फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: सीएपीएफ एग्जामिनेशन की अधिसूचना जारी, वहीं आयुर्वेद विभाग में निकलीं नौकरियां

Thu, 27 Apr 2023 07:39 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Apr 2023 07:39 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से बुधवार, 26 अप्रैल को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस एग्जामिनेशन 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके साथ ही आयुर्वेद विभाग में भी नौकरियां निकलीं हैं।

विज्ञापन
sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Board Exam Results And more hindi news
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:29 PM, 27-Apr-2023

Jobs Exam UPSC ESE (IES) 2023 मुख्य परीक्षा 25 जून को

यूपीएससी सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग श्रेणियों के तहत सेवाओं/पदों में रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। UPSC ESE (IES) 2023 मुख्य परीक्षा 25 जून 2023 को होगी।
06:32 PM, 27-Apr-2023

UPSC ESE Prelims 19 फरवरी, 2023 को आयोजित हुई थी

यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2023 19 फरवरी को आयोजित की गई थी। यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक 2023 उत्तीर्ण करने वाले आवेदक अब मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को अनिवार्य रूप से अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा। 
विज्ञापन
05:20 PM, 27-Apr-2023

UPSC ESE Mains Exam यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 25 जून, 2023 को होगी। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में होगी। आयोग ने यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है। अब तक, यह उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा से तीन सप्ताह पहले इसे जारी कर दिया जाएगा।  
04:26 PM, 27-Apr-2023

UPSC ESE Mains Exam 2023 Time table Out

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (ईएसई) 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक अब आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in पर जाकर समय-सारिणी देख सकते हैं। 
03:44 PM, 27-Apr-2023

Govt Jobs JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

02:04 PM, 27-Apr-2023

BARC Recruitment Notification 2023

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निशियन बॉयलर अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 27-Apr-2023

Sarkari Naukri भारतीय नौसेना भर्ती में यहां करें आवेदन

भारतीय नौसेना भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 14 मई, 2023 तक नौसेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

11:27 AM, 27-Apr-2023

Jobs Live नौसेना भर्ती पात्रता मानदंड

नौसेना भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं, विश्वविद्यालय से पदानुसार, स्नातक एवं परास्नातक, बीई - बीटेक, एमसीए या एमटेक, और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। पात्रता संबंधी जानकारी joinindiannavy.gov.in पर देख सकते हैं। 

11:23 AM, 27-Apr-2023

Govt Jobs Indian Navy SSC Recruitment 2023

इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना में एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। नौसेना की ओर से एसएससी यानी शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। 

11:06 AM, 27-Apr-2023

MPPSC Librarian Registration Begins

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। राज्य में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed