{"_id":"6ad8ee5184b47f154509c895","slug":"childrens-school-time-caught-in-traffic-jams-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200663-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जाम की कतारों में फंसा बच्चों का स्कूल टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जाम की कतारों में फंसा बच्चों का स्कूल टाइम
Wed, 21 Oct 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
हरदासपुरा के पास सुबह के समय लगा ट्रैफिक जाम। संवाद।
शनि मंदिर से हरदासपुरा तक वाहनों की कतारें, देरी से पहुंचने पर स्कूलों में दर्ज हो रहे नाम
सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में सुबह के समय लगने वाला जाम स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शनि मंदिर से हरदासपुरा तक सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगने से कई विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। देरी से पहुंचने पर स्कूलों में उनके नाम लेट आने वाले विद्यार्थियों की सूची में दर्ज हो रहे हैं।
अभिभावक विकी कुमार, महिंद्र सिंह, आशा, रोहिनी, तिलक और सचिन कुमार ने बताया कि सुबह स्कूल पहुंचने के समय सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में जाम लगने से बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ उन्हें स्कूल में भी देरी से पहुंचने की परेशानी झेलनी पड़ती है।
अभिभावकों ने कहा कि स्कूलों का समय शुरू होने से पहले प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखना जरूरी है। शनिमंदिर से हरदासपुरा तक रोजाना जाम लगने से लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सुबह के व्यस्त समय में इस मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जाम के कारणों का पता लगाकर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों को रोजाना देरी से स्कूल पहुंचने की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस को चौकस रखा गया है। जिन स्थानों पर बार-बार जाम लग रहा है, वहां यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
--