फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Budget Session Live:सदन में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने कहा अधिकारी मौजूद थे

Tue, 11 Mar 2025 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Mar 2025 06:18 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Budget Session 2025-26 Live Updates News in Hindi: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का  दूसरा दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस ने अधिकारियों के सदन में नहीं रहने पर वॉकआउट किया तो वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अधिकारी सदन में मौजूद थे।   

विज्ञापन
MP Assembly Budget Session 2025 Live Updates Mohan Yadav Present Second Supplementary Budget News in Hindi
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:10 PM, 11-Mar-2025
जीएडी  प्रमुख सचिव मौजूद थे-मंत्री विश्वास सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के वॉकआउट के समय जीएडी (सामान्य प्रशासन विभाग) के प्रमुख सचिव मौजूद थे। सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वे सदन में मौजूद रहें। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति भी सदन में सुनिश्चित की गई है। 
05:59 PM, 11-Mar-2025
कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट
माननीय राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ना होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन से नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया।इस मुद्दे पर बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी सदन में मौजूद नहीं है। इससे इनकी गंभीरता को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा सभापति महोदय से अनुरोध था कि जब राज्यपाल के अभिभाषण पर पूरे प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा हो रही है तो अधिकारी क्यों नहीं हैं।
 
विज्ञापन
03:20 PM, 11-Mar-2025
सदन में उठा बेरोजगारी का मुद्दा
सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश, बेरोजगारी के मामले में सबसे कम है। यहां सबसे कम बेरोजगारी है। इस पर रीवा के सेमरिया विधायक अजय मिश्रा ने कहा कि बेरोजगारी के बारे में तो झूठ मत बोलिए। कांग्रेस के दूसरे विधायकों ने भी इस मामले को लेकर आवाज उठाई।
02:42 PM, 11-Mar-2025
कांग्रेस विधानसभा का दुरुपयोग कर रही है-मंत्री विश्वास सारंग
मप्र विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विरोध पर मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मीडिया में छपने और फोटो अपॉर्चुनिटी के लिये विधानसभा का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा करना ठीक नहीं है। कांग्रेस को विधानसभा में चर्चा में शामिल होना चाहिए। कांग्रेस नेता केवल पेपर में छपने के लिए विरोध कर रहे हैं। 
02:17 PM, 11-Mar-2025
स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा 
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा।  ये मुद्दा विधायक जयवर्धन सिंह ने उठाया। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि राज्य के स्कूलों में सात हजार शिक्षकों की कमी है। 

 

 

01:54 PM, 11-Mar-2025
खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम रहे-सीएम मोहन यादव
विधायक कंचन तन्वे, सोहनलाल बाल्मिक और प्रदीप लारिया ने खेलों को लेकर सवाल किया। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने  कहा कि पंचायत-नगरीय क्षेत्रों में आयोजित खेल गतिविधियों में समन्वय किया जाएगा। इसके आधार पर एक साथ खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। स्टेडियम रखरखाव को लेकर बजट की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 11-Mar-2025
सदन में पेसा एक्ट पर उठा सवाल 

झाबुआ, बडवानी, खरगोन, अलीराजपुर, धार और झाबुआ में पैसा कानून लागू करने के लिए ग्राम सभाओं के गठन की जानकारी मांगी गई।इस पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने अळग-अलग जिलों में गठित ग्रामसभाओं की संख्या बताई। इसके अलावा सैलाना और बाजना विकासखंड की योजनाओं के कामों में देरी पर भी सवाल उठाया गया। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरे द्वारा अगर गलत जानकारी दी गई है तो मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए। 

12:01 PM, 11-Mar-2025


टोकरी में सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने टोकरी में सांप और रोजगार के नारों के साथ भाजपा सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर सांप की तरफ डस रही है, ये सरकार सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है और प्रदेश के युवाओं के लिए सांपनाथ बन गई है। 
11:19 AM, 11-Mar-2025
कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर का पलटवार
हमने अभिभाषण पढ़ा है, उसमें पीएम मोदी की तारीफ के अलावा और कुछ समझ नहीं आया।
11:14 AM, 11-Mar-2025

 
अभिभाषण पर लगाए गए कांग्रेस के आरोप पर मंत्री सारंग का बयान
अभिभाषण आने से पहले ही उस पर टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ तो बोलेंगे ही। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का एक विधायक बता दे कि उन्होंने अभिभाषण को पूरा सुना या पढ़ा है। हमारी सरकार विकास और कल्याण मूलक सरकार है। डबल इंजन की सरकार की जो परिभाषा है उसको प्रतिपादित करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के माध्यम से हर वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल के अभिभाषण से सरकार की विकास और कल्याण की जो पॉलिसी है वो परिलक्षित हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed