{"_id":"6a9dbf399f0dd2c0ce0eab45","slug":"a-truck-loaded-with-goods-got-stuck-under-the-foot-over-bridge-at-mujesar-metro-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79342-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुजेसर मेट्रो स्टेशन के एफओबी के नीचे फंसा सामान से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुजेसर मेट्रो स्टेशन के एफओबी के नीचे फंसा सामान से लदा ट्रक
विज्ञापन
मुजेसर स्टेशन के फोटो और ब्रिज के नीचे फंसा सामान से लदा ट्रक फोटो सोशल मीडिया
एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बैक करके सर्विस रोड से निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर मेट्रो स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे रविवार को सामान से लदा एक ट्रक फंस गया। ट्रक राजस्थान की तरफ जा रहा था। बताया गया कि चालक ने ब्रिज की ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लगाया और ट्रक को निकालने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बैक करके सर्विस रोड से निकाला गया।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एक 16 टायर वाला ट्रक भारी सामान लेकर दिल्ली से राजस्थान की ओर से जा रहा था। जैसे ही वह मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास बने फ्लाईओवर के ऊपर से होकर फुटओवर ब्रिज के नीचे से जाने लगा तो सामान की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वह फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं निकल पाया।
ट्रक में बिजली के पैनल बॉक्स से भरे बड़े-बड़े डिब्बे लदे हुए थे। ब्रिज के नीचे फंसने के कारण ऊपर लदा सामान दब गया और कई डिब्बों को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रक के फंसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ट्रक को निकालने के लिए पहले उसमें लदा सामान नीचे उतरवाया गया उसके बाद ट्रक को बैक कराया गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से ट्रक को निकाला गया। इस दौरान रास्ते पर वाहनों की रफ्तार थम गई।