Dhar Bhojshala Dispute: भोजशाला परिसर में शांति से हुई पूजा और नमाज, धार में रहा सौहार्द का माहौल
MP Dhar Bhojshala Dispute, Basant Panchami Namaz: मप्र के धार की भोजशाला परिसर में शांति पूर्ण तरीके से नमाज और पूजा हुई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
लाइव अपडेट
'शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज'
धार जिला प्रशासन ने दोपहर करीब 3.30 बजे बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज दिनांक 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर हिंदू समुदाय द्वारा परिसर में नियत स्थान पर कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न किया जा रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज द्वारा भी नियत किए गए स्थान पर अपनी नमाज़ दोपहर 1 बजे से 3 बजे के मध्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न की गई है। सभी से शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती है।निर्धारित समय पर अदा हुई जुमे की नमाज
भोजशाला परिसर स्थित मस्जिद में निर्धारित समय पर नमाज अदा हुई। प्रशासन द्वारा वज्र वाहन के माध्यम से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिसर तक लाया गया। करीब 20 मिनट तक नमाज संपन्न होने के बाद सभी समाजजनों को सुरक्षित रूप से वापस ले जाया गया।मस्जिद वाले हिस्से में मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधि मौजूद नजर आए
धार में भोजशाला परिसर के मस्जिद वाले हिस्से में मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधि मौजूद रहे। वे नमाज अदा करने के लिए पहुंचे हैं। मस्जिद वाले हिस्से को टेंट लगाकर कवर किया गया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को राधू टॉकीज की तरफ से लाया गया। इसके साथ ही 11 पास जारी किए गए थे।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दी जानकारी
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने चर्चा में बताया कि भोजशाला परिसर में पूजन हवन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक चल रहा है नमाज के लिए 1 बजे 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है आम जनता से अपेक्षा की गई है कि वे इस संबंध में किसी भी तरह की कोई अपवाह नहीं फैलायें। आधिकारिक सूचना 3 बजे के पश्चात दी जाएगी।मस्जिद वाले हिस्से को अफसरों ने टेंट से ढकवा दिया
धर्मसभा शुरू
मस्जिद वाले हिस्से को अफसरों ने टेंट से ढकवाया
भोजशाला की मस्जिद वाले हिस्से को अफसरों ने टेंट से ढकवा दिया है। इसके अलावा भोजशाला की छत के एक हिस्से पर भी सफेद टेंट लगाया गया है।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
भीड़ के कारण बुजुर्ग श्रद्धालु हुए बेहोश, स्वास्थ्य केंद्र में मिला उपचार
वसंत उत्सव के दौरान भोजशाला के मुख्य गेट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे परिसर में भीड़ का माहौल बना रहा। इसी बीच कतार में खड़े एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद प्रशासन और स्वयंसेवकों की मदद से बुजुर्ग को मीडिया सेंटर के नजदीक स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद बुजुर्ग श्रद्धालु की हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों द्वारा उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार भीड़ के चलते कुछ अन्य श्रद्धालुओं की भी तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई थी, जिन्हें मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया गया।
भोजशाला पहुंची शोभायात्रा
शोभायात्रा भोजशाला पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भगवा पताकाएं लेकर शामिल हुए। यात्रा में शामिल युवक 'खाली कर दो रास्ते, भोजशाला के वास्ते' के नारे लगाते नजर आए। शोभायात्रा में डीजे वाहन भी शामिल रहे।
