यूपी दिवस: अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाया, बोले- योगी ने यूपी को बदल दिया
{"_id":"69745ca0fdbde7b697018687","slug":"amit-shah-arrives-in-lucknow-for-up-day-cm-yogi-adityanath-welcomes-him-here-s-the-minute-by-minute-schedule-2026-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस: अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाया, बोले- योगी ने यूपी को बदल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Jan 2026 03:18 PM IST
आकाश द्विवेदी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:18 PM IST
खास बातें
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24-26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यूपी दिवस समारोह के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे। पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:43 PM, 24-Jan-2026
कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था
अमित शाह ने कहा, कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था। आज ग्रीन डेस्टिनेशन बन गया है। 15 लाख करोड़ की योजना जमीन पर उतारने का काम किया। डकैती, लुट में कमी। देश की सीमा को भी सुरक्षित किया। यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। देशभक्ति की लौ जागृत हो चुकी है।अगला साल चुनाव का साल, यूपी के विकास, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाए। परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं। भाजपा ही कर सकती है। भ्रष्टाचार समाप्त किया है। गरीब के लिए योजना, 20 घंटे बिजली दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में हर मतदाता जाति पाति से ऊपर उठकर भाजपा का कमल खिलाएं।
02:40 PM, 24-Jan-2026
यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है
अमित शाह ने कहा, यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है। प्रेरणा स्थल पर पहली बार आया हूं। तीन महान विभूतियों की मूर्ति लगी है। योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री, सरकार को बधाई। राष्ट्र की जागृत का स्थल बनेगा। यह दशकों तक देश को दिशा देगा।भाजपा सरकार ने कूड़े को कंचन में बदला है। सीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों को सम्मानित। युवाओं को ऋण देंगे की व्यवस्था, 1.30 लाख युवाओं को करोड़ों का ऋण दिया है।
शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय, सुधांशु सिंह, रश्मि आर्य को सम्मान। हरिओम पंवार को भी सम्मानित करने का मौका मिला है। लंबे समय से सुनता आया हूं। इससे निश्चित लोगों को अच्छा करने का अवसर मिलेगा।
दस खराब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में काफी उपयोगी होगी। अलग-अलग चरण में इसका काम होगा। यूपी का हर जिला रोजगार युक्त होगा। देश भर में जाने वाले को यूपी में रोजगार की व्यवस्था, अपने माता पिता की सेवा करें।
विज्ञापन
02:34 PM, 24-Jan-2026
सवाल उठाया गया था कि क्या उत्तर प्रदेश सफल होगा?
अमित शाह ने कहा, मुझे योगी जी ने बताया कि 65 एकड़ में कूड़े का पहाड़ था, जिसे हमने कंचन में बदलकर इस स्थल को विकसित किया है। हर साल एक लाख युवाओं को 5 लाख तक की लोन मुक्त ब्याज मुक्त गारंटी मुक्त लोन देने की एक व्यवस्था हुई है।अब तक एक लाख युवाओं को इसका लाभ मिल चुका है। जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव था। 2017 में तो हमने पहली बार एक जिला एक उत्पाद को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। आज देश के कई राज्यों में इस मॉडल को अपनाया जा रहा है।
सवाल उठाया गया था कि क्या उत्तर प्रदेश इसे सफल कर पाएगा, लेकिन आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ इसका अग्रणी इंजन बन चुका है, बल्कि का आज के दिन एक जिला और एक मिष्ठान का शुभारंभ करके एक और कमल करने जा रहा है।
02:23 PM, 24-Jan-2026
अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की
गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करते हुए
- फोटो : यूट्यूब
02:16 PM, 24-Jan-2026
पांच लोगों को सम्मानित यूपी गौरव सम्मान
- लखनऊ के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला
- अलख पांडेय, फिजिक्स वाला, शिक्षा
- रश्मि आर्य, छात्राओं की पढ़ाई
- डॉ. हरिओम पंवार, हिंदी साहित्य
- वाराणसी के डॉ. सुधांशु सिंह, कृषि
02:12 PM, 24-Jan-2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का बधाई संदेश पढ़ा
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : यूट्यूब
नए प्रोजेक्ट भी तेजी से धरातल पर उतारे जा रहे हैं। यूपी वासियों को यूपी स्थापना दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं काशी का सांसद हूं, यूपी के लोगों ने मुझे चुनकर भेजा है। यूपी की मिट्टी में खास है, यूपी विकास भी ओर विरासत भी का उत्तम उदाहरण बन रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2018 में हमने पहला यूपी दिवस मनाया। उस समय ओडियोपी योजना लागू की थे। आज वो यूपी की नई ताकत बनी है। इसी क्रम में आज odoc की शुरुवात की जा रही है। 75 जिले के 75 व्यंजन यूपी की नई ताकत बनेगी।
मिलेट सामग्री के व्यंजन बनेंगे। स्थानीय उत्पाद की जियो टैगिंग करेंगे। उसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग के साथ वैश्विक मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां पर लीक से हटकर कुछ अलग, अपने नवाचार, शोध, परिश्रम से अलग करने वाले को यूपी गौरव का सम्मान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:59 PM, 24-Jan-2026
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-आज यूपी दिवस पर संकल्प लेते हैं
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, आज यूपी दिवस पर संकल्प लेते हैं कि यहां से गरीबी को खदेड़ देंगे। अभी गुंडों को खदेड़ा है। पीएम के नेतृत्व में यूपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। डबल इंजन की सरकार के साथ यूपी विकास पथ पर तेज गति से बढ़ रहा है।01:57 PM, 24-Jan-2026
सीएम युवा योजना में बेहतर करने वाले पांच डीएम सम्मानित
- जौनपुर के डीएम
- हरदोई के डीएम
- अम्बेडकरनगर के डीएम
- झांसी के डीएम
- आजमगढ़ के डीएम सम्मानित
01:56 PM, 24-Jan-2026
ब्रजेश पाठक बोले- यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त प्रदेश बना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त प्रदेश बना है। 2014 में अमित शाह के प्रभारी बनने के साथ ही 73 सीट जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी सपा की गुंडागर्दी वाली सरकार की घंटी बजाने का काम किया है।01:30 PM, 24-Jan-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- आज का दिन एक तिथि नहीं, यूपी की पहचान का अवसर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, धारा 370 के आर्किटेक्ट, नक्सलवाद खत्म करने वाले गृहमंत्री अमित शाह का यूपी में स्वागत है। आज का दिन एक तिथि नहीं, यूपी की पहचान का अवसर है। राम राज्य, कृष्ण, कबीर, तुलसी की विचारधारा रास्ता दिखाती है। भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं यूपी देश को गति देने वाला राज्य है।पीएम ने भारत का गौरव बढ़ाया है। 11 वे स्थान से 4 नंबर पर है। सीएम के नेतृत्व में पिछड़ा राज्य विकास और विरासत का राज्य बन गया है। आज निवेशकों की पहली पसंद है। तुष्टिकरण नहीं योजनाओं का संस्तुतिकरण करता है। यूपी बढ़ रहा है, भविष्य गढ़ रहा है।