फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS Interview 2026: Admit Card Released, Check How to Download

यूपीपीएससी: यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; जानें कब होंगे साक्षात्कार

Tue, 22 Sep 2026 04:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 22 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC PCS Interview 2026: Admit Card Released, Check How to Download
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस भर्ती 2026 के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर जैसे लॉगिन विवरण की जरूरत होगी।

विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

पीसीएस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। इसमें इंटरव्यू की तारीख, समय, केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा और आयोग द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे।

विज्ञापन

कब तक होंगे इंटरव्यू?

आयोग की ओर से इंटरव्यू 29, 30 सितंबर और 01, 05, 06, 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू दो पालियों में होंगे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 8:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे आयोग परिसर, प्रयागराज स्थित सरस्वती भवन पहुंचने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को 22 सितंबर से संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन पसंद भरकर सबमिट करनी होगी। इसका प्रिंटआउट इंटरव्यू के समय जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
  • प्रमाणीकरण फॉर्म
  • देशना पत्रक
  • अंकतालिका की जानकारी वाला फॉर्म
  • अधिमान्यता फॉर्म
  • सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित कॉपी
  • फॉर्म के हर पेज पर हस्ताक्षर
  • स्वप्रमाणित फोटो की 2 कॉपी
  • सादी फोटो की 3 प्रतियां

आयोग ने जाति प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का प्रमाण-पत्र और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के निर्धारित प्रारूप की पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। जरूरी प्रमाण-पत्र नहीं होने पर उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।

यूपी पीसीएस इंटरव्यू लेटर कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Click here for download Interview letter for Combined State/Upper Subordinate Services Exam. 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद इंटरव्यू लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed