UP Monsoon Session: अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
{"_id":"6a72b9c558d3f44d3d062735","slug":"up-legislature-session-live-discussion-on-the-supplementary-budget-to-take-place-today-2026-08-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Monsoon Session: अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 05 Aug 2026 09:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:49 AM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को भी हंगामा और नारेबाजी जारी रही जिसके कारण मंगलवार को पेश किए गए 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा नहीं हो सकी। विधानसभा में लगातार हंगामा होता रहा जिस पर कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। हंगामा न थमते देख दोपहर करीब डेढ़ बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। देखें, सभी अपडेट:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:08 PM, 05-Aug-2026
अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास, कार्यवाही स्थगित
भारी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास हो गया। इस दौरान सपा के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बर्हिगमन किया। वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन ने नेता विरोधी दल की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और निंदा प्रस्ताव पारित किया।01:54 PM, 05-Aug-2026
"विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया"
यूपी विधानमंडल में हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं।
विज्ञापन
01:47 PM, 05-Aug-2026
नहीं हो सकी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही स्थगित
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट पर हंगामे के चलते चर्चा नहीं हो सकी। सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई पर लगातार हंगामा होता रहा और हंगामे के बीच ही कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए। वहीं, हंगामा न रुकते देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
01:34 PM, 05-Aug-2026
यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
यूपी विधानसभा में लगातार हंगामा होता रहा। इस बीच कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के ही पास हो गए। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की मांग की जिस पर सभापति ने सहमति दे दी।
01:13 PM, 05-Aug-2026
शून्य काल में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा, असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया
यूपी विधानसभा में कार्यवाही के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। पेपर लीक के मुद्दे पर शून्य काल में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं, सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विधान परिषद से बहिर्गमन कर दिया।
01:09 PM, 05-Aug-2026
सदन में जारी रहा हंगामा और नारेबाजी
यूपी विधानसभा में कार्यवाही के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। वहीं, विपक्ष के लोग नारेबाजी व हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 05-Aug-2026
पहले आधे घंटे के लिए और फिर एक बजे तक कार्यवाही स्थगित हुई
यूपी विधानसभा में हंगामा होना बंद नहीं हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के सदस्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसके पहले, 11 बजे दिन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष के सदस्यों की नसीहत दी थी पर प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा होने लगा जिस पर सदन की कार्यवाही पहले आधे घंटे के लिए स्थगित की गई। वहीं, दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:43 AM, 05-Aug-2026
डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा ने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान नहीं किया
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं या व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं किया। कल विधानसभा के अंदर पार्टी ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बोलने का अवसर तक नहीं दिया। इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ सदन का समय बर्बाद करना है। उन्हें राज्य की जनता की कोई परवाह नहीं है। जो लोग बाबर या बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हैं, उन्हें श्री राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चाहे वह चढ़ावे, दान या मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला हो। समाजवादी पार्टी को 2027 में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका पूरी तरह से खत्म होना तय है।
#WATCH | Lucknow, UP: DY CM Keshav Prasad Maurya says, "The Samajwadi Party is a political party that has never shown any regard for democratic traditions or systems; the manner in which the party conducted itself inside the Legislative Assembly yesterday is condemned in the… pic.twitter.com/gtCwWctV6W
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026
11:38 AM, 05-Aug-2026
प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा, सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
विधानसभा अध्यक्ष की अपील और नसीहत का सदस्याओं पर असर नहीं हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में फिर से हंगामा हो गया जिस पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।11:33 AM, 05-Aug-2026
भाजपा-आरएसएस देते हैं आतंकवादियों को ट्रेनिंग
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी भाजपा और आरएसएस के लोगों ने करवाई है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस के घरों में ही आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ये लोग वहीं पर रहते हैं वहीं ट्रेनिंग दी जाती है।
#WATCH | Lucknow, UP: On Samajwadi workers staging a protest against the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement and other issues, Samajwadi Party MLA Shivpal Singh Yadav says, "The people from the BJP and RSS are thieves; they have had donations stolen. They… pic.twitter.com/0F8EdNyYbm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026