फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri UPTET Result 2021 Live: जानिए कहां-कहां निकलीं सरकारी नौकरियां और कब जारी होगा यूपी टीईटी रिजल्ट?

Fri, 25 Mar 2022 05:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 05:46 PM IST
खास बातें

UPTET 2021 Result Sarkari Naukri Result 2022 Latest Updates:उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि यूपीटीईटी परिणाम 2022 जारी करने की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है, मीडिया रिपोर्टों के दावों के अनुसार, यूपी टेट फाइनल आंसर की और रिजल्ट 25 मार्च को परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। यहां पढ़िए सभी लेटेस्ट अपडेट और सरकारी नौकरी की ताजा  जानकारी-- 

विज्ञापन
UPTET Result 2021 Sarkari Naukri Result 2022 Latest Updates Check all Details About UPTET Result News In Hindi
यूपी टीईटी रिजल्ट लाइव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:45 PM, 25-Mar-2022

UPTET Result 2021 : यूपी टेट रिजल्ट 2022

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने 27 जनवरी, 2022 को यूपीटीईटी 2021-22 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को एक फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
05:16 PM, 25-Mar-2022

UP TET Sarkari Result : यूपी टेट रिजल्ट लाइव

यूपी टैट के रिजल्ट से पहले अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 के परिणाम जारी कर सकता है। 
विज्ञापन
04:34 PM, 25-Mar-2022

Sarkari Naukri : UPTET Result 2021 Live

यूपीबीईबी विशेष रूप से, ये परिणाम फरवरी में जारी करने वाला था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी करने की योजना को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में जल्द परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। 
03:50 PM, 25-Mar-2022

Sarkari Jobs Result: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की भर्ती

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक अधिकारी के कुल 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये पद जनरल स्टेट सर्विसेज और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में रिक्त ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए है।
03:20 PM, 25-Mar-2022

सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट: MPSC Recruitment 2022

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती महाराष्ट्र सरकार के अधीन विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है।
03:01 PM, 25-Mar-2022

UPTET 2021 Result : Sarkari Naukri Result

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को कोविड-19 बचाव एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 05 बजे तक आयोजित की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 25-Mar-2022

Sarkari Naukri : UPTET Result 2021 Live

यूपी टीईटी परीक्षा में केवल 18,22,112 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। इनमें से 10,73,302 यानी 83.09 फीसदी उम्मीदवारों ने प्राइमरी लेवल की परीक्षा में भाग लिया। जबकि 7,48,810 यानी 85.72 फीसदी उम्मीदवारों ने अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दी थी।
01:54 PM, 25-Mar-2022

UPTET Result 2021 Sarkari Naukri: यूपी टीईटी परीक्षा परिणाम

यूपी टेट यानी यूपी टीईटी परीक्षा पहले 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन पेपर लीक के कारण टाल दी गई। बाद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
01:33 PM, 25-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 : UPTET Result 2021

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 के लिए 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 12,91,627 प्राइमरी लेवल और 8,73,552 अपर प्राइमरी लेवल के उम्मीदवार पंजीकृत थे। 
01:01 PM, 25-Mar-2022

UTET Result 2021 Announced: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी कर दिया गया है। जो पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed