Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Kalidas Festival from November 21, Dance Contest for States Debuts; Budget Rises to 4.35 Crore

उज्जैन: 21 से 27 नवंबर तक सजेगा कालिदास समारोह, पहली बार राज्यों के नृत्य दलों में मुकाबला, बजट 4.35 करोड़

Wed, 11 Nov 2026 01:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 01:03 PM IST
सार

21 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कालिदास समारोह में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, शास्त्रीय संगीत, काव्यपाठ और वाद-विवाद होंगे। पहली बार विभिन्न राज्यों के नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता भी होगी। 

विज्ञापन
Ujjain: Kalidas Festival from November 21, Dance Contest for States Debuts; Budget Rises to 4.35 Crore
कालिदास समारोह - देशभर से जुटेंगे विद्वान, गूंजेगा - जब जिद पे आ गई पार्वती

विस्तार

महाकवि कालिदास की नगरी उज्जैन एक बार फिर साहित्य, संगीत और संस्कृति के रंगों में रंगने जा रही है। 21 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कालिदास समारोह में देशभर के विद्वान, कलाकार, शोधकर्ता और विद्यार्थी जुटेंगे। सात दिन तक चलने वाले इस समारोह में कालिदास के साहित्य और दर्शन पर राष्ट्रीय स्तर की शोध संगोष्ठी होगी। शास्त्रीय संगीत, काव्य पाठ, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इस बार पहली बार विभिन्न राज्यों के नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। समारोह के लिए 4 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


कालिदास के साहित्य पर होगा राष्ट्रीय विमर्श
मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय और कालिदास संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र होंगे। इसमें 12 से अधिक राज्यों के प्राध्यापक और शोधकर्ता कालिदास के साहित्य, दर्शन, कला और सौंदर्यबोध से जुड़े विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में कालिदास की रचनाओं के प्रामाणिक पाठ और उनकी ऐतिहासिकता पर भी चर्चा होगी। इस बार कालिदास के साहित्य का अध्ययन केवल साहित्यिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समाजविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, वास्तुकला, पुरातत्व, पर्यावरण और इतिहास के नजरिए से भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 से 25 नवंबर तक होंगे शोध संगोष्ठी के सत्र
राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के पहले तीन सत्र 22, 23 और 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित होंगे। चौथा सत्र 25 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। विक्रम कालिदास पुरस्कार के लिए चयनित शोधपत्रों का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। विक्रम कालिदास पुरस्कार 2026 के लिए गुणवत्तापूर्ण शोधपत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्वान कालिदास समिति कार्यालय, सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान, विक्रम विश्वविद्यालय, देवास मार्ग, उज्जैन में संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल: आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बरकरार, पुरस्कारों की दौड़ से बाहर

वाद-विवाद और काव्यपाठ में शामिल होंगे विद्यार्थी
समारोह के दौरान संस्कृत और हिंदी में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से युवा प्रतिभागियों को कालिदास के साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
25 नवंबर: अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता। विषय होगा- 'कालिदास के काव्य में भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण'।
26 नवंबर, सुबह 10 बजे: राज्य स्तरीय कालिदास काव्यपाठ प्रतियोगिता, जिसमें मेघदूतम् के श्लोकों का पाठ किया जाएगा।
26 नवंबर, दोपहर 2 बजे: हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता। विषय होगा- 'केवल महाकवि कालिदास ने ही अपने काव्यों में भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित किया है'।

शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगा मंच
इस बार समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी है। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मश्री अजय चक्रवर्ती की प्रस्तुति के लिए आयोजकों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम में 'जब जिद पे आ गई पार्वती' की प्रस्तुति भी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा फिल्म 'हनुमान अंश' के लोकप्रिय गीत से पहचान बनाने वाले साधु तिवारी से भी संपर्क किया गया है। आयोजकों की कोशिश है कि सात दिनों में से किसी एक दिन वे समारोह में प्रस्तुति दें।

उद्घाटन के लिए उपराष्ट्रपति को आमंत्रित करने की तैयारी
समारोह के उद्घाटन के लिए आयोजक उपराष्ट्रपति या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला में से किसी एक को आमंत्रित करना चाहते हैं। हालांकि, अभी किसी की स्वीकृति मिलने की जानकारी नहीं है। सहमति मिलने के बाद उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के नाम पर स्थिति स्पष्ट होगी।

पहली बार राज्यों के नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता
इस साल समारोह में एक नई पहल के तहत विभिन्न राज्यों के नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्कृति विभाग ने इस आयोजन के लिए सहमति दे दी है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस आयोजन के जरिए एक ही मंच पर देश के अलग-अलग राज्यों की नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक विविधता को देखने का अवसर मिलेगा।


80 लाख से बढ़कर 4.35 करोड़ हुआ बजट
कालिदास समारोह का बजट पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है। वर्ष 2017 में इसके आयोजन के लिए 80 लाख रुपये निर्धारित किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 के लिए बजट बढ़ाकर 4 करोड़ 35 लाख रुपये कर दिया गया है। पिछले वर्ष समारोह का बजट 3 करोड़ रुपये था, जिसमें से 2 करोड़ 28 लाख 56 हजार 567 रुपये खर्च हुए थे।

साहित्य, शोध, संगीत और देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन इस बार कई नई गतिविधियों के साथ आयोजित होगा। सात दिनों तक उज्जैन में कालिदास की रचनाओं के साथ भारतीय कला और संस्कृति की विविध छटाएं देखने को मिलेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed