फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: गृहमंत्री ने सिपाहियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- अब यूपी में गुंडों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता

Sun, 15 Jun 2025 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 01:46 PM IST
खास बातें

गृहमंत्री अमित शाह राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नवचयनित 60244 सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Amit Shah and CM Yogi will hand over appointment letters to newly selected constable in Lucknow
गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : UP Gov Youtube

लाइव अपडेट

01:42 PM, 15-Jun-2025

गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए

अतंरिक्ष के क्षेत्र में हम सोच नहीं सकते थे, कि भारत कभी वहां पहुंचेगा। लेकिन हम चंद्रमा के उस हिस्से पर पहुंचे जहां पूरे विश्व में कोई नहीं पहुंचा। आज अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बन चुका है। सोमनाथ मंदिर सोने का बनाने की दिशा में काम हो रहा है। वक्फ बोर्ड से आज कोई एक पाई भी नहीं चुरा सकता। वक्फ कानून से रोका गया है।

आखिर में गृहमंत्री ने कहा कि आज यहां उत्तर प्रदेश पुलिस बल में जो नई भर्तियां हुई हैं, उनमें 12 हजार से अधिक महिलाएं हैं। हमने महिलाओं के लिए जो आरक्षण दिया था, उसे उत्तर प्रदेश में पूरी तरह लागू किया गया है। अगर, मैं पीएम मोदी के शब्दों का इस्तेमाल करूं तो आप 'अमृतकाल' में यूपी पुलिस में शामिल होने जा रही हैं। आप सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए। यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे। 
01:40 PM, 15-Jun-2025

मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है

पिछले 11 साल के अदंर देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। करोड़ों लोगों को गैस सिलिंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान को छह हजार रुपये सालाना देकर मोदी सरकार ने एक नया उजाला देने का काम किया है। जब नरेंद्र मोदी आए तब देश अर्थतंत्र में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे नंबर पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा।  

मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है। पहले 11 जिलों में नक्सलवाद हावी था। आज सिर्फ तीन जिले बचे हैं। मेरी बात याद रखना 31 मार्च 2026 को हम देश को नक्सलवाद मुक्त कर देंगे। कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। मोदी के शासन में तीन बार प्रयास हुआ। उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक किया। पहलगाम में हमला किया तो आपरेशन सिंदूर से हमने उनके मुख्यालय को जमीन में मिला दिया। जहां पर बैठकर वो इंटरव्यू देते थे, वहां से रोने के उनके वीडियो सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
01:37 PM, 15-Jun-2025

2027 तक देश दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा

गृहमंत्री ने आगे कहा कि आज किसी युवा को नौकरी के लिए एक पैसा भी नहीं देना पड़ा। न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश... सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबका चयन हुआ। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां भी है। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज तक पुलिस बल में भर्तियां जाति के आधार पर होती थीं। लेकिन आज तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता के कारण आप सभी की नियुक्ति हुई है। आज सीसीटीवी कैमरे हैं, कंट्रोल रूम हैं, कमांड सेंटर हैं, पीसीआर वन है और 150 से ज्यादा एफएसएल यूनिट हैं। आप सभी को इसे आगे बढ़ाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे। दंगों का घर माना जाने वाला यूपी आज दंगा मुक्त होगा चुका है। आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता।

भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और नागरिक सुरक्षा अधिनियम, मैं आज आपको इन तीन कानूनों के बारे में बता रहा हूं। पांच साल में देश में ऐसी स्थिति पैदा हो जाएगी कि अगर कोई एफआईआर दर्ज होती है, तो नागरिक को तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिलेगा। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं कि जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा।
01:27 PM, 15-Jun-2025

60244 युवाओं के लिए आज सबसे शुभ दिन

गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मेरे सामने बैठे युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है। क्योंकि, आज उत्तर प्रदेश के हर जाति, समुदाय और जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 60 हजार से अधिक युवा भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का सक्रिय हिस्सा बनने जा रहे हैं। राज्य की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी। लेकिन, 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस फिर से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होने लगी है।

एक समय था जब यूपी पुलिस की तुलना देश के हर राज्य में सबसे बेहतर में होती थी। लेकिन, यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती गई। समय फिर लौटा और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद 2017 तक यूपी में बदलाव नहीं दिखा। लेकिन, योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ। 
01:17 PM, 15-Jun-2025

ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है- जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अपने व्यवहार से जन हितैषी बनिएगा।  
01:12 PM, 15-Jun-2025

आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती पूरी हुई

पहले पैसा दिए बिना किसी की चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती की। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। सभी युवा प्रदेश में ट्रेनिंग कर सकते हैं। आठ नए फोरेंसिक लैब बन चुकी हैं। छह पर काम चल रहा है। सभी 75 जिलों में साइबर थानों की सुविधा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 15-Jun-2025

आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह भर्ती एवं नियुक्ति कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब यह देश पीएम मोदी की सरकार के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के तहत एक नए युग का साक्षी बन रहा है। आज का कार्यक्रम पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन का परिणाम है। पिछले आठ वर्षों में राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उदाहरण दिया है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता क्या होती है। आज का कार्यक्रम इसका एक और उदाहरण है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित के साथ सभी तबके के लोगों को प्राप्त है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। काम करके दिखाया। 
01:02 PM, 15-Jun-2025

गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा - फोटो : ANI
गृहमंत्री और सीएम नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। सबसे सत्यम नायर को बुलाया गया। इसके बाद एक के बाद एक सिपाहियों को बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। 
12:58 PM, 15-Jun-2025

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : ani
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब हम उत्तर प्रदेश में सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी। आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा। हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और 'नकल माफिया' से मुक्ति। आज बिना पैसा दिए आप लोगों की भर्ती हुई है। पहले ऐसा नहीं था, पैसे देकर ही नौकरी मिलती थी। आप सभी लोग अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़िए। उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।  

 
12:57 PM, 15-Jun-2025

जुलाई माह तक देश से समाप्त हो जाएगा नक्सलवाद- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में संगठित अपराध, नक्सली आंदोलन और देश को अशांत करने वाली ताकतों का पूरी तरह सफाया हो रहा है। हमें अच्छी तरह याद है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की सरकार के तहत, निर्दोष लोगों को अचानक नक्सलियों द्वारा मार दिया जाता था। केंद्रीय गृहमंत्री ने देश में अशांति और हिंसा फैलाने वालों को पूरी तरह से नष्ट करने का संकल्प लिया है। आपने वह हासिल किया है जिसका हमारे देश में आजादी के बाद से इंतजार किया जा रहा था। मुझे लगता है कि जुलाई में पूरे देश से नक्सली आंदोलन का सफाया हो जाएगा, जो कि गृहमंत्री द्वारा तय की गई समय सीमा से काफी पहले हो जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed