्द लिख लीजिए, हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है। 

साथियों आज से दो दिन बाद यानी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है। ये भाजपा सरकार का गौरव है, इस पुण्यदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला है। सैंकड़ों वर्षों से हमारे आदिवासियों ने भारत को सशक्त बनाया। संस्कृति को संरक्षित किया। आजादी में बड़ा योगदान रहा। जनजाति गौरव दिवस इसे याद करने का दिन बना है। जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस ने अनदेखा किया, कभी परवाह नहीं किया। उस आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 13-Nov-2023
विंध्य के सिंधु भवन में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा और उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विंध्य में दीपावली मिलन समारोह कांग्रेस के नेता के पहुंचने पर हुआ विवाद
मध्यप्रदेश के भोपाल के सिंधु भवन में सोमवार को विंध्य क्षेत्र का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को अपने समर्थकों के साथ यहां बिन बुलाए पहुंचना भारी पड़ गया। आयोजकों और शर्मा के समर्थकों में यहां मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा विंध्य के मतदाताओं के बीच प्रचार करने पहुंचे थे। इसी बीच उनके समर्थकों ने कांग्रेस और शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिस पर आयोजक भड़क गए। इससे कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई और नौबत मारपीट पर आ गई।

वहीं, पीसी शर्मा ने इस पूरे विवाद को प्रायोजित बताया है। उनका कहना है कि आमंत्रण के बाद वे इस दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे थे। प्रायोजित तरीके से यह विवाद किया गया है। जबकि आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम राजनीतिक नहीं था, बाबजूद इसके शर्मा के समर्थक यहां नारेबाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने शर्मा पर विंध्य क्षेत्र के लोगों को अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है।
03:54 PM, 13-Nov-2023
शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा, जिसने मध्यप्रदेश में बदल करने का काम किया है। मध्यप्रदेश के अंदर दस साल तक ये ‘बंटाधार’ दिग्विजय की सरकार थी। क्या किया मध्यप्रदेश में। मित्रों मैं गुजरात से आता था बाबा महाकाल के दर्शन के लिए। गुजरात से गाड़ी से निकलते थे दाहोद तक आते थे, आराम से नींद लग जाती थी। मगर जैसे दाहोद से झाबुआ में गाड़ी आती थी तो धड़ाम से गड्ढे में गिरती थी और नींद टूट जाती थी। मालूम ही नहीं पड़ता था कि रोड में गड्ढा है या गड्ढे में रोड है। शिवराज जी ने 18 साल के शासन में पांच लाख किमी रोड बनाकर मध्यप्रदेश को पर्यटन स्थल बनाया। और इसी के कारण 64 लाख पर्यटक ये ‘बंटाधार’ छोड़ कर गए थे। गत साल मध्यप्रदेश में नौ करोड़ पर्यटक मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थानों पर घूमने के लिए आए। मध्यप्रदेश के अंदर बिजली नहीं थी, सिंचाई का पानी नहीं था और मध्यप्रदेश के अंदर साल का 23 हजार करोड़ रुपये बजट दिया था। शिवराज सरकार ने उस बजट को तीन लाख 14 हजार करोड़ करने का काम किया है।
03:15 PM, 13-Nov-2023
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
गुना की चाचोड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि यहां पर भाजपा की सरकार बनानी है कि नहीं बनानी है तो सभी लोग मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाचोड़ा की हमारी प्रत्याशी प्रियंका मीणा को जिताने के लिए आया हूं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाइयों और बहनों जब आप 17 तारीख को वोट डालने जाएं, कमल के फूल पर बटन दबाएं तो ऐसा मत सोचना कि आप सिर्फ प्रियंका बहन को वोट दे रहे हैं। आपका एक वोट मध्यप्रदेश और भारत का आने वाला भविष्य तय करने वाला वोट है। आपका एक वोट तय करेगा कि अगले पांच साल के लिए मध्यप्रदेश में ‘करप्शनलाल’ कमलनाथ की सरकार चाहिए विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं आपको बताने आया हूं कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, भ्रष्टाचार का टोला है। ये मध्यप्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती। कमलनाथ जी को नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है, दिग्विजय जी को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है और सोनिया जी को राहुल ‘बाबा’ को प्रधानमंत्री बनाना है। मुझे बताओ ये लोग आपका भला कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्यप्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते।
03:01 PM, 13-Nov-2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में था वहां 10-15 किसानों से मेरी बात हुई। मैंने उनसे पूछा कि छत्तीसगढ़ में जमीन का दाम क्या है। इस उन्होंने कहा कि हमें दाम पता करने की जरूरत ही नहीं है। मैंने पूछा क्यों तो किसानों ने कहा कि हम मर जाएंगे, मगर जमीन नहीं बेचेंगे। मैंने फिर पूछा क्यों तो उन्होंने कहा कि राहुल जी बीजेपी की सरकार के समय कर्जा था, हम आत्महत्या की सोचते थे। आज आपने हमारा कर्जा माफ कर दिया, धान के लिए सही दाम देते हो। इसलिए जमीन बेचने का सवाल ही नहीं उठता।

राहुल ने कहा कि वहीं मध्यप्रदेश में 18 हजार किसानों ने कर्जा ले-ले कर आत्महत्या कर ली है। हमने आपसे वादा किया था कि हम आपका कर्जा माफ करेंगे। जैसे हमने छत्तीसगढ़ में किया वैसा ही हम यहां करेंग। जब हमारी सरकार थी मध्यप्रदेश में तो हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। यहां पर हमने सौ यूनिट बिजली सौ रुपये पर हमने दी थी। छत्तीसगढ़ में हमने बिजली बिल आधा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमने किसानों के लिए काम करना शुरू किया, वैसे ही बीजेपी ने, बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने आपकी सरकार चोरी कर ली। बीजेपी ने किसानों की मजदूरों की कांग्रेस पार्टी की सरकार को हटाया और अपनी भ्रष्ट सरकार वापस ले आए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मौजूदा समय में हिंदुस्तान की भ्रष्टाचार की राजधानी बना हुआ है। राहुल गांधी ने भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो का भी जिक्र करते हुए कहा कि आपका पैसा दबाकर चोरी किया जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed