फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack Live : सेना प्रमुख आज श्रीनगर में करेंगे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा; राहुल गांधी जाएंगे अनंतनाग

Fri, 25 Apr 2025 05:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Apr 2025 05:43 AM IST
खास बातें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। हमले के जिम्मेदार आतंकियों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Pahalgam terror attack live updates pm modi meeting major decision against Pakistan news in
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:42 AM, 25-Apr-2025

हरसिमरत ने कहा- महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े बंदरगाह बंद हों

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल कहती हैं कि जब तक ये आतंकवादी गतिविधियां पूरी तरह से बंद नहीं हो जातीं तब तक पाकिस्तान के साथ कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। आपने अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े बंदरगाह, जहां से अमीर लोग पाकिस्तान के साथ अपना कारोबार करते हैं, उन्हें भी बंद कर देना चाहिए। अगर आप पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं, तो इसे सबके लिए समान बना दें। पाकिस्तान उस रास्ते से और गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों का इस्तेमाल करके जो नशीले पदार्थों का व्यापार करता है उसे बंद कर देना चाहिए। सिर्फ अटारी बॉर्डर बंद करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। हम सभी पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं।
04:01 AM, 25-Apr-2025

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अलर्ट 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर कुमाऊं क्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि हमने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी जिला एसएसपी को निर्देश दिया है कि वे सभी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगातार जांच सुनिश्चित करें। सीमा चौकियों पर भी लगातार जांच होनी चाहिए। हमने अपनी खुफिया इकाई को भी सतर्क कर दिया है। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
02:33 AM, 25-Apr-2025

यात्रा परामर्श जारी करने का आग्रह

विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए वकालत करने वाले संगठन पनुन कश्मीर ने गुरुवार को केंद्र से कश्मीर के लिए यात्रा परामर्श जारी करने का आग्रह किया और कहा कि घाटी में स्थिति असामान्य है और पर्यटकों, विशेष रूप से हिंदुओं को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
02:04 AM, 25-Apr-2025

हमले के बाद... ये वीजा वैध

भारत ने कहा कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक भारतीय वीजा वैध रहेंगे। 
01:37 AM, 25-Apr-2025

हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

पहलगाम हमले के विरोध में छात्र भी सड़कों पर उतरे हैं। विरोध मार्च में हिस्सा ले रहे एक छात्रा ने कहा कि हम इस भयानक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और हम आम कश्मीरी शांति के पक्षधर हैं और हमेशा शांति के पक्षधर रहेंगे। जो कुछ भी हुआ है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। हमें इसके लिए बहुत खेद है और यह कश्मीर का प्रतिनिधित्व नहीं करता। यह हमारा प्रतिनिधित्व नहीं करता।
09:50 PM, 24-Apr-2025
कल अनंतनाग जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल सुबह 11 बजे जीएमसी अनंतनाग आएंगे। सूत्रों के अनुसार, उसके बाद वह श्रीनगर में व्यापार संगठनों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 24-Apr-2025
कल सेना प्रमुख जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं। इस आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।
06:15 PM, 24-Apr-2025
सरकारी डिग्री कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : ANI
महिला छात्रों ने अनंतनाग सरकारी डिग्री कॉलेज में पहलगाम के विरोध में प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की, शांति बहाली की मांग की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हमले की निंदा की और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से अधिक सुरक्षा उपायों की अपील की।
 
06:03 PM, 24-Apr-2025

पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, श्रीनगर बैठक की शुरुआत दो मिनट के मौन से

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
आज श्रीनगर में आयोजित सर्वदलीय बैठक की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट के मौन के साथ की गई।
05:12 PM, 24-Apr-2025

पहलगाम हमले के बाद एकजुट हुआ कश्मीर, श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जो श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित हुई। इस बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि राजनीतिक विभाजन से ऊपर उठकर इस आतंकी घटना की एकजुट होकर निंदा करें और शांति, न्याय और सहनशीलता के लिए आगे की राह तय करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम 6 बजे संसद में इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले सुरक्षा में चूक की ओर इशारा करते हुए केंद्र से सख्त जांच की मांग की। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा पहलगाम एक संवेदनशील और तीन स्तरीय सुरक्षा वाला इलाका है, फिर भी इतना बड़ा हमला कैसे हुआ, इसकी व्यापक समीक्षा जरूरी है।

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट योजना (SVES) को समाप्त करना, अटारी एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करना और उन्हें 40 घंटे में देश छोड़ने का निर्देश देना, हमले के जवाब में केंद्र सरकार ने कई राजनयिक कदम उठाए हैं। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या में कमी की गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed