UP Budget 2024 Live: UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, अयोध्या के लिए योजनाओं की सौगात, जानें क्या-क्या हुए एलान
{"_id":"65c05f5efe15d701f409cbd8","slug":"up-budget-session-2024-live-update-yogi-government-finance-minister-suresh-khanna-news-in-hindi-2024-02-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2024 Live: UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, अयोध्या के लिए योजनाओं की सौगात, जानें क्या-क्या हुए एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 05 Feb 2024 02:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:47 PM IST
खास बातें
UP Budget 2024 Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये (7,36,437.71 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
यूपी बजट 2024
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
02:46 PM, 05-Feb-2024
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है: शिवपाल
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस बजट से भी कुछ लोगों का ही लाभ होगा जनता को कोई लाभ नहीं होगा। जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है।02:26 PM, 05-Feb-2024
UP Budget 2024-25 Live Updates: यूपी सरकार के बजट पर अखिलेश ने साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए है और 90 प्रतिशत लोगों के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए कुछ नहीं किया है। बजट में रोजगार देने की बात कही गई है। कहा गया है कि प्रदेश में 40 करोड़ का निवेश आएगा और इससे एक करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा होगा। सरकार ने ये नहीं बताया कि अब तक कितना निवेश आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग करप्शन बढ़ा है। ईज ऑफ डूइंग क्राइम हुआ है और ईज ऑफ डूइंग चीटिंग बढ़ी है।
विज्ञापन
02:25 PM, 05-Feb-2024
अदिति सिंह ने कहा, राम मंदिर को समर्पित बजट सभी रायबरेली वासियों के लिए गर्व की बात
आज विधान सभा के बजट सत्र में भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार स्तम्भ बनेगा। मैं मा. मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने बजट सत्र के दौरान राम मंदिर निर्माण में हम लोगों द्वारा समर्पित सहयोग राशि की प्रशंसा की। यह हम सभी रायबरेली वासियों के लिए गर्व की बात है कि हम सब रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दे पायें। जय श्रीराम।01:57 PM, 05-Feb-2024
UP Budget 2024-25 Live Updates: 'यह बजट लोक मंगल का है'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में बेरोजगारी को नियंत्रित किया है जो कि अब 2.4 फीसदी के आसपास है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से निवेश का माहौल बना है जिससे कि आने वाले समय में भी लाखों रोजगार पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे एक करोड़ से अधिक रोजगार पैदा होंगे। हमने गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि यूपी देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हो। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। हमने प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना कर दिया है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन की बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट लोक मंगल का है। इस बजट से पता चलता है कि उत्सव, उद्योग और उम्मीद अब नए यूपी की पहचान है।01:57 PM, 05-Feb-2024
UP Budget 2024-25 Live Updates: 'यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट'
यूपी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया है। इस बजट का आकार 7 लाख 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। जो कि प्रदेश के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये बजट आस्था, अंत्योदय व विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि यह बजट समग्र विकास की अवधारणा के साथ प्रभु श्रीराम को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। खास बात है कि हमने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया है और इसके बावजूद प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। हमने राजकोषीय संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्घता और ईमानदारी से काम किया है।01:48 PM, 05-Feb-2024
Up Budget 2024 Live Updates: निर्माण कार्यों के लिए बजट में व्यवस्था
- गृह विभाग के तहत अभियोजन विभाग के चित्रकूट कार्यालय के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।- लोकायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त तलों एवं गेस्ट हाउस के लिए निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गये।
- मंडलीय होमगार्ड कार्यालय एवं जिला होमगार्ड कार्यालय 20 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
- होमगार्ड के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 05-Feb-2024
Uttar Pradesh Budget 2024 Live Updates: '120 नए वाहनों की होगी खरीद'
प्रदेश सरकार के बजट में पुलिस को 755 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नई योजनाओं के तहत पीएसी बल को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। इसके अलावा एसटीएफ और साइबर क्राइम थानों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी। दरअसल, पीएसी की 24 कंपनियां क्रियाशील होने के दृष्टिगत कुल 120 नए वाहनों की खरीद होनी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-25 में 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा प्रदेश के नवगठित 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जानी है। इसके लिए 5.97 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह एसटीएफ के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए 57 लाख रुपये दिए गये हैं।01:31 PM, 05-Feb-2024
Up Budget 2024 Live Updates: पर्यटन भी रहा फोकस में
उत्तर प्रदेश में वर्ष-2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाया गया। अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, माँ शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है।01:26 PM, 05-Feb-2024
Up Budget 2024 Live Updates: परिक्रमा मार्गों को लेकर हुआ ये एलान
वित्त मंत्री ने कहा कि जनपद मिर्जापुर में विन्ध्याचल स्थित त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विन्ध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले त्रिकोण संरेखण में आने वाले परिक्रमा मार्गों एवं जन सुविधाओं के उन्नयन हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महाकुम्भ, 2025 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो हेतु 100 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। निषाद राज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र, श्रृंगवेरपुर की स्थापना हेतु 14.68 करोड़ रुपये, जनपद आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना हेतु 11.79 करोड़ रुपये तथा महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट की स्थापना हेतु 10.53 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या हेतु 10 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।01:20 PM, 05-Feb-2024