JK Lok Sabha Phase 2 Election Live: जम्मू लोकसभा सीट पर 57.76% मतदान, इस क्षेत्र में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
{"_id":"662afb14143511115d0a272b","slug":"jammu-kashmir-lok-sabha-election-2024-phase-2-voting-live-polling-on-jammu-lok-sabha-seat-news-in-hindi-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"JK Lok Sabha Phase 2 Election Live: जम्मू लोकसभा सीट पर 57.76% मतदान, इस क्षेत्र में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 Apr 2024 05:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:52 PM IST
खास बातें
Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News: दूसरे चरण में आज जम्मू कश्मीर के चार जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम लोकसभा के लिए जम्मू संसदीय सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
05:43 PM, 26-Apr-2024
जम्मू लोकसभा सीट पर पांच बजे 67.22% मतदान
जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर पांच बजे तक 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विस क्षेत्र पर 74.65 फीसदी और सबसे कम जम्मू विधानसभा सीट पर 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं।
विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-
- विधानसभा- मतदान % में
- अखनूर - 74.03
- बाहु- 58.82
- बिश्नाह- 71.33
- छंब- 71.06
- गुलाबगढ़- 71.47
- जम्मू पूर्व- 62.78
- जम्मू उत्तर- 62.40
- जम्मू पश्चिम- 58.70
- कालाकोट-सुंदरबनी- 66.40
- मढ़- 73.00
- नगरोटा- 71.39
- आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 62.31
- रामगढ़- 69.76
- रियासी- 71.65
- सांबा- 69.23
- श्री माता वैष्णो देवी- 74.65
- सुचेतगढ़- 63.49
- विजयपुर- 66.71
- जम्मू लोकसभा सीट- औसत- 67.22%
05:30 PM, 26-Apr-2024
मुख्य सचिव ने किया मतदान
- फोटो : एजेंसी
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू शुक्रवार को जम्मू में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान वोट किया।
विज्ञापन
05:10 PM, 26-Apr-2024
जम्मू लोकसभा चुनाव
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
अनूठी पहल: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और बुजुर्गों ने किया पौधारोपण
जम्मू जिला प्रशासन की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनूठी पहली की गई। जम्मू जिला में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, दिव्यागों सहित 85 साल की अधिक उम्र के बुजुर्गों के वोट करने पर उनके हाथों पौधरोपण कराया गया। इस दौरान 1500 से अधिक पौधारोपण किए गए।

04:31 PM, 26-Apr-2024
मतदान केंद्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हुए
- फोटो : संवाद
सांबा: पिंक बूथ पर बच्चों के लिए खिलौनों का भी इंतजाम
सांबा के सरकारी मॉडल हाई स्कूल में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ पर बच्चों के लिए खिलौने का भी इंतजाम किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय भी रहा।
सांबा के सरकारी मॉडल हाई स्कूल में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ पर बच्चों के लिए खिलौने का भी इंतजाम किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय भी रहा।
03:38 PM, 26-Apr-2024
जम्मू लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 57.76% मतदान
जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर तीन बजे तक 57.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा अखनूर विधानसभा सीट पर 65.78 फीसदी और सबसे कम बाहु विधानसभा सीट पर 49.31 प्रतिशित मतदान हुआ है।
जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-

- विधानसभा- मतदान %
- अखनूर - 65.78
- बाहु- 49.31
- बिश्नाह- 59.85
- छंब- 60.19
- गुलाबगढ़- 63.07
- जम्मू पूर्व- 53.33
- जम्मू उत्तर- 51.95
- जम्मू पश्चिम- 50.17
- कालाकोट-सुंदरबनी- 59.39
- मढ़- 60.71
- नगरोटा- 61.76
- आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 52.37
- रामगढ़- 58.95
- रियासी- 64.19
- सांबा- 61.36
- श्री माता वैष्णो देवी- 64.77
- सुचेतगढ़- 55.70
- विजयपुर- 56.39
- जम्मू लोकसभा सीट- औसत- 57.76
03:03 PM, 26-Apr-2024
यूनिक पोलिंग स्टेशन, सांबा
- फोटो : संवाद
साबां के इस यूनिक पोलिंग स्टेशन पर मिल रहीं ये सुविधाएं
सांबा जिला के पहाड़ी क्षेत्र पापड़ अवतार में यूनीक पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यह मतदान केंद्र विशेषकर गुज्जर-बकरबाल समुदाय के लोगों को ध्यान में रख बनाया गया है। यहां बैठने के लिए चरपाई, धूप से बचने के लिए टेंट लगाए गए हैं। सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।

