Uttar Pradesh Bypolls Live: तीनों सीटों पर मतदान खत्म, आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम
UP Mainpuri Rampur and Khatauli Bye Election News Live: यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई। उपचुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान
भोगांव- 48.5 %
किशनी- 48.2 %
करहल- 53.1%
जसवंतनगर (इटावा) - 57.00%
रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान
रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान हुआ। इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। यहां सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।अब्दुल्ला आजम की पुलिस से तीखी नोक झोंक
रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी संसार सिंह से तीखी नोक झोंक हुई। अब्दुल्ला ने पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर आने से रोकने का आरोप लगाया।भाजपा नेता अभय चौहान से जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप
मैनपुरी सदर विधानसभा के देवामई बूथ संख्या 44 पर वोट डालकर वापस आ रहे राकेश शाक्य को भाजपा नेता अभय चौहान ने जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, भोगांव विधानसभा के जरामई में बूथ संख्या 34 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एक घंटे से मतदान रुकवा रखा है। बैटरी चेंज करने के नाम पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।भाजपा के गुंडों ने कैप्चर किया बूथ: सपा
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भोगांव के मलपुर में बूथ संख्या 120 और 121 को भाजपा के गुंडों ने कैप्चर कर लिया है। बूथ नंबर 34 पर 2 घंटे से मशीन बंद है। इसके अलावा एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कर रहे कोशिश।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
संज्ञान लेकर कार्रवाई करे चुनाव आयोग। निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI
भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं चुनाव कर्मचारी: सपा
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मैनपुरी विधानसभा की बूथ संख्या 133 पर चुनाव कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। दरवाजा बंद करके खुद ही मशीन में वोट डाल रहे हैं। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं चुनाव कर्मचारी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
दरवाजा बंद करके खुद ही मशीन में डाल रहे हैं वोट। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं।
संज्ञान ले चुनाव आयोग।@ceoup@ECISVEEP @SpokespersonECI
43.93, खतौली में 40.2 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान
खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान हुआ है।मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी- 10.10 %भोगांव- 42.00 %
किशनी- 42.8 %
करहल- 47.23%
जसवंतनगर (इटावा) - 47.53
कुल- 43.93
सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से की शिकायत
रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। सपा ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से की शिकायत।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग। pic.twitter.com/kCyjPHWxpF
समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाने का आरोप
मैनपुरी के किशनी के परतापुर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी इंस्पेक्टर पर हो कार्रवाई।@ceoup@ecisveep@SpokespersonECI