फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Zila Panchayat Chunav Live: भाजपा ने 67 जिलों में लहराया जीत का परचम, सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ा

Sat, 03 Jul 2021 07:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 03 Jul 2021 07:13 PM IST
खास बातें

2021 Zila Panchayat Adhyaksh Chunav Result Up LIVE News Updates उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने सपा के 63 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में सपा ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। अवध क्षेत्र में 13 में से 13, पश्चिम में 14 में से 13, ब्रज में 12 में 11,  कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 में से 13, काशी में 12 में 10 और गोरखपुर क्षेत्र में 10 में से 7 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता है। यहां पढ़ें यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से संबंधित ताजा अपडेट-

विज्ञापन
Up Zila Panchayat Adhyaksh Election Result 2021 Live News Updates p zila panchayat election 2021 live updates polling in 53 districts for panchayat president vote counting and result news in hindi
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:12 PM, 03-Jul-2021
बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को 21 वोटों से हरा दिया है। रश्मि पटेल के पक्ष में 40 वोट पड़े। विनीता को 19 वोट मिले हैं। एक मत रिजेक्ट हो गया है। 
06:48 PM, 03-Jul-2021

कांटे की टक्कर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के ओमप्रकाश भार्गव का कब्जा

लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश भार्गव ने 38 वोट हासिल कर सपा की अंजलि भार्गव को सात मतों से हरा दिया। सपा को जहां 31 वोट मिले, वहीं तीन वोट अवैध घोषित किए गए। 
 
विज्ञापन
06:13 PM, 03-Jul-2021

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर राजा भैया का फिर कब्जा

प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में फिर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल का कब्जा हो गया। उन्हें कुल 40 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 मत और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन मत से ही संतोष करना पड़ा। 2 अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी ने सपा प्रत्याशी अमरावती से 34 वोटों से जीत हासिल की। 
05:48 PM, 03-Jul-2021

भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

संभल में भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने कुल 22 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 13 वोट मिले हैं। 
05:36 PM, 03-Jul-2021

हापुड़ में भी खिला कमल 

भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हैं। रेखा नागर को 13 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र 6 वोट ही मिल सके।
05:30 PM, 03-Jul-2021

अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह 30 मतों से विजयी घोषित

अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा की विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अर्चना यादव को पराजित कर विजयी हासिल की। मतदान के दौरान 46 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कोल्ड स्टोर में अवैध भंडारण के दो मामले में नामजद एवं जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी की वांछित जिला पंचायत सदस्य पत्नी ममता चौधरी अपना मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा की विजय सिंह को 38 और अर्चना यादव को 8 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने चुनाव में घालमेल का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 03-Jul-2021

बिजनौर में भाजपा के साकेंद्र चौधरी जीते

बिजनौर में भाजपा के साकेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। साकेंद्र को 30 वोट मिले हैं, सपा-रालोद गठबंधन की चरणजीत कौर को 25 वोट प्राप्त हुए। 
05:23 PM, 03-Jul-2021

भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट लेकर हासिल की जीत

बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट लेकर जीत हासिल की। वह पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। उनके मुकाबले सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं। कौशांबी जिले में भी भाजपा की कल्पना सोनकर निर्वाचित हुई हैं। 
05:20 PM, 03-Jul-2021

रामपुर में भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी जीते

रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी चुने गए हैं। रामपुर में 34 सदस्यों के वोट में, ख्यालीराम लोधी को 18 वोट मिले हैं। सपा समर्थित नसरीन जहां को 13 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त हो गया, जबकि दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया।
 
05:18 PM, 03-Jul-2021

एक वोट से जीतीं भाजपा प्रत्याशी मधु

शामली में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विजयी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मधु को 10 वोट मिले हैं, जबकि सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी घोषित हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed