Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congress Samvidhan Rally : कांग्रेस संविधान के लिए लड़ रही है…भाजपा इसके खिलाफ; मंच से बोले राहुल गांधी

Mon, 27 Jan 2025 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 Jan 2025 02:33 PM IST
खास बातें

Congress Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution Rally in Mhow Live: इंदौर में बाबा साहेब आंबेडकर और बापू के नाम पर कांग्रेस की 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली आज (सोमवार) आयोजित होने जा रही है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Congress Samvidhan Rally Live Updates Rahul Kharge and Priyanka Gandhi to Address Rally in MP Mhow Today
संविधान रैली - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:20 PM, 27-Jan-2025
जीएसटी आप देते हो, रोजगार चाइना के युवाओं को मिलता है

राहुल ने कहा- जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा।

02:06 PM, 27-Jan-2025
राहुल ने कहा- आपका पैसा अरबपतियों की जेब में जाता है

राहुल ने कहा रेस्टोरेंट-ढाबे पर खाकर जितना जीएसटी आप देते हो उतनी ही अरबपति भी देते हैं। लाखों करोड़ रुपए आपकी जेब से निकाला जाता है। ये पैसा कहां जाता है, सीधा अरबपतियों के अकाउंट में जाता है। 16 लाख करोड़ मोदी ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है। ये आपका पैसा था। कर्जा आपके पैसे से माफ हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि किस किसान, किस मजदूर का पैसा माफ करते हैं।

विज्ञापन
02:06 PM, 27-Jan-2025
राहुल बोले-संविधान खत्म हो गया उस दिन कुछ नहीं बचेगा

राहुल गांधी ने भागवत के एक बयान पर कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। लोकसभा चुनाव से पहले संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।

01:46 PM, 27-Jan-2025
रेवंत रेड्डी बोले- मोदी मोहम्मद गजनी जैसे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल देंगे। राहुल जी ने ही मोदी जी को रोकने की कोशिश की। मैंने इतिहास में पढ़ा था की मोहम्मद गजनी हिंदुस्तान को लूटने आया था। वैसे ही मोदी जी ने संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे।

01:41 PM, 27-Jan-2025
हिमाचल सीएम बोले- राहुल संविधान बचाने वाले सेनापति

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की थी। ये यात्रा भाईचारे की थी। आज संविधान की रक्षा के लिए कोई सेनापति के रूप में उभरकर सामने आया तो वे राहुल गांधी हैं।

01:40 PM, 27-Jan-2025
सिंघार बोले- केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने भाषण की शुरुआत में जय जय जय जय जय भीम का नारा लगवाया। सिंघार ने कहा, केंद्र में ये लंगड़ी सरकार है। ये कभी भी गिर सकती है। अमित शाह ने लोकसभा में जो बात कही वो दलितों और आदिवासियों का अपमान करने वाली है। भाजपा देश में कभी किसी को एक नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 27-Jan-2025
देश के सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा है-पटवारी

जीतू ने कहा- अंबेडकर ने कहा था संविधान जैसे हाथों में होगा वैसा उपयोग होगा। आज संविधान मोदी जी के हाथों में है। देश के सांसद-विधायकों का सौदा हो रहा है। अमित शाह जी ने संसद के अंदर अंबेडकर का जो अपमान किया वो सोची समझी साजिश है।

01:31 PM, 27-Jan-2025
पटवारी बोले- राहुल जी देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देश में सामाजिक सुधार की क्रांति लेकर आए। देश को एक करने 4 हजार किलोमीटर की यात्रा की। राहुल गांधी ने संविधान को बचाने के लिए बीजेपी को 400 पार नहीं होने दिया।
01:27 PM, 27-Jan-2025
कांग्रेस नेताओं के साथ मंच पर राहुल गांधी
01:25 PM, 27-Jan-2025
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed