फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: सीएम योगी बोले- भगीरथ की तरह गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे पीएम मोदी

Thu, 05 Jun 2025 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Jun 2025 04:05 PM IST
खास बातें

Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya News Live : गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरी भव्यता से सम्पन्न हुआ। यहां देखें आयोजन से जुड़े सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: Ganga Dussehra Lord Ram Ceremony CM Yogi News in Hindi
अयोध्या में मां सरयू का पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:01 PM, 05-Jun-2025

सीएम योगी ने मां सरयू का किया पूजन, सरयू महोत्सव का हुआ आगाज

अयोध्या में मां सरयू का पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सरयू जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट पर पहुंचकर मां सरयू की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही सरयू महोत्सव का आगाज हो गया। आज गंगा दशहरा भी है। माना जाता है आज से ही द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। सरयू तट से सीएम योगी मणिराम दास छावनी जाएंगे और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
03:44 PM, 05-Jun-2025

प्रयागराज में 66 करोड़ लोगों ने किया गंगा स्नान, ये नमामि गंगे की सफलता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों ने विकास का जो मॉडल तैयार किया था उससे विकास तो नहीं हुआ बल्कि गंगा मैली हो गई। नमामि गंगे के माध्यम से किए गए भगीरथ प्रयासों के कारण ही आज गंगा अविरल और निर्मल हो सकी है। यही कारण है कि प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में देश-दुनिया के 66 करोड़ लोगों ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
03:38 PM, 05-Jun-2025

गंगा की अविरलता के लिए निरंतर काम कर रहे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को हृदय से बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गंगा अवतरण का दिवस है और पर्यावरण दिवस भी है। मां गंगा सिर्फ एक नदी ही नहीं है बल्कि लोगों का पेट भरने का भी काम करती है। इसके जल से किसान अन्न उत्पादन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगीरथ की तरह ही नमामि गंगे योजना के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे हैं। जो काम भगीरथ ने किया था वही काम पीएम मोदी भी नमामि गंगे योजना के माध्यम से कर रहे हैं।
03:26 PM, 05-Jun-2025

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्यावासियों को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को हृदय से बधाई देता हूं।
02:29 PM, 05-Jun-2025

विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या के रामकथा पार्क में 3038.50 लाख रुपये की लागत के 50 कार्यों का  लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 3508.81 लाख के 92 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के दो वर्ष पूरे होने पर किया गया।
02:22 PM, 05-Jun-2025
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में किया पौधरोपण। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अयोध्या की पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:38 AM, 05-Jun-2025

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, लगे जय श्रीराम के नारे

रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया।
11:23 AM, 05-Jun-2025

रामलला के दरबार में मौजूद हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, पूजापाठ जारी

राम दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम दरबार समेत आठ विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की नगरी में मौजूद हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और फिर रामलला के दरबार पहुंचे। जहां आरती में शामिल हुए। इसके बाद वह राम मंदिर के प्रथम तल पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे और अनुष्ठान में भाग लिया। इसके साथ ही तय समय पर राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
10:55 AM, 05-Jun-2025

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह रामलला के दरबार पहुंचे।

 
10:45 AM, 05-Jun-2025

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। यहां से वह हनुमानगढ़ी में दर्शन करने और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed