MSME for Bharat : मंत्री राकेश सचान बोले, यूपी में एमएसएमई सेक्टर से दो करोड़ लोगों को मिला रोजगार
{"_id":"68cbd7aedeee240c6e0f78b7","slug":"amar-ujala-msme-for-bharat-conclave-see-live-updates-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME for Bharat : मंत्री राकेश सचान बोले, यूपी में एमएसएमई सेक्टर से दो करोड़ लोगों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 18 Sep 2025 07:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:25 PM IST
खास बातें
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन का आयोजन किया जा रहा है। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने पर चर्चा कर रहे हैं। आगे देखें, सभी अपडेट्स:
विज्ञापन
यूपी सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:47 PM, 18-Sep-2025
नोएडा में होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए 80 देशों की स्वीकृति मिल चुकी है। योगी जी का विजन है कि उद्यमियों को ताकत देनी है। हमने प्रस्ताव दिया था कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 12 नए आधुनिक ट्रेड्स को शामिल किया जाए। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर की।
06:43 PM, 18-Sep-2025
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। जब हम 2017 में आए तो उद्योगों के लिए भूमि देने की कोई योजना ही नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डेवलपमेंट के लिए कम से कम रेट रखो। शीघ्र ही प्रदेश के जिलों में जो जमीन पड़ी है उसे उद्योगों के विकास के लिए लगाया जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, श्रम सम्मान और एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की है।
विज्ञापन
06:38 PM, 18-Sep-2025
यूपी सरकार के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एमएसएमई में रोजगार की शक्ति निहित है। आज इस क्षेत्र से प्रदेश के दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। सरकार के स्तर से इसे लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के जरिये युवाओं को उद्यमी बनने के अवसर दिए जा रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन की हो। इसमें एमएसएमई की बड़ी भूमिका रहने वाली है।
06:29 PM, 18-Sep-2025
"लखनऊ के जिलाधिकारी बोले-एमएसएमई में बड़ी पावर है"
जिलाधिकारी विशाख जी
- फोटो : amar ujala
06:26 PM, 18-Sep-2025
"15 लाख करोड़ के काम धरातल पर आए"
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि यूपी के पैंतीस लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं। पंद्रह लाख करोड़ के धरातल पर आ गए हैं। 10 लाख करोड़ और आ सकता है। टेक्निकल कंसल्टेंट अगर जुड़े तो और आगे उद्योग बढ़ सकते हैं। अक्तूबर में बरेली में एक एक्सपो हम कर रहे हैं। बनारस में इंटरनेशनल टूरिज्म पर, कानपुर में फरवरी में, लखनऊ में फूड एक्सपो जनवरी में, मार्च में सोलर का मेरठ में।05:54 PM, 18-Sep-2025
30 प्रतिशत में मैन्युफैक्चरिंग का सिर्फ छह प्रतिशत
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि तीस परसेंट के छह परसेंट मैन्युफैक्चरिंग से बाकी सर्विस सेक्टर से है। हमारी अपेक्षा ज्यादा है क्योंकि माहौल अनुकूल है। हम सोचते बाद में योजना पहले आ जाती हैं। व्यावहारिक समस्याओं का निदान होना जरूरी है। आदमी संतुष्ट है पर इंडस्ट्री की जरूरी मांग के लिए आते हैं। सरकार का धन्यवाद। उद्योग की खूबी यह है कि वह सरकार का, लेबर का और फिर अपने आप के लिए। एमएसएमई को बढ़ावा देना अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 18-Sep-2025
युवाओं के पास विजन भी
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला ने कहा कि हमारी योजना में पांच लाख से अधिक तक लोन देने की योजना है और इसे बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर समय गुजारने के साथ ही युवाओं के पास विजन भी है। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही हैं। गांवों में अब फिजिकल की जगह डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही हैं। क्लाउड किचन और बिजनेस ऑन व्हील्स को भी हम प्रमोट कर रहे हैं।05:38 PM, 18-Sep-2025
पलायन से बचने के लिए स्टार्टअप करें युवा
यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मेरा संस्थान 50 साल से कानपुर में है। यूपी एक ऐसा राज्य था जहां कुछ नहीं होता था और अचानक सबकुछ आ जाता है। युवा छह से सात घंटे मोबाइल पर बिताते हैं। प्रदेश में मोबाइल का मार्केट तेजी के साथ बढ़ रहा है। यूपी का डीएनए सरकारी नौकरी की तरफ ज्यादा है। हमारे पास 17 से 18 करोड़ युवा है लेकिन उन्हें पलायन से बचाने के लिए स्टार्टअप की तरफ ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में बड़ी संभावना है।
05:35 PM, 18-Sep-2025
चिकनकारी के काम से शुरू किया स्टार्टअप
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में एमएसएमई पर बहुत फोकस किया गया है। उद्यमियों को मैक्सिमम सहयोग देंगे। महिलाओं को लोन की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।
आयुषी शुक्ला को लोन मिला और उन्होंने स्टार्टअप की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी शुरुआत कोविड के समय की लेकिन उस समय पता नहीं लगा कि क्या करना है। जगह-जगह कार्यक्रमों में स्टॉल लगाया और वहां से मुझे एक पहचान मिली। मैं आईआईए के प्रोग्राम में जाती थी और बैंक से मुझे एक ही दिन में फॉर्म भरवाएं और सात दिन में मेरे खाते में पैसा आ गया। चिकनकारी का काम शुरू किया।
आयुषी शुक्ला को लोन मिला और उन्होंने स्टार्टअप की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी शुरुआत कोविड के समय की लेकिन उस समय पता नहीं लगा कि क्या करना है। जगह-जगह कार्यक्रमों में स्टॉल लगाया और वहां से मुझे एक पहचान मिली। मैं आईआईए के प्रोग्राम में जाती थी और बैंक से मुझे एक ही दिन में फॉर्म भरवाएं और सात दिन में मेरे खाते में पैसा आ गया। चिकनकारी का काम शुरू किया।
05:23 PM, 18-Sep-2025
इंसेंटिव को बढ़ाकर उद्यमियों को किया जा रहा प्रोत्साहित
उन्होंने कहा कि उद्यमियों को एग्जीबिशन में जाने के लिए भी हम लोगों को प्रमोट कर रहे हैं। आपके सीटेट सैंपल्स भेजने के लिए सर्टिफिकेशन के लिए और बहुत सारे ऐसे एस्पेक्ट से जिसके लिए हम अपनी योजनाएं संचालित कर रहे हैं जहां हम अपने उद्यामियों को और अपने निर्यात को पूरी तरह से रिलीफ देने के लिए तत्पर है।
मैं आपको यह भी बताना चाहूंगी कि हमारी नई निर्यात नीति अभी प्रख्यात हो गई है। 3 सितंबर 2025 को जो कि 2025 से 2030 की अवधि के लिए है और इस निर्यात नीति में हमारी जो एक्जिस्टिंग स्कीम है उस पर इंसेंटिव डबल-ट्रिपल किया गया है। इसके साथ ही हमने कई नई योजनाएं भी लांच की हैं।
मैं आपको यह भी बताना चाहूंगी कि हमारी नई निर्यात नीति अभी प्रख्यात हो गई है। 3 सितंबर 2025 को जो कि 2025 से 2030 की अवधि के लिए है और इस निर्यात नीति में हमारी जो एक्जिस्टिंग स्कीम है उस पर इंसेंटिव डबल-ट्रिपल किया गया है। इसके साथ ही हमने कई नई योजनाएं भी लांच की हैं।