UP MLC Election: यूपी विधान परिषद चुनाव का परिणाम घोषित, भाजपा को एक सीट पर 279 और दूसरे पर 280 वोट मिले
{"_id":"64741cdf4f5578dcd20f93e8","slug":"voting-for-up-mlc-bypoll-see-the-updates-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election: यूपी विधान परिषद चुनाव का परिणाम घोषित, भाजपा को एक सीट पर 279 और दूसरे पर 280 वोट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 May 2023 06:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 May 2023 06:49 PM IST
खास बातें
यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। जिसमें प्रदेश के 403 में से 396 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के दो व बसपा के एक विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया। मतगणना की प्रक्रिया जारी है। देखें, अब तक के सभी अपडेट्स:
विज्ञापन
मतदान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:47 AM, 28-May-2023
विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीट पर परिणाम घोषित
विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया। भाजपा के पदमसेन चौधरी को 279 और सपा के रामकरन को उम्मीदवार को 116 वोट मिले हैं। एक वोट खारिज हुआ है।उधर, दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन को 116 वोट मिले।
04:45 PM, 29-May-2023
विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान पूरा, कुल 396 मत पड़े
यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
03:18 PM, 29-May-2023
दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े
यूपी विधान परिषद चुनाव की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 396 वोट पड़े हैं। अभी भी सात वोट बाकी हैं।
01:49 PM, 29-May-2023
अब तक 387 विधायकों ने किया मतदान
दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अब तक 387 विधायकों ने वोट डाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से गंभीरता से मतदान करने की अपील की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से उपचुनाव जीतेंगे।
12:33 PM, 29-May-2023
दोपहर 11 बजे तक 287 वोट पड़े
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 11 बजे तक 287 मत पड़े हैं। सपा व भाजपा विधायकों का मतदान जारी है। इन चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।
सपा प्रत्याशियों राम करन निर्मल और रामजतन राजभर ने विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों के घर जाकर वोट मांगे थे। प्रत्याशियों ने सामाजिक न्याय की दुहाई देकर वोट मांगा। दोनों प्रत्याशियों ने दावा किया था कि सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने आरक्षण बचाने के लिए उन्हें वोट देने का भरोसा दिया है।
सपा प्रत्याशी भाजपा विधायकों से मिलने उनके घर गए। जहां मुलाकात नहीं हो पाई उनके घरों में पत्र डाला। दोनों प्रत्याशियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, अपना दल विधायकों के घर पर पत्र डाला।
12:25 PM, 29-May-2023
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 AM, 29-May-2023
अखिलेश यादव ने किया मतदान, बोले- बड़े सवालों से भाग रही भाजपा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है, आज भाजपा को परंपरा क्यों याद आ रही है।
पिछड़े और दलितों का हक छीना जा रहा है। आज मनचाहे तरीके से यूनिवर्सिटी में अपने लोगों की भर्ती हो रही है। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन का क्या जवाब है। उन्होंने कहा कि आप जातीय जनगणना कराना नहीं चाहते हैं। सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सवालों से भाजपा भागना चाहती है जिनका जवाब देना होगा।
10:32 AM, 29-May-2023
दलित, पिछड़ों और शोषितों के साथ हो रहा अन्याय
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और शोषित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को पीछे करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम करती है। देश और प्रदेश को धोखा देने का काम जो लोग करते हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और शोषित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को पीछे करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम करती है। देश और प्रदेश को धोखा देने का काम जो लोग करते हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा।
10:29 AM, 29-May-2023
शिवपाल सिंह यादव बोले, संदेश देने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक मतदान के लिए पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों दलितों और कितनों के साथ अत्याचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार का कोई महत्व नहीं होता लेकिन संदेश देने के लिए सपा ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
10:14 AM, 29-May-2023
भाजपा का दावा, दूसरे दलों के विधायक भी हमारे प्रत्याशियों को देंगे वोट
भाजपा के मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को 290 वोट मिलेंगे जबकि भाजपा गठबंधन के पास अधिकृत आंकड़ा 274 है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के विधायक भी भाजपा प्रत्याशियों को ही मतदान करेंगे।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को 118 से अधिक वोट मिलेंगे। सदन में विधायकों की कुल संख्या 403 है।