02:48 PM, 26-Apr-2024
शब्बो देव, धन्नी राम, रवेल सिंह
- फोटो : संवाद
शतक पार कर चुके बुजु्र्गों ने भी पेश की मिसाल, मतदान केंद्र जाकर किया वोट
उम्र का शतक पार कर चुके बुजुर्गों के बीच भी मतदान करने के लिए उत्साह देखते ही बनता है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से वोट करने की सुविधा की गई है। लेकिन, इसके बावजूद उत्सहित बुजुर्ग मतदाता वोट करने के लिए खुद मतदान केंद्र पहुंचे।
जम्मू संसदीय क्षेत्र के कालाकोट-सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र के चन्नी प्रात पोलिंग स्टेशन पर पहला वोट उत्साही बुजुर्ग मतदाता धन्नी राम ने डाला। उनकी उम्री 103 वर्ष है।
सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के गांव गोविंदगढ़ के 98 वर्षीय रवेल सिंह और उनकी 90 वर्षीय पत्नी हरबंस कौर ने आज अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।
रियासी में 102 वर्षीय शब्बो ने पोलिंग स्टेशन माड़ी में मतदान किया।

02:36 PM, 26-Apr-2024
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : संवाद
मतदान के लिए मौसम भी मेहरबान, सूरज को बादलों ने घेरा, धूप से राहत
जम्मू सीट के लिए मतदान जारी है। इस बीच मौसम भी लोगों पर मेहरबान हुआ है। आसमान में हल्के बादल छा गए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। इससे लोगों को धूप से कुछ राहत मिली है।
जम्मू सीट के लिए मतदान जारी है। इस बीच मौसम भी लोगों पर मेहरबान हुआ है। आसमान में हल्के बादल छा गए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। इससे लोगों को धूप से कुछ राहत मिली है।
02:10 PM, 26-Apr-2024
आरएसपुरा: प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
- फोटो : संवाद
आरएसपुरा: दूसरे गांव में पोलिंग स्टेशन बनाए जाने पर भड़के ग्रामीण, की नारेबाजी
जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इसी बीच जम्मू की तहसील आरएसपुरा के गांव गाजिया में लोगों ने मतदान केंद्र दूसरे गांव में होने पर विरोध जताया। इसके खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की।
जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इसी बीच जम्मू की तहसील आरएसपुरा के गांव गाजिया में लोगों ने मतदान केंद्र दूसरे गांव में होने पर विरोध जताया। इसके खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की।
01:35 PM, 26-Apr-2024
जम्मू सीट पर एक बजे तक 42.88% मतदान
जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 42.88 फीदसी मतदान हुआ है। रियासी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 52.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि, जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम 31.49 फीसदी मतदान हुआ है।
जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-
जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 42.88 फीदसी मतदान हुआ है। रियासी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 52.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि, जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम 31.49 फीसदी मतदान हुआ है।
जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं- विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-
- विधानसभा- मतदान प्रतिशत में
- अखनूर - 47.67
- बाहु- 37
- बिश्नाह- 44.83
- छंब- 42.04
- गुलाबगढ़- 50.01
- जम्मू पूर्व- 38.40
- जम्मू उत्तर- 36.89
- जम्मू पश्चिम- 31.49
- कालाकोट-सुंदरबनी- 46.46
- मढ़- 45.91
- नगरोटा- 46.79
- आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण- 38.69
- रामगढ़- 45.24
- रियासी- 52.68
- सांबा- 44.38
- श्री माता वैष्णो देवी- 48.61
- सुचेतगढ़- 41.85
- विजयपुर- 41.78
- जम्मू लोकसभा सीट- औसत- 42.88