फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah MP Visit Live: भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, शाह बोले- घोटालों पर जवाब दें बंटाधार और कमलनाथ

Sun, 20 Aug 2023 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 02:30 PM IST
खास बातें

Amit Shah in Madhya Pradesh News Live : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Amit Shah in MP Today: Home Minister Amit Shah Will Launch Report Card Of Madhya Pradesh BJP Government's Work
अमित शाह ने किया रिपोर्ट कार्ड का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:04 PM, 20-Aug-2023
शिवराज सिंह अभी सीएम हैं: शाह
अमित शाह ने अपने संबोधन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शिवराज सिंह के सीएम बनने के सवाल पर अमित शाह ने कहा की अभी शिवराज सीएम हैं। आप पार्टी का काम पार्टी को करने दें। वहीं, परिवारवाद को लेकर टिकट देने के मुद्दे पर कहा की जब पार्टी की मलकियत किसी एक परिवार के हाथ में रहना परिवारवाद है।

चुनाव के समय घोषणाएं करने की बात कहने पर शाह ने कहा कि हमने चुनाव के समय कोई योजना घोषित नहीं की है। गरीब को भी पता है की एक लाख का मकान देने को भुलाकर कोई 200 रुपये की बिजली माफ करने पर वोट नहीं देगा। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार के कामकाज पर सवाल किए जाने पर शाह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत जाति का जहर घोलने का काम किया था। इस बार जनता ने उनके 15 महीने का कामकाज देख लिया है। वहीं, नूंह हिंसा पर किए गए सवाल पर शाह ने कहा कि उनके मन में जो चलता है वही बोलते हैं। एक महीने बाद पता चल जाएगा कि देंगे नहीं हुए तब आप पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए। कमलनाथ पर घोटालों और भ्रष्टचार के शाह के आरोप पर भाजपा सरकार के कर्रवाई करने के सवाल पर शाह ने कहा की हमारी जांच चल रही है। यदि यह सवाल कमलनाथ ने प्लांट कराया है तो ठीक नहीं है। जांच भी तेज हो सकती है।
01:35 PM, 20-Aug-2023
बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए: शाह
मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को देखें तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। गरीब कल्याण के पूरे मूवमेंट को लगड़ा और अपाहिज कर दिया। 600 करोड़ के इफ्को घोटाले में वे जुड़े हुए है। 800 से ज्यादा ट्रांसफर कर के ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।

मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत कई क्षेत्रों में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आप सब के माध्यम से मैं 9 करोड़ की आबादी से आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। यहां गांव कस्बे तक हमारा संगठन फैला है। ये भी आपके आशीर्वाद के बगैर संभव नहीं है। अमित शाह ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शाह ने कहा की प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है कि देश को विकसित होने वाली सूची में शामिल होना है या घोटाले वाली सूची में शामिल होना है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि आप मोदी जी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकाश और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो।
विज्ञापन
01:30 PM, 20-Aug-2023
मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी: शाह
मोदी जी ने योजनाएं बनाने में कमी नहीं छोड़ी और किसी तरह की कटौती नहीं की है। पहले टुकड़े में विकास होता था। पहले 25 हजार शौचालय बनाने थे अब हर घर में शौचालय है। हर गरीब के घर में गैस सिलेंडर पहुंचना चाहिए। हमारे पीएम मोदी जी ने संपूर्ण विकास किया है इसलिए उन्हें बार-बार जनादेश प्राप्त होता है। पांच वित्तीय वर्षो में हमने 72 हजार किमी सड़कों की लंबाई बढ़ाई है। इधर उधर की बात मत कीजिए। एमपी काफिला क्यों लूटा इसका जवाब दीजिए। सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट खंडवा में बन रहा है। ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत संस्थान बन रहा है।
01:28 PM, 20-Aug-2023
बंटाधार और कमलनाथ जनता को गुमराह करना बंद करें: शाह
प्रति व्यक्ति आय जो राज्य के विकास के लिए होती है। आप 11 हजार 700 रुपये छोड़ कर गए थे। भाजपा ने एक लाख 40 हजार रुपये किया है। मोदी जी और शिवराज की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है। पहले जो सड़क थी, गड्ढे में सड़क थी, कि सड़क में गड्ढे में थे। इसकी जगह अब पांच लाख 10 हजार किमी सड़कें यहां बनाई गई हैं। आठ गुना से ज्यादा सड़कें बनी हैं। विकास दर साढ़े छह गुना बढ़ी है। एमएसपी की बात करते हैं कमलनाथ जी मैं बताना चाहता हूं। जब बंटाधार जी छोड़कर गए थे। तब गेहूं की एमएसपी 4 लाख 38 हजार टन थी आज 70 लाख 96 हजार मैट्रिक टन पर पहुंच गई है। आईआईटी की संख्या आज 1014 है। पर्यटकों की संख्या 64 लाख थी अब 9 करोड़ को पार कर गई है। मैं कांग्रेस के नेताओं का अव्हान करना चाहता हूं। आप एमपी की जनता को गुमराह करना बंद कीजिए और 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस ने क्या दिया एमपी को। आंकड़े लेकर एमपी की जनता के सामने आइए। आप नही आएंगे इसलिए मैं आपके सामने आया हूं।
01:17 PM, 20-Aug-2023
भाजपा ने भोपाल से चौपाल तक खुशहाली पहुंचाई है: शाह
हर दृष्टि से एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया गया है। एमपी को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में रखने और संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। जिसे बंटाधार कहा जाता था वो आज विकसित है। आज समृद्ध और खुशहाल राज्य की श्रेणी में एमपी शामिल है। बुंदेलखंड से लेकर बघेलखंड तक, विंध्य से लेकर मालवा तक और भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। 10 साल से डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी ने एमपी को मन खोलकर दिया है। यहां की जनता ने भी झोलियां भर-भरकर वोटें देकर जिताया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं एक सीट की कमी है। 2024 में एमपी की जनता इसे भी पूरा कर दूंगी।

मोदी जी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है। हम इस नींव पर एक बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। 14 करोड़ लोग, यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके है। मोदी जी को गरीब, गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन हुए है। बंटाधार और कमलनाथ इन चीजों का जवाब दें। 3 लाख 14 हजार के बजट पर हमने पहुंचाया है। इसका जवाब कमलनाथ दें।
 
01:14 PM, 20-Aug-2023
भाजपा ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया है: शाह
मध्यप्रदेश राज्य का गठन 1956 में हुआ। विंध्य प्रदेश, भोपाल स्टेट में कांग्रेस का शासन था। 53 वर्ष कांग्रेस का शासन था। आज जो लोग दावा कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले 53 साल के विकास कार्य की रिपोर्ट रखनी चाहिए। 1980 के दशक में आशीष बोस ने राजीव गांधी को एक पेपर प्रस्तुत किया था, जिसमें बीमारू शब्द का जिक्र किया था। बीमारू राज्य का शब्द प्रयोग चार राज्यों के पहले अक्षरों से लिया गया था। जो कि मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से लिया गया था। सभी सर्वेक्षणों ने भी इन राज्यों को भारत की ग्रोथ में बाधा को वर्णित किया गया था। बंटाधार सरकार को हटाकर प्रदेश के लोगों ने ऐतिहासिक निर्णय लिया था। शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाने का काम किया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का भी काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 20-Aug-2023
अमित शाह ने किया रिपोर्ट कार्ड का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने किया रिपोर्ट कार्ड का विमोचन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के साढ़े सालों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया
01:06 PM, 20-Aug-2023
2014 के बाद से मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिली: शिवराज
एक दौर था मध्यप्रदेश में जब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था। ग्वालियर चंबल में शाम के पांच बजे निकलना मुश्किल हो जाता था। उस बीमारू राज्य के टैग से मुक्ति मिली है। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। देश की जीडीपी में हमारा योगदान पहले 3.6 प्रतिशत था। आज 4.8 फीसदी है। हम तेज गति से आगे बढ़े है। सड़कों का जाल हो, सिंचाई में जो चमत्कार हुआ है मुझे कहने की आवश्कता नहीं है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति और दिशा मिली है। 2003 तक केवल 23 हजार करोड़ का बजट था। उसके एक लाख करोड़ करने में 2012 आ गए। हम 2020-21 में 3 लाख 14 हजार करोड़ का पार किया है। 

पीएम मोदी ने एमपी की प्रगति और विकास में सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब 122-123 आवास मिलने लगे हैं। महिला सशक्तिकरण हुआ। आजादी के अमृतकाल में 2047 तक पीएम मोदी ने जो देश को दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है उसे पूरा करने में एमपी कोई कसर नहीं छोडे़गा। हम एमपी को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।
12:55 PM, 20-Aug-2023
राज्य सरकार के कार्यकाल पर दिखाई गई लघु फिल्म 
राज्य सरकार के 18 सालों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल 2001 और 2002 में सड़कों की बदहाली, बिजली कटौती और सिमी नेटवर्क और नक्सलवाद की समस्या और शिवराज सरकार के कार्यकाल और योजनाओं की उपलब्धि पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसमें सड़कों के नेटवर्क, सिमी और नक्सलवाद का सफाया, लाडली लक्ष्मी, किसानों का फसल बीमा योजना समेत कर काम गिनाए गए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर भी आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
12:44 PM, 20-Aug-2023
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे शाह
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मौजूद हैं। जहां से वे प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